Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

कोचांग गैंगरेप कांड में फादर अल्फोंस आईंद समेत छः दोषियों को उम्र कैद

कोचांग गैंगरेप कांड में आज 11 महीनों के बाद फैसला आ गया। खूंटी सेशन कोर्ट की जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने फादर अल्फोंस आईंद समेत छः दोषियों को उम्र कैद की सजा सुना दी। गत् सात मई को न्यायालय ने सभी छः आरोपियों को दोषी करार दिया था, तथा इस संबंध में सजा सुनाने की तिथि 17 मई निर्धारित कर दी थी। इस पूरे प्रकरण में आठ लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एक नोएल सांडी पूर्ति अभी भी फरार चल रहा हैं।

Read More
अपनी बात

हेमन्त ने अपनी सभा के माध्यम से CM रघुवर की सभा को दिया जवाब – सौ सुनार की एक लुहार की

दुमका के शिकारीपाड़ा में एक ओर राज्य के अब तक के सर्वाधिक होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास की सभा और दूसरी ओर इसी लोकसभा के मसलिया में नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन की सभा, इन दोनों नेताओं की सभा दुमका के परिणाम को परिलक्षित कर दे रही हैं, दुमका से कौन जीतेगा? ऐसे तो विद्रोही 24.कॉम ने पूर्व में ही जनता के नब्ज को देखकर घोषित कर दिया है कि…

Read More
अपनी बात

वाह मोदी जी, ममता बनर्जी आपके लोगों को जेल में घुसाएं तो आपको दर्द होता है और CM रघुवर वहीं कुकर्म करें तो आपका दर्द गायब?

सचमुच कल प. बंगाल की एक सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वह भाषण देश की बहुत सारी जनता के दिलों को छू गया होगा, जिसमें वे ममता बनर्जी के गुस्से को प्यार से जीतने की बात कर रहे हैं। जरा देखिये हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कह क्या रहे हैं, वे एक चुनावी सभा में प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोट करते हुए कहते है।

Read More
अपनी बात

दुमका और राजमहल में गुरुजी और JMM की बल्ले-बल्ले, गोड्डा में JVM मजबूत, महागठबंधन ने BJP की बढ़ाई धड़कनें

पीएम मोदी की कल ही देवघर में सभा हुई हैं, पर वो सभा का असर गोड्डा में देखने को नहीं मिल रहा, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की गोलबंदी निशिकांत दूबे के लिए परेशानी का कारण बनता दिख रहा है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो 2014 में मोदी लहर के बावजूद गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे की जीत वोट बंटने के कारण हुई थी, क्योंकि उस वक्त जेवीएम प्रत्याशी प्रदीप यादव वोटकटवा के रोल में थे,

Read More
अपराध

रांची में कोयला चोरों-तस्करों के लिए स्वर्ग बना केतारीबगान से पावर हाउस रेल गुमटी का इलाका, रेल पुलिस मौन

आज से एक-दो साल पहले तक ऐसी स्थिति नहीं थी, अब रांची बदल रहा है, यहां भी अब वो सारे नजारे देखने को मिल रहे हैं, जो नजारे यहां कभी दिखाई नहीं देते थे, पहले केवल आसनसोल पैसेंजर के रांची पहुंचने पर यह दृश्य दिखाई देता था, पर अब तो यह दृश्य उन सारे ट्रेनों में देखने को मिल रहा हैं, जो धनबाद-चंद्रपुरा से होकर आते हैं।

Read More
राजनीति

प. बंगाल में हिंसक घटनाओं से नाराज EC ने चुनाव प्रचार के समय में एक दिन की कटौती की, ममता और अमित शाह में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी

प. बंगाल में कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हुए हिंसक घटनाओं को देखते हुए पहली बार चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया और प. बंगाल मे चुनाव प्रचार के समय में एक दिन की कटौती कर दी, अब प. बंगाल में चुनाव प्रचार 17 को न समाप्त होकर कल ही यानी 16 मई को रात 10 बजे खत्म हो जायेगा। चुनाव आयोग के इस आदेश के बाद प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

Read More
अपनी बात

बंगाल मेें ममता का आतंक, कश्मीर से भी बदतर हालात, भाजपा छोड़ सारे राजनीतिक दलों ने तृणमूल कांग्रेस के इस गुंडागर्दी के आगे मौनव्रत साधा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं तथा उनके समर्थकों व गुंडों द्वारा कानून को हाथ में लेने की घटना को हम इसलिए जस्टिफाइ नहीं कर सकते, कि वो केन्द्र में बैठी भाजपा व मोदी सरकार से पश्चिम बंगाल में अकेले लोहा ले रही हैं और न ही हम किसी अन्य दलों द्वारा इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध लेने की घटना को भी सही ठहरा सकते हैं।

Read More
राजनीति

दिशोम गुरु के खिलाफ अनर्गल बयान से खफा, JMM ने कहा CM रघुवर का दिमागी संतुलन बिगड़ा

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नेताद्वय संजीव कुमार और अमित महतो ने आज रांची में प्रेस कांफ्रेस करके कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास जिस प्रकार से अपने नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, उससे साफ लगता है कानून की भाषा में, राज्य के सीएम रघुवर दास के दिमाग का संतुलन बिगड़ गया है।

Read More
अपराध

JMM ने की भारत निर्वाचन आयोग से रांची जिला प्रशासन की शिकायत, निर्वाची पदाधिकारी को हटाने की मांग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की है कि राजनैतिक विद्वेष के तहत रांची जिला प्रशासन ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज करवा दी है।

Read More
अपनी बात

काश, JVM प्रत्याशी प्रदीप यादव को कोसने के साथ-साथ स्मृति ईरानी BJP MLA ढुलू को भी कोसती

पिछले दिनों गोड्डा के पोड़ैयाहाट के देवडांड़ में एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां महागठबंधन के प्रत्याशी से पार्टी की महिला नेत्री सुरक्षित नहीं है, क्या ऐसा प्रत्याशी गोड्डा में किसी महिला को सम्मान दे पायेगा? यह चुनाव केवल निशिकांत दूबे को जीताने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव उस महिला को सम्मान दिलाने का भी है, जिसे महागठबंधन के प्रत्याशी ने बेइज्जत किया है,

Read More