Author: Krishna Bihari Mishra

बाल कोना

प्यारे बच्चों, यह शरीर ईश्वर की अमानत है, इस अमानत को बेदाग रखते हुए, उन्हें वापस भी करना हैं

बहुत दिन हो गये, तुमलोगों से खुलकर बात नहीं हुई, आज मैंने सोचा कि तुमलोगों से बातचीत की जाय। तुम जहां भी हो, और जिस प्रकार ईमानदारी से अपने कार्य के प्रति समर्पित हो, यह देखकर हमें बड़ी प्रसन्नता होती हैं। प्रसन्नता इस बात को लेकर भी होती है, कि तुमलोग जहां भी रहते हो, एक दिन भी ऐसा नहीं हुआ कि जिस दिन तुमलोग हमें याद नहीं किये हो, यह मेरे लिए ईश्वरीय कृपा है।

Read More
राजनीति

वाह रे CM, मंत्रियों/साहबों के वेतन-भत्ते वृद्धि में उदारता और संविदाकर्मियों पर से कृपा गायब

वाह री रघुवर सरकार, गृहरक्षकों तथा अन्य अनुबंधकर्मियों के वेतन में वृद्धि की बात आयेगी तो उनकी वेतनवृद्धि में 100-200 रुपये की बढ़ोत्तरी और सरकार के मंत्रियों/साहबों के भत्ते में ढाई गुणा और वेतन में करीब 6 गुणा बढ़ोत्तरी, ताकि चुनाव लड़ने में तकलीफ ही न हो। अनुबंधकर्मी जब सड़क पर उतरेंगे, धरने देंगे, अपनी वाजिब हकों के लिए तो आप लाठी चलायेंगे। ये बाते अपने सोशल साइट के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने उठाया।

Read More
राजनीति

हेमन्त ने कहा जनता तय करेगी खुद को सिल्ली का एकलौता बेटा माननेवाला लायक है या नालायक?

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो द्वारा पिछले दिनों दिये बयान कि सिल्ली विधानसभा का चुनाव सिल्ली बनाम दुमका की लड़ाई हैं, पर नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आजसू सुप्रीमो से दो सवाल पूछे है। नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने सोशल साइट फेसबुक के माध्यम से आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो पर तंज कसते हुए लिखा है कि अपने को सिल्ली का एकलौता बेटा माननेवाले सुदेशजी सिर्फ दो सवालों का जवाब दे दें।

Read More
राजनीति

झारखण्ड में बढ़ते महिला अत्याचार एवं दुष्कर्म की घटनाओं से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू खफा

झारखण्ड में महिला अत्याचारों एवं दुष्कर्म की बढ़ रही घटनाओं से राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आजकल बेहद खफा है। यहीं नहीं राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से भी चिन्तित दिखी। साथ ही अधिकारियों को बुलाकर राज्य में चल रहे विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन पर भी असंतुष्ट दिखी।

Read More
अपराध

तापसी चौधरी ने दी धमकी, अगर उनकी बेटी को न्याय नहीं मिला तो वह खुद को खत्म कर लेगी

आज मौसमी चौधरी की पुण्य तिथि है। लौहनगरी जमशेदपुर की बहुचर्चित मौसमी हत्याकांड के पूरे नौ साल बीत गये, हर साल मौसमी को चाहनेवाले और उनका परिवार आज के दिन शोक मनाते, कैंडल मार्च निकालते तथा शोकसभा करते है, साथ ही मौसमी को न्याय मिले, इसके लिए सभी से गुहार लगाते है, पर कोई उनकी सुनने की कोशिश नहीं कर रहा।

Read More
राजनीति

झामुमो प्रत्याशी सीमा महतो के नामांकन के समय रांची की सड़कों पर दिखी विपक्षी एकता

सिल्ली विधानसभा सीट के लिए नामांकन को निकली झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी सीमा महतो को आज अपार समर्थन मिला। आज पूरा विपक्ष सीमा महतो के नामांकन के समय उसके साथ दिखा। बहुत दिनों के बाद ही कभी-कभी ऐसा दृश्य देखने को मिलता है कि जब सारा विपक्ष किसी मुद्दे पर एक साथ हो। आज सीमा महतो के साथ नामांकन के समय सभी विपक्षी दलों के नेता मौजूद दीखे।

Read More
अपनी बात

जो काम CM को कराना था, जवाहर लाल शर्मा ने करा दिया, टाटा कंपनी से सभी का बीमा करवाया

सत्ययुग में राजा भगीरथ हुए, जिन्होंने अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने के लिए गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए, और भगीरथ की तरह जमशेदपुर के 75 वर्षीय जवाहर लाल शर्मा हैं, जिन्होंने जमशेदपुर में रहनेवाले सभी नागरिकों को, उनके भविष्य सुरक्षित करने के लिए, उनके परिवारों को बेहतर जिंदगी दिलाने के लिए टाटा स्टील से बीमा करवा दिया, जवाहर लाल शर्मा के इस कार्य को गति देने में मुख्य भूमिका निभाई,

Read More
राजनीति

2019 में झामुमो को राज्य में सत्तारुढ़ करने के संकल्प के साथ ही 11वां महाधिवेशन संपन्न

धनबाद के मैथन में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का त्रिदिवसीय 11 वां महाधिवेशन आज संपन्न हो गया। महाधिवेशन में एक बार फिर से 9वीं बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पार्टी अध्यक्ष तथा हेमन्त सोरेन को  लगातार दुसरी बार कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया, जिसका सभी ने समर्थन किया। पार्टी सुप्रीमो के साथ – साथ नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों के नाम की भी घोषणा कर दी गई।

Read More
अपनी बात

सीमा पर खड़ा जवान अपने वेतन से इनकम टैक्स जमा करें पर नेता नहीं करेगा, क्योंकि वह नेता है

सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद सहित देश के तमाम दलों के प्रतिष्ठित नेताओं से, आपका जीवन, आपकी पत्नी का जीवन, आपकी बेटे-बेटियों-बहू-दामाद का जीवन, जीवन और देश के लाखों-करोड़ों के अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिवारों का जीवन, जीवन नहीं। आप नेता, चाहे दक्षिणपंथी हो, या समाजवादी हो, या साम्यवादी, अपनी सुविधा तथा अपनी वेतन-पेंशन बढ़ाने के लिए एक हो जाते हो।

Read More
राजनीति

धनबाद में भाजपा के दलितों के घर भोजन कार्यक्रम से खफा, दलितों ने जताया कड़ा विरोध

भाई बहुत हो चुका, अब दलितों के घर भोजन करने की नौटंकी बंद करिये, अब दलितों को भी आपकी यह राजनीति पसंद नहीं आ रही, वे समझ रहे हैं, कि उनके घर भोजन करने की नीति, उनके सम्मान को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए भाजपा ऐसा कर रही हैं। धनबाद के गोविंदपुर के खिलकनाली गांव में पिछले दिनों भाजपा विधायक फुलचंद मंडल का जिस प्रकार दलितों ने विरोध किया,

Read More