Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

दोनों हाथों से गरीब जनता की गाढ़ी कमाई लूटा रही हैं रघुवर सरकार

झारखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने रघुवर सरकार पर आरोप लगाया कि इस सरकार ने गरीब जनता की गाढ़ी कमाई को दोनों हाथों से लूटा दिया। उन्होने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इसी साल फरवरी माह में हुए मोमेंटम झारखण्ड के दौरान केवल खिलाने-पिलाने में दो करोड़ रुपये लूटा दिये गये। अतिथियों के लिए ग्यारह सौ रुपये से लेकर 18 सौ रुपये प्रति प्लेट लंच एवं डिनर पर खर्च किये गये।

Read More
राजनीति

निशिकांत की नजरों में, मोमेंटम झारखण्ड और शादी-विवाह में हुआ खर्च दोनो समान

थोड़े दिनों की ही बात है, भाजपा के ही वरिष्ठ नेता प्रेम कटारुका ने फेसबुक पर लिखा था कि अब हमलोग थेथरोलॉजी में पीएचडी करने जा रहे हैं। उनके इस पोस्ट पर कई बुद्धिजीवियों ने इस पोस्ट के लिए यह कहकर उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी कि उन्होंने सच्चाई को स्वीकार किया। इधर देखने में आ रहा है कि थेथरोलॉजी में पीएचडी करनेवाले भाजपा नेताओं की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हो रही हैं।

Read More
अपनी बात

क्या आप ऐसे लोगों को वोट देंगे, जिन्होंने कभी आपको पत्रकार ही नहीं माना

रांची प्रेस क्लब का चुनाव हो रहा हैं। इसमें ऐसे-ऐसे घाघ लोग चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके जीतने पर रांची प्रेस क्लब के सम्मान को ही खतरा हैं, क्योंकि जिसके पास जो चीजें रहती हैं, वहीं वह बांटता हैं। खुशी इस बात की है कि इस चुनाव में कुछ अच्छे चेहरे भी दिखाई पड़ रहे हैं, ये सारे के सारे नवोदित व युवा पत्रकार है, जिन्होंने अभी-अभी पत्रकारिता में अपने पांव बढाये हैं, जिनके चेहरे को देख कर लगता है कि ये कुछ करेंगे, क्योंकि इनमें करने की ताकत हैं।

Read More
राजनीति

अटल जी के नाम पर, सुशासन दिवस के नाम पर, झूठा संकल्प लेने की कोशिश

जो सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर आकर जातीयता को ही सर्वस्व समझ लेते हैं, जिन्हें जातीय सम्मेलन में जाने से गौरव महसूस होता है, वे भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री, सर्वमान्य नेता अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर भी झूठ बोलने से नहीं हिचकते। आज राज्य के सभी अखबारों में राज्य के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने हाफ पेज का विज्ञापन निकाला है।

Read More
राजनीति

रांची में राजद नेताओं ने फिर वहीं नारा दोहराया, जेल का ताला टूटेगा, लालू यादव छूटेगा

जैसे जेल जाते वक्त नेताओं को न्यायालय पर भरोसा होता है, वैसे जनता को भी न्यायालय पर भरोसा हो चुका है कि देर-सबेर लालू जी जेल से अवश्य छूटेंगे, क्योकि इतिहास गवाह हैं, जैसे ब्रिटिश शासन के दौरान किसी अंग्रेज को उसके किये गुनाह की सजा यहां नहीं मिली, उसी प्रकार आजादी के बाद किसी भी भ्रष्ट नेताओं को भारत में सजा नहीं हुई, तो ऐसे में भला लालू प्रसाद को सजा कैसे हो जायेगी?

Read More
राजनीति

बोकारो में ब्राह्मणों ने निकाली सीएम की शवयात्रा, भाजपा ने शुरु किया डैमेज कंट्रोल वर्क

सीएम रघुवर दास के खिलाफ ब्राह्मणों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। आज बोकारो में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया तथा सीएम रघुवर दास का शव यात्रा निकाला। इधर ब्राह्मणों को इस गुस्से को लेकर पहली बार भाजपा ने अपना दृष्टिकोण रखा तथा इसके लिए कांग्रेस और झामुमो को जिम्मेवार ठहरा दिया।

Read More
राजनीति

शिशिर ने सरसंघचालक और PM से मांगी मदद, औरंगाबाद में CM का पुतला दहन

संघ परिवार को समर्पित युवा शिशिर ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर, उसके उपर दायर किये गये झूठे मुकदमे की गहन जांच कराने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। उधर बिहार के औरंगाबाद में रघुवर दास के खिलाफ युवा ब्राह्मणों का गुस्सा भड़का, वे सड़क पर उतरे तथा झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला फूंका।

Read More
अपनी बात

क्या आप जानते हैं, जेल जाते हुए नेता यह क्यों कहता हैं कि हमें अदालत पर भरोसा है

जब किसी नेता पर कोई अपराधिक आरोप लगाता है, और उसे न्यायालय के जब चक्कर लगाने पड़ते हैं या नीचली अदालत उसे दोषी करार देती है, तो ध्यान दीजियेगा, नीचली अदालत की फैसला आने के बाद, दोषी करार दिया गया नेता का बयान क्या होता है?  सभी का बयान एक ही रहता है कि मुझे न्यायालय पर भरोसा है। आप जानते है, वह ऐसा क्यों कहता है

Read More
अपनी बात

CM साहेब, क्षमा मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता, थोड़ा बड़प्पन दिखाइये

CM साहेब, याद रखिये, दुनिया का कोई भी व्यक्ति, अगर किसी से, किसी बात को लेकर क्षमा मांगता हैं, तो वह इस कारण से, छोटा नहीं हो जाता, बल्कि वह और उसका व्यक्तित्व और निखरता हैं। शायद यहीं कारण रहा होगा कि सुसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर ने लिखा –क्षमा शोभती उस भुजंग को
जिसके पास गरल हो, उसको क्या जो दंतहीन, विषरहित, विनीत, सरल हो।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार की कार्यशैली पर भड़के सुबोध, राज्य सरकार पर लगाये गंभीर आरोप

पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने आज रांची में संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में बताया कि भूमि अधिग्रहण बिल 2013 में झारखण्ड सरकार द्वारा लाये गये संशोधन बिल 2017 को गृह मंत्रालय ने पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय की अनुशंसा के मद्देनजर गृह मंत्रालय ने यह कदम उठाया है।

Read More