रमजान महीने के पहले दिन की शुरुआत, मुस्लिम विधायक इरफान अंसारी ने बाबा वैद्यनाथ की पूजा अर्चना से शुरु की, भाजपाइयों ने चुनाव आयोग से की शिकायत
मुस्लिम समुदाय के लिए बड़ा ही पवित्र माना जानेवाला रमजान महीना के पहले दिन ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवघर स्थित देवाधिदेव बाबा वैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना, जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ जाकर कर डाली। यही नहीं, उन्होंने सर्वप्रथम हिन्दू धर्मावलम्बियों की तरह विशेष संकल्प भी लिया, जिसे वहां के पुरोहितों ने संपन्न भी कराया।
Read More