जमकर मनाया झारखण्ड के भाजपाइयों ने मोदी सरकार की सातवीं वर्षगांठ, ग्रामीणों को टीकाकरण के प्रति किया जागरुक
नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में चल रही सरकार के आज सात वर्ष पूरे हो गये, साथ ही मोदी सरकार-2 के दो वर्ष भी पूरे हो गये। जिसे लेकर भाजपाइयों ने पूरे राज्य में सेवा कार्यक्रम चलाया। जिसमें ग्रामीणों के बीच इन्होंने बड़े पैमाने पर सैनेटाइजर, मास्क, भोजन पैकेट, साबून, सुखा अनाज आदि का वितरण किया। इस सेवा कार्यक्रम के दौरान भाजपाइयों ने लोगों से टीकाकरण कार्यक्रम में जमकर हिस्सा लेने की अपील की, ताकि पूरा राज्य कोरोनामुक्त हो जाये। भाजपा सूत्रों की मानें तो यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा।
Read More