Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

ढुलू समर्थकों की घिनौनी करतूत, समाजसेवी विजय झा के बेटे पर लगाया झूठे छेड़खानी का आरोप, समाज स्तब्ध

मुख्यमंत्री रघुवर दास के चहेते भाजपा के बाघमारा विधायक ढुलू की बल्ले-बल्ले हैं, उसे लगता है कि दुनिया की अब कोई ताकत उसे परास्त नहीं कर सकती, सारा जिला प्रशासन उसकी मुट्ठी में हैं, वह किसी की भी इज्जत के साथ खेल सकता है, किसी पर भी हमले करा सकता है, किसी का भी शोषण कर सकता है, पर उसका कोई बाल बांका नहीं कर सकता, उसकी इस सोच पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी मुहर लगा रहा है,

Read More
अपनी बात

सुनो झारखण्डियों, तुम थर्मोकोल मत यूज करो, पर मैं CM हूं, मैं थर्मोकोल यूज करुंगा

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची आ रहे हैं। उनके स्वागत में कोई खलल न हो, कोई अखबार-चैनल, उटपुटांग खबरें न चला दें, इसका विशेष ख्याल रखने के लिए उदारतापूर्वक मुंहमांगी विज्ञापन उन्हें प्रदान की गई हैं। उन्हीं विज्ञापनों में एक विज्ञापन है – स्वच्छता ही सेवा, जिसमें उपर में पीएम मोदी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं, और शायद वे कह रहे हैं कि सिंगल यूज प्लास्टिक को कहें… ना।

Read More
राजनीति

PM मोदी की सभा में भीड़ जुटाने का काम करेंगी निजी स्कूलों की बसें, कांग्रेस ने दर्ज कराई आपत्ति

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आज रांची में कहा कि प्रधानमंत्री झारखण्ड विधानसभा भवन का उद्घाटन करने आ रहे हैं, उनका स्वागत होना चाहिए, पर उनके नाम पर जिस प्रकार राज्य सरकार नौटंकी कर रही हैं, वो भी बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मालूम होना चाहिए कि उनकी रैली में भीड़ जुटाने के लिए किस प्रकार राज्य सरकार ने निजी स्कूलों को बंद करवाकर उनकी बसें जब्त कर ली।

Read More
राजनीति

नये मोटरवाहन एक्ट के खिलाफ JVM का राज्यव्यापी आक्रोश मार्च, रांची में बाबू लाल मरांडी ने मोर्चा संभाला

पूरे राज्य में नये मोटरवाहन कानून के नाम पर की जा रही धांधली व वसूली के खिलाफ झारखण्ड विकास मोर्चा आज सड़कों पर उतर गया। रांची में इसका नेतृत्व झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी ने किया, तथा आक्रोश मार्च निकालकर राज्य व केन्द्र सरकार की कड़ी आलोचना की। बाबू लाल मरांडी का कहना था कि इस नये कानून ने जनता में सुधार के बजाय दहशत को जन्म दे दिया है, जिससे लोगों में आक्रोश साफ देखा जा रहा है।

Read More
अपनी बात

क्या बकते हो? साहेबगंज को गंगा पुल की नहीं बल्कि बंदरगाह की जरुरत हैं समझे, चलो अब खुश हो जाओ

2 दिसम्बर 2015 को टेंडर निकलता है। 6 अप्रैल 2017 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साहेबगंज शिलान्यास करने आते हैं, सभा करते हैं, भाषण में कहते है कि 3 साल में साहेबगंज में गंगानदी पर फोर लेन पुल बनकर तैयार हो जायेगा, जिस मंच से वे भाषण करते हैं, लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हैं, उस मंच के बैकड्रॉप में नया भारत, नया झारखण्ड लिखा है।

Read More
अपनी बात

‘घर-घर मोदी’ कहने में गर्व पर ‘घर-घर रघुवर’ कहने में शर्म महसूस होती है – भाजपा समर्थक

भारतीय जनता पार्टी के एक बहुत बड़े समर्थक ताल ठोककर कहते हैं कि – उन्हें ‘घर-घर मोदी’ कहने में गर्व, पर ‘घर-घर रघुवर’ कहने में शर्म महसूस होती हैं। जितेन्द्र पाठक ने बड़े ही गर्व से इस बात को अपने फेसबुक पर लिख दिया है, जिसे लोग बड़ी संख्या में लाइक भी कर रहे हैं, समर्थन भी दे रहे हैं। इधर भाजपा के एक बड़े नेता ने विद्रोही24.कॉम को नाम नहीं लीक करने की शर्त पर बताया कि वे जब तक जीवित रहेंगे

Read More
अपराध

ढुलू समर्थकों ने किया कमला कुमारी के प्रमुख गवाह विनय सिंह पर जानलेवा हमला, रिम्स मेें भर्ती

मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिप्रिय बाघमारा विधायक ढुलू महतो के समर्थकों ने आज धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी की ओर के प्रमुख गवाह विनय सिंह पर उस वक्त जानलेवा हमला बोला, जब वे कतरास से रांची को आ रहे थे। लोग बता रहे है कि विनय सिंह जैसे ही कतरास स्टेशन से धनबाद रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस में चढ़े, धर्मेन्द्र गुप्ता और सोनू चौहान ने किसी से मोबाइल पर बात की और विनय सिंह की हुलिया के बारे में बताया।

Read More
अपनी बात

“हरि बोल- हरि बोल” की तर्ज पर “रघुवर बोल- रघुवर बोल” बुलवाने में लगे हैं रांची के अखबार

कभी ओड़िशा जाइयेगा तो जरा ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर से करीब 40 किलोमीटर दूर सनातन धर्मावलम्बियों की पवित्र धर्मस्थली पुरी जरुर जाइये, आप वहां जैसे ही रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगे तो आपको बड़ी संख्या में लोग बड़े ही श्रद्धा भाव से “हरि बोल- हरि बोल” कहते मिल जायेंगे, यही नहीं आपको हर जगह श्रीकृष्ण भक्त “हरि बोल- हरि बोल” बोलते मिलेंगे।

Read More
अपनी बात

खाद्य-आपूर्ति मंत्री सरयू राय के ब्रह्मास्त्र से राज्य के कथित होनहार CM रघुवर दास का बचना असंभव

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के स्वभाव व चरित्र के बारे में जो लोग जानते हैं, वे यह भी जानते है कि वे विपरीत परिस्थितियों में भी गलत को गलत बोलने से नहीं चूकते, चाहे उसके लिए उन्हें कुछ भी कुर्बानी ही देनी क्यों न पड़ें? राज्य गठन के बाद से लेकर अब तक उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जब भी चोट की, उन्हें सफलता मिली,

Read More
अपनी बात

टिकट कटने के भय से चल दिये सी पी सिंह ‘घर-घर रघुवर’ कहने, BJP कार्यकर्ताओं में भड़का आक्रोश

टिकट कटने का भय जो न करा दें, जरा देखिये न रांची विधानसभा के भाजपा विधायक और राज्य के नगर विकास एवं परिवहन मंत्री सी पी सिंह का हाल, जनाब फिलहाल “हर-हर रघुवर, जय-जय रघुवर, घर-घर रघुवर” गली-मोहल्ले में रटते चल रहे हैं और इनके साथ वे टी-वी चैनल्स भी हैं, जिनके मालिक भाजपा की कृपा से राज्यसभा का सुख उठा रहे हैं, और वे अखबार भी जो भाजपा को पुनः सत्ता में लाने के लिए दृढ़संकल्पित हैं।

Read More