Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

एक ओर AIPF तो दुसरी ओर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने न्यूजीलैंड में हुए हादसे पर जताई चिन्ता

न्यूजीलैंड में कल हुए आंतकी नस्लीय नरसंहार को लेकर रांची में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गहरा आक्रोश प्रकट किया, प्रदर्शन किया। ये अपने साथ विभिन्न प्रकार की तख्तियां भी लिये हुए थे, जिस पर आतंकी घटनाओं को रोक लगाने संबंधी पूरे विश्व के देशों के लोगों से वे गुहार भी लगा रहे थे। इन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यूएनओ नस्लीय भेदभाव को लेकर कार्रवाई करें,

Read More
अपनी बात

झारखण्ड में भाजपा के लिए माहौल ठीक नहीं, नेताओं के चेहरे पर उड़ रही हवाइयां, कार्यकर्ताओं में भी उत्साह की कमी

लगातार भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीटिंग का दौर चल रहा हैं, कभी प्रदेश संगठन धर्मपाल तो कभी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा बैठक ले रहे हैं,  और बैठक में वे लोग इनको घेर कर बैठ रहे हैं, जो भाजपा के लिए एक वोटर तक तैयार नहीं कर सकते, जो एक कार्यकर्ता तक को तैयार नहीं कर सकते। आश्चर्य हैं खुब गप्पे हो रही हैं, मैदान मार लेने की बात की जा रही हैं, हवाई किले बनाये जा रहे हैं, पर सच्चाई कुछ दुसरा ही हैं,

Read More
अपनी बात

वामदलों का एक ही मकसद भाजपा हराओ, पांच सीटों पर लड़ेंगे और बाकी सीटों पर अन्य दलों को देंगे समर्थन

भाकपा माले राज्य कार्यालय में आज सभी प्रमुख वामदलों की आवश्यक बैठक संपन्न हो गई। बैठक में सभी ने निर्णय लिया कि इस बार उनका मकसद सिर्फ भाजपा को परास्त करना है और इसके लिए सभी एकजुट होकर काम करेंगे। वामदलों का कहना था कि जिन-जिन झारखण्ड के लोकसभा सीटों पर उनका पलड़ा भारी है, वहां वे अपना कैंडिडेट देंगे तथा आशा करेंगे कि जो भाजपा विरोधी पार्टियां हैं,

Read More
अपनी बात

पुलवामा के बाद, कोई अपने बेटे के रिसेप्शन तीन-तीन जगह कराने में मस्त, तो कोई शहीदों के परिवारों को आनन्द देने में मस्त

भाई दुनिया में एक से एक आदमी है, एक से एक संस्था है, अगर कोई चाह लें कि किसी को मदद करना हैं, तो भला उसकी चाह को कौन रोक सकता हैं, कहा भी गया है, जहां चाह वहां राह और जो कभी अच्छा चाहा नहीं, वह भला किसी का क्या भला चाहेगा? फिलहाल कश्मीर के पुलवामा में जो घटना घटी, उससे कई देशवासी अभी भी व्यथित हैं, कई भारतीय परिवार तो उस हिंसक घटना से प्रभावित शहीद परिवारों के साथ आज भी तन-मन-धन के साथ खड़े हैं,

Read More
अपनी बात

चीन लगातार चौथी बार 130 करोड़ भारतीयों के मुंह पर मारा करारा तमाचा, फिर भी भारतीयों की नींद नहीं टूट रही

जिस देश के लोगों में गैरत नाम की चीज नहीं होती, उस देश के लोगों को चीन और पाकिस्तान जैसा चिरकूट देश इसी प्रकार जूतियाता हैं, और वह देश जब तक पूरी तरह नष्ट नहीं हो जाता, जूते खाता हुआ जीवन व्यतीत करता हैं। भारत से बहुत ही छोटा हैं जापान, जहां के नागरिक और वहां की सरकार देश-प्रेम से ऐसे ओत-प्रोत होते हैं कि वे चीन की छाती पर हमेशा कील ठोकते रहते हैं और चीन की हिम्मत नहीं होती कि वह जापान को आंख तरेर कर भी देख सकें।

Read More
अपनी बात

देश में पहली बार शिशु हत्या और परित्याग को लेकर सिटिजन्स फाउंडेशन और पा-लोना ने की परिचर्चा आयोजित

हमारा मौजूदा  सिस्टम शिशु हत्या और परित्याग को रोकने के लिए कितना सक्षम है, हम उसका बेहतर इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं, इस लड़ाई में हमारे स्टेकहोल्डर्स कौन-कौन हो सकते हैं, ये तय करना बहुत जरूरी है। उक्त बातें आईसीपीएस डाईरेक्टर डी.के. सक्सेना ने कहीं। वह पा-लो ना और सिटिजन्स फाउंडेशन्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रहे थे।

Read More
राजनीति

खूंटी में पड़हा सम्मेलन, आदिवासियों की पहली पसंद बनी महागठबंधन, स्थानीय उम्मीदवार की मांग

उधर चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की बिगुल फूंक दी,और इधर सारे राजनीतिक दल चुनाव अभियान में कूद गये और यहां झारखण्ड में आदिवासियों की अनेक संस्थाएं, अपनी परम्परागत विरासत व संस्कृति की सुरक्षा किस दलों व कैसे उम्मीदवारों के द्वारा संभव होगी, इसको लेकर बैठकें तथा माथापच्ची करनी शुरु कर दी। इसी क्रम में आज खूंटी के मरहा डाहु टोला तोरपा में काम्पाट मुंडा 22 पड़हा सम्मेलन आयोजित हुआ,

Read More
अपनी बात

ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम ने जानेमाने एक्टिविष्ट पत्रकार ललित मुर्मू और पुष्पगीत को दी मौन श्रद्धांजलि

ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम द्वारा झारखण्ड के जाने माने एक्टिविष्ट पत्रकार, जनआंदोलनकारी व सामाजिक कार्यकर्ता ललित मुर्मू के असामयिक निधन पर एक स्मृति सभा का आयोजन रांची के भाकपा माले कार्यालय स्थित महेन्द्र सिंह स्मृति भवन में आयोजित किया गया। जहां ललित मुर्मू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, उन्हें व युवा पत्रकार पुष्पगीत के सम्मान में मौन श्रद्धाजंलि अर्पित की गई।

Read More
अपनी बात

बड़ी कम समय में, एक अलग छाप बना ली थी, पत्रकार पुष्पगीत ने, कई पत्रकारों ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

महत्वपूर्ण यह नहीं कौन कितने दिन जिया, महत्वपूर्ण तो यह है कि वह जितने दिन जिया, कैसे जिया। रांची के हर अच्छे पत्रकारों के दिल में धड़कने वाले पुष्पगीत आज हमारे बीच नहीं हैं. पूरा पत्रकार समाज ही नहीं, बल्कि वे सारे लोग दुखी हैं जो किसी न किसी प्रकार से उनसे जुड़े थे, आज उनके मानवीय गुणों की सर्वत्र चर्चा हो रही है।

Read More
राजनीति

झाविमो ने CEO को सौंपा ज्ञापन, राज्य के DGP, ADGP और CS को चुनाव कार्य से मुक्त रखने की मांग

झारखण्ड विकास मोर्चा के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की के नेतृत्व में झाविमो का एक प्रतिनिधिमंडल आज राज्य के मुख्य निर्वाची पदाधिकारी से मिला, तथा राज्य के पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक और मुख्य सचिव को चुनाव कार्य से मुक्त रखने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बात करते हुए झाविमो के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने कहा कि देश में चुनाव जैसे महापर्व का शंखनाद हो चुका है

Read More