राजनीति

धनबाद के निरसा में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने CM रघुवर दास को दिखाया काला झंडा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज धनबाद के निरसा में  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया। मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद के निरसा में भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करने पहुंचे थे, जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री का काफिला निरसा आता दिखाई पड़ा, वहां पहले से पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास को काला झंडा दिखाया।


https://www.facebook.com/kbmishra24/videos/1713447828719130/
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना था कि सीएम रघुवर दास के राज्य में कोई व्यक्ति सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में कोडरमा में कोडरमा जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शंकर यादव की हुई निर्मम हत्या उसका प्रमाण हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का गुस्सा इसी बात को लेकर था और इसी गुस्से में आकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सीएम रघुवर दास को काला झंडा दिखाया, तथा काला झंडा दिखाने के बाद वे वहां से निकल गये।