लो जी, जुलाई भी खत्म हो गया, उस धमकी का क्या हुआ? जुलाई तक बिजली नहीं सुधरी तो सबको सुधार देंगे?
भाई, हमारे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास, यह ढिंढोरा पीटते नहीं थकते, कि राज्य में डबल इंजन की सरकार है। उनका डबल इंजन की सरकार का मतलब होता है, कि केन्द्र और राज्य दोनों में भाजपा की सरकार है और यह राज्य बड़ी तेजी से विकास कर रहा है, इसी घमंड में वे पता नहीं विभिन्न बैठकों में क्या-क्या आदेश दे देते हैं, अधिकारियों को क्या चेतावनी दे देते हैं, उन्हें पता ही नहीं होता।
Read More