अपराध

CM रघुवर दास के खिलाफ गढ़वा के CJM की अदालत में केस दर्ज

गढ़वा निवासी नवलेश कुमार धर दूबे ने आज झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया है। यह केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा की अदालत में सेक्शन 500/294 आईपीसी की धारा के तहत दर्ज कराई गई है। केस रजिस्टर्ड कर ली गई है। जिसकी संख्या 3338/17 हैं।

नवलेश कुमार धर दूबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 6 दिसम्बर को, लगभग डेढ़ बजे, उत्सव मैदान गढ़वा में बजट परिचर्चा के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

केस में यह भी वर्णित है कि मुख्यमंत्री ने खुले शब्दों में लोगों के बीच कहा कि पलामू, गढ़वा और लातेहार में ब्राह्मणों द्वारा लोगों को लूटा जाता है।

उन्होंने ब्राह्मणों के लिए बेटी-रोटी शब्द कहकर, ब्राह्मणों को अपमानित किया। मुख्यमंत्री रघुवर दास के इस बयान से पूरा ब्राह्मण समुदाय, स्वयं को अपमानित महसूस कर रहा है। ज्ञातव्य हैं कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बजट परिचर्चा के दौरान ब्राह्मण समुदाय के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था, जिसको लेकर झारखण्ड का पूरा ब्राह्मण समाज आंदोलित हैं।