Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

आई डोन्ट लाइक बीजेपी, आई कान्ट गिभ द वोट इन फेवर ऑफ बीजेपी

सन् 1974, सिपाही भगत मिड्ल स्कूल। यह स्कूल पटना जिले के दानापुर अनुमंडल में सुलतानपुर और नयाटोला मुहल्ले के मध्य में स्थित है। इसी स्कूल में, मैं पढ़ा करता था। मेरे बहुत सारे दोस्त थे। सभी मस्ती में रहा करते, एक दूसरे को सुख-दुख में ऐसे डूबे रहते कि क्या कहने। एक दिन मेरे दोस्त सुनील ने कहा, कि स्कूल से छुट्टी मिलते ही, हमलोग लालकोठी स्कूल चलेंगे, शाखा में, जहां बहुत आनन्द आता है। हमने सोचा – यह शाखा क्या होता है?  

Read More
अपनी बात

तत्काल सेवा बोलिये नहीं करके दिखाइये, तभी जनता का विश्वास जीत पाइयेगा

चार घंटे पहले मैंने अपने फेसबुक पर लिखा कि, ‘मैं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले 35 दिनों से तबाह हूं, पर क्या मजाल कि ये भ्रष्ट अधिकारी, मेरे कार्य को अंतिम रुप दे दें।‘ लीजिये, राज्य सरकार ने झारसेवा पोर्टल पर तत्काल सेवा प्रारंभ की है। जिसके तहत अब दायर होनेवाले आवेदनों के विरुद्ध 10 कार्य दिवस के अन्दर जाति, स्थानीय निवास एवं आय प्रमाण पत्र निर्गत किये जायेंगे।

Read More
अपनी बात

संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के कार्यक्रम में CM के प्रेस एडवाइजर का क्या काम?

संघ के कार्यक्रम में, सरकार्यवाह सुरेशजी जोशी उर्फ भैयाजी जोशी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस एडवाइजर अजय कुमार का उपस्थित रहना, संघ के कई अनुषांगिक संगठनों एवं संघ के वरीय अधिकारियों को पच नहीं रहा हैं। सवाल उठ रहा है कि सीएम के प्रेस एडवाइजर अजय कुमार का सरकार्यवाह भैयाजी जोशी के बैठक में क्या काम?  हम आपको बता दे कि संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी अपने तीन दिवसीय प्रवास पर रांची में थे।

Read More
अपनी बात

जो स्वयं को तोप समझते थे, उन्हें रांची प्रेस क्लब के मतदाताओं ने धूल चटाया

जो खुद को तोप मानते थे, जिनको गर्व था कि झारखण्ड का मतलब ही प्रभात खबर होता है, जो समझते थे कि जो प्रभात खबर चाह लेगा, वहीं होगा, जो इसी चाहत में प्रभात खबर के साथ सट कर एक टीम का गठन कर चुके थे तथा वोटों के गणित में स्वयं को सुरक्षित मान चुके थे, उनके लिए रांची प्रेस क्लब का चुनाव परिणाम एक सबक है। सबक उनके लिए भी जो अपने से छोटे को पत्रकार ही नहीं मानते थे और जब जहां देखा, उसे बेइज्जत करने से नहीं चूकते थे।

Read More
राजनीति

हेमन्त ने रघुवर को चेताया, ऐसा महाभारत होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ

प्रशासनिक अराजकता, अनियंत्रित कानून व्यवस्था, महंगे आयोजनों की भव्यता, राजनीतिक निर्लज्जता, विकास शून्यता, अंधी अडानी निष्ठा, बेटियों एवं महिलाओं की असुरक्षा, गरीबों एवं किसानों की उपेक्षा, निर्दोष मूलवासियों एवं आदिवासियों की पुलिस द्वारा हत्या तथा गाली-गलौज को संसदीय भाषा का दर्जा रघुवर दास के तीन वर्षों में अराजक शासन की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

Read More
राजनीति

CM रघुवर से नाराज चल रहे सरयू नहीं दिखे सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में

अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत की। उन्होंने बातचीत में स्वीकारा कि कई खामियों और गड़बड़ियों के बावजूद, उन्होंने बड़ी ही ईमानदारी से राज्य को एक बेहतर मुकाम पर लाने की कोशिश की है। इस कोशिश में सभी लोगों का साथ मिला है। आज की इस संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री रघुवर दास का बोलने का अंदाज, बदला-बदला था।

Read More
अपनी बात

उधर CM तीन साल की मस्ती में डूबे थे, इधर सांसद-मंत्री हो रही गड़बड़ियों से परेशान थे

क्या कोई भी व्यक्ति या संस्थान जिसने राज्य सरकार के साथ एमओयू किया हैं, क्या एमओयू करने के बाद उसे सरकारी लोगो तथा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री या विभागीय मंत्री के फोटो को अपने विज्ञापन में प्रयोग में लाने का अधिकार मिल जाता हैं? भाजपा के ही सांसद महेश पोद्दार को, अपने ही सरकार के नगर विकास विभाग से पत्र लिखकर पुछने की यह आवश्यकता क्यों पड़ गई कि उन्हें आमंत्रण नहीं था, फिर भी उनका नाम विज्ञापन में कैसे आ गया?

Read More
अपनी बात

जोश में होश मत खोइये, प्रेस क्लब की सम्मान की रक्षा के लिए सजग रहिये

आज रांची प्रेस क्लब के लिए मतदान संपन्न हो गया। जैसा की संभावना व्यक्त किया गया था कि भारी मतदान होगा, वैसा ही दिखा भी। बताया जाता है कि 884 मतदाताओं में 804 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। आपसी प्रेम, भाईचारे व उत्साह के साथ संपन्न हुआ यह मतदान काफी दिनों तक याद किया जायेगा। इस चुनाव में सभी खड़े प्रत्याशियों के चेहरे पर गजब का उत्साह दिखा, सभी बिना किसी द्वेष के पंक्तिबद्ध मतदाताओं से मिलते रहे।

Read More
राजनीति

दो सालों में कमाया और तीसरे में जनता का विश्वास पूर्णतः खो दिया रघुवर सरकार ने

तीन साल किसी भी सरकार के लिए काफी है, जनहितैषी कार्य करने, विकास की गंगा बहाने तथा जनता की नजरों में स्वयं को श्रेष्ठ साबित करने के लिए, पर क्या इन तीन सालों में रघुवर सरकार, अपनी छवि जनता की नजरों में श्रेष्ठ बना पायी या इसकी छवि जनविरोधी सरकार की बनती चली गई। आज हम इसी पर चर्चा करेंगे।ऐसा नहीं कि रघुवर सरकार ने इन तीन सालों में कुछ भी नहीं किया।

Read More
अपनी बात

रांची प्रेस क्लब का पहला आम चुनाव, पत्रकार मतदाता परीक्षा देने को तैयार

कल परीक्षा उन पत्रकार मतदाताओं की भी हैं, जो पत्रकारिता में सुधार के लिए लंबा-लंबा फेकते हैं, क्योंकि कल के ही मतदान से पता चल जायेगा कि रांची प्रेस क्लब का भविष्य क्या है?  क्योंकि अभी तक की जो स्थिति थी, वह हमने देख ही लिया, आगे देखना बाकी है। जब से चुनाव प्रक्रिया प्रारम्भ हुई है, तब से मैं देख रहा हूं कि रांची प्रेस क्लब के महत्वपूर्ण पदों पर काबिज करने के लिए रांची के विभिन्न संस्थानों के लोग लग गये।

Read More