राजनीति

राजनीति

जब सरकार आपके साथ हैं, तो फिर क्या? सरकारी जमीन लूटिये और कब्जा जमाइये

उन तमाम लोगों को बधाई, जो सरकारी जमीनों का अतिक्रमण कर, अपना आशियाना बनाते हैं, खटाल बनाते हैं, अपने गांवों और पुश्तैनी जमीनों को छोड़ शहरों में अवैध रुप से बसते हैं, और खुद को गरीब बताते हुए सरकारी जमीन पर आराम से कब्जा जमाते हैं। बधाई उन्हें भी जो उपरवाले के नाम पर बच्चे पैदा करते हैं, और उन बच्चों को पढ़ाना-लिखाना छोड़, वह सारे काम कराते हैं, जो उनके दिल में होता हैं और सरकारी प्रतिष्ठानों की जमीन पर कब्जा जमा लेते हैं।

Read More
राजनीति

शत्रुघ्न ने पीएनबी घोटाले पर मोदी सरकार को घेरा, जेटली ने आडिटर्स को दोषी ठहराया

पंजाब नेशनल बैंक-नीरव मोदी कांड और रोटोमैक-कोठारी कांड स्पष्ट रुप से बता रहा हैं कि भारत आर्थिक आतंकवाद की चपेट में आ गया है। इस आर्थिक आतंकवाद से भारत को मुक्त करने के लिए मोदी सरकार इनसे जुड़े छोटे-छोटे कर्मचारियों को गिरफ्तार करने में लगी है, क्योंकि जिन्होंने गड़बड़ियां की हैं, उनके मालिकों को गिरफ्तार करने की ताकत मोदी सरकार में नहीं है

Read More
राजनीति

रांची नगर निगम मेयर पद के लिए आशा लकड़ा हो सकती है भाजपा उम्मीदवार

इस बार रांची नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर होना सुनिश्चित है, विभिन्न राजनीतिक दलों की नजर रांची नगर निगम के मेयर व डिप्टी मेयर पद पर कब्जा जमाने की है। वर्तमान में मेयर पद पर आशा लकड़ा और डिप्टी मेयर पद पर संजीव विजयवर्गीय का कब्जा हैं। ये दोनों हालांकि स्वतंत्र रुप से पिछली बार चुनाव लड़े थे।

Read More
राजनीति

‘बीजेपी का कौन सा नेता खेत जोतकर खा रहा है, सब तो लूटकर खा रहे हैं’

ये भाजपा वाले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर कितना भी जुल्म क्यों न कर लें,  कितना भी तोहमत क्यों न लगा लें, कितना भी जांच एजेंसियां क्यों न लगा लें, उन्हें जीवन भर जेल में ही क्यों न सड़ा दें, उसके बाद भी वे लालू प्रसाद की लोकप्रियता तथा इमेज को प्रभावित नहीं कर सकते, न बिगाड़ सकते हैं, लालू, लालू हैं और वे नरेन्द्र मोदी से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं, ये अलग बात है कि उनकी हंसी-ठिठोली में की गई महत्वपूर्ण बात को लोग हंसी में उड़ा देते हैं।

Read More
राजनीति

‘लटकल त गइल बेटा’ के तर्ज पर चल रहा झारखण्ड में शासन, जनता दहशत में

आपने ट्रक या ट्रैक्टर के पीछे यह लिखा जरुर पढ़ा या देखा होगा – ‘लटकल त गइल बेटा’। ठीक इसी प्रकार से झारखण्ड में चल रहा है कि अगर ‘मुख्यमंत्री के खिलाफ आंदोलन कइल तो गइल….’ पूरे झारखण्ड में सरकार और सरकार के कारिंदों द्वारा ऐसी दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही हैं, कि लोग सरकार के खिलाफ एक शब्द बोल ही न सकें, अगर कोई मुंह खोले तो उसके जुबान पर केवल रघुवर सरकार की जयकारे के ही शब्द हो।

Read More
राजनीति

आजसू चली भाजपा की राह यानी ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह’

लीजिये ‘बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह’, अभी तक तो लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘मन की बात’ को ही जानते थे। अब प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ का असर, झारखण्ड में भाजपा के पीछे-पीछे चलनेवाली, हमेशा सत्ता से चिपक कर रहनेवाली आजसू पार्टी पर भी हो चला हैं। आखिर ये असर हो भी क्यों नहीं? संगति का असर तो देर-सबेर पड़ता ही हैं।

Read More
राजनीति

मुख्यमंत्री रघुवर दास से नाराज चल रहे मंत्री सरयू राय होली बाद करेंगे धमाका

मुख्य सचिव राजबाला वर्मा तथा सीएम रघुवर दास के क्रियाकलापों से नाराज चल रहे खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कोलकाता में एक अखबार को दिये इंटरव्यू में कहा कि अगर राज्य सरकार 28 फरवरी तक मुख्य सचिव राजबाला वर्मा प्रकरण पर कोई निर्णय नहीं लेती, तो वे होली के बाद कुछ भी फैसले ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें मुद्दों पर टूटना मंजूर हैं, पर झुकना मंजूर नहीं।

Read More
राजनीति

धनबाद के निरसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने CM रघुवर दास को दिखाया काला झंडा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज धनबाद के निरसा में  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद के निरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने पहुंचे थे, जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का काफिला निरसा आता दिखाई पड़ा, वहां पहले से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास को काला झंडा दिखाया।

Read More
राजनीति

हम न चाय बेचेंगे और न पकौड़ा, हम आज के युवा हैं, अपना हक लेकर रहेंगे

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निकाले गये ग्रुप डी की बहाली में आयु सीमा में की गई कटौती से गुस्साये छात्रों ने आरा जंक्शन पर खुब उत्पात मचाया, ट्रेनों पर पथराव किया, तथा पटना-सासाराम पैसेंजर ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इन गुस्साये छात्रों ने तख्तियों पर नारे भी लिख रखे थे। इन युवाओं का कहना था कि वे न तो पकौड़े बेचेंगे और न ही चाय बेचेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे।

Read More
राजनीति

9000 स्कूलों में ताला लटकाने के फैसले पर झामुमो ने राज्य सरकार को चेताया

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया है कि रघुवर सरकार राज्य के मूलवासियों-आदिवासियों को समूल विनाश करने के लिए तत्पर हो उठी है। इसका प्रमाण है, वर्तमान राज्य सरकार द्वारा प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित विद्यालयों के पुनर्गठन की प्रक्रियाओं को प्रारंभ करना।

Read More