राजनीति

राजनीति

घरेलू बिजली की दर में 98% की बढ़ोत्तरी कर सीएम रघुवर ने जनता पर बरपाया कहर

सबका साथ, सबका विकास का नारा देनेवाली भाजपा सरकार ने राज्य की सामान्य जनता की नींद उड़ा दी हैं। घरेलू बिजली की दर में 98% की बढ़ोत्तरी कर दी हैं। अब राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को दो सौ यूनिट तक बिजली की दर पांच रुपये पचास पैसे प्रति यूनिट की दर से भुगतान करने होंगे। व्यापारियों के हितों पर ज्यादा ध्यान देनेवाली इस सरकार ने कामर्शियल बिजली की दर में मात्र सात प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार ने केन्द्र को कहा सारे गांव में पहुंच गई बिजली, सरयू राय ने दावों को बताया गलत

झारखण्ड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने अब से थोड़ी देर पहले सोशल साइट फेसबुक पर कुछ चार पंक्तियां लिखी है, जो बताने के लिए काफी है कि राज्य की रघुवर सरकार कैसे केन्द्र सरकार में शामिल मंत्रियों को धोखे में रख रही है? और कोई बोलनेवाला नहीं, सभी चुप्पी साधे हुए हैं, और सीएम तथा उनके इर्द-गिर्द चक्कर लगानेवाले आईएएस-आईपीएस अधिकारियों की झूठी बातों में हां में हां मिलाये जा रहे हैं।

Read More
राजनीति

रांची में आदिवासियों ने रघुवर सरकार को चेताया, अगर कुरमी और तेली समुदाय को…

32 आदिवासी जाति हो जा होशियार, तुम्हारी जमीन, नौकरी, शिक्षा, मुखिया पद पर लटक रहा तलवार, क्योंकि बीजेपी, आजसू, झामुमो, जेवीएम, कांग्रेस सभी कुर्मी और तेली को आदिवासी बनाने को है तैयार, 32 आदिवासी जाति लड़ने के लिए हो जा तैयार। बैनर पर लिखा ये नारा आनेवाले संकट का एक खांचा तैयार कर दिया है।

Read More
राजनीति

अमृतेश ने दलबदल मामले में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने को लेकर स्पीकर को लिखा पत्र

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमृतेश सिंह चौहान ने झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव को पत्र लिखकर दलबदल मामले में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही है। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि झारखण्ड के संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष को भी उपलब्ध कराई है। पत्र में अमृतेश सिंह चौहान ने लिखा है कि स्पीकर के न्यायालय में 2015 का वाद, जो झारखण्ड विकास मोर्चा के छः विधायकों के उपर लाभ लेकर दल बदलने के मामले, की सुनवाई चल रही है,

Read More
राजनीति

मिशन मोदी की प्रदेशकार्य समिति गठित, हीरा प्रसाद साहू बने रांची जिलाध्यक्ष

मिशन मोदी की एक आवश्यक बैठक प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक की अध्यक्षता में कल संपन्न हो गई। बैठक में मिशन मोदी की कार्यसमिति गठित की गई और इनके सदस्यों की घोषणा भी कर दी गई। बैठक में रांची समेत झारखण्ड के अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अनुरंजन अशोक ने कहा कि मिशन मोदी अगेन पीएम के संगठन विस्तार एवं हर एक बूथ पर इसकी मजबूती समय की मांग है।

Read More
राजनीति

कल पता चलेगा 2019 में झारखण्ड पर किस दल या गठबंधन का होगा कब्जा?

कल का जो नगर निकाय चुनाव परिणाम आयेगा, वह बतला देगा कि झारखण्ड में 2019 के लोकसभा या विधानसभा चुनाव में जनता किस दल के साथ रहेगी। कल के नगर निकाय का चुनाव उन दलों के लिए भी खास है, जो फिलहाल झारखण्ड में अपनी खोई शक्ति को पुनः संचित करने के प्रयास में लगे है।
सर्वाधिक फिलहाल खराब स्थिति झारखण्ड विकास मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल तथा अन्य वामपंथी दलों का है,

Read More
राजनीति

परशुराम जन्मोत्सव में सम्मानित हुए अमर शहीद मंगल पांडेय और चंद्रशेखर आजाद के परिजन

श्रीमद् जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री विश्व देवानन्द तीर्थ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से हरियाणा के रोहतक स्थित वैश्य कॉलेज ऑडिटोरियम में आज भगवान परशुराम जन्मोत्सव द्वितीय राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रमोद शर्मा ने की।

Read More
राजनीति

मैं भी 32, तू भी 32, सब कोई 32 हो जा, ले ले नौकरी झारखण्ड में, राज बेच के सो जा

मैं भी 32, तू भी 32, सब कोई 32 हो जा, ले ले नौकरी झारखण्ड में, राज बेच के सो जा। गजब है रघुवर दास और गजब है उनके द्वारा बनाई गई कमेटी, जिसने प्रस्ताव दिया है कि झारखण्ड में सरकारी नौकरियों में उन्हें ही आरक्षण मिले, जिनके पास 1932 का खतियान हो। अब सवाल उठता है कि आज से 15-16 साल पहले इसी बात को कभी झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी कहा करते थे,

Read More
राजनीति

नगर निकाय चुनाव में आसन्न हार से घबराई भाजपा पूनम ढिल्लो की शरण में

नगर निकाय चुनाव में आसन्न हार से घबराई भाजपा आज सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पूनम ढिल्लो की शरण में चली गई, और नगर निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ दिया। पूनम ढिल्लो के शरण में जाने से यह भी स्पष्ट हो गया कि भाजपा के पास राज्य में कोई ऐसा नेता नहीं है, जो जनता को अपनी ओर आकर्षित कर, उनके आशीर्वाद को वोट में बदल दें।

Read More
राजनीति

मेयर में झामुमो की वर्षा गाड़ी, डिप्टी-मेयर में कांग्रेस के राजेश लोकप्रियता में सबसे आगे

रांची नगर निगम पर सभी राजनीतिक दल अपना कब्जा जमाना चाहते हैं। पूर्व में देखा जाय, तो यहां अघोषित रुप से भाजपा का ही कब्जा था, क्योंकि मेयर और डिप्टी मेयर दोनों भारतीय जनता पार्टी से ही आते थे, तथा उनका झुकाव शुरु से लेकर अंत तक भाजपा के प्रति रहा, जो इस बार स्पष्ट रुप से परिलक्षित हुआ, जब भाजपा ने इन्हीं दोनों को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Read More