अपनी बात

अपनी बात

तो क्या रघुवर सरकार ने मान लिया कि उपद्रवी, दंगाई, तिलक लगानेवाले, भगवाधारी होते हैं?

जमशेदपुर में जिस प्रकार पुलिस ने मॉक ड्रिल में पुलिस अधिकारियों के सामने आंदोलनकारियों का स्वरुप पेश किया, वह पूरे राज्य में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस खबर को राज्य के कई अखबारों ने प्रमुखता से भी प्रकाशित किया है, जो सोशल साइट पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। आम तौर पर मॉक ड्रिल में इस प्रकार के दृश्यों को पेश करने से बचना चाहिए, क्योंकि दंगाई कोई भी हो सकता है,

Read More
अपनी बात

जो काम CM को कराना था, जवाहर लाल शर्मा ने करा दिया, टाटा कंपनी से सभी का बीमा करवाया

सत्ययुग में राजा भगीरथ हुए, जिन्होंने अपने पूर्वजों को मुक्ति दिलाने के लिए गंगा को स्वर्ग से पृथ्वी पर लाए, और भगीरथ की तरह जमशेदपुर के 75 वर्षीय जवाहर लाल शर्मा हैं, जिन्होंने जमशेदपुर में रहनेवाले सभी नागरिकों को, उनके भविष्य सुरक्षित करने के लिए, उनके परिवारों को बेहतर जिंदगी दिलाने के लिए टाटा स्टील से बीमा करवा दिया, जवाहर लाल शर्मा के इस कार्य को गति देने में मुख्य भूमिका निभाई,

Read More
अपनी बात

सीमा पर खड़ा जवान अपने वेतन से इनकम टैक्स जमा करें पर नेता नहीं करेगा, क्योंकि वह नेता है

सवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद सहित देश के तमाम दलों के प्रतिष्ठित नेताओं से, आपका जीवन, आपकी पत्नी का जीवन, आपकी बेटे-बेटियों-बहू-दामाद का जीवन, जीवन और देश के लाखों-करोड़ों के अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके परिवारों का जीवन, जीवन नहीं। आप नेता, चाहे दक्षिणपंथी हो, या समाजवादी हो, या साम्यवादी, अपनी सुविधा तथा अपनी वेतन-पेंशन बढ़ाने के लिए एक हो जाते हो।

Read More
अपनी बात

सड़ा अंडा, लालू प्रसाद और भ्रष्टाचार का अब खुलकर नेताओं पर अपनी कृपादृष्टि फैलाना

दो दिन पहले पता चला कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो तथा चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू प्रसाद को रिम्स में इलाज के दौरान उन्हें खाने में सड़ा अंडा परोस दिया गया। यह समाचार सुन कर हमें कोई आश्चर्य नहीं हुआ, बल्कि यह जानकर प्रसन्नता हुई कि भ्रष्टाचार ने सही में अपना कमाल दिखाना शुरु कर दिया और उसने न तो छोटे में और न बड़े में ही भेदभाव किया है।

Read More
अपनी बात

पर्दे पर “मुन्नी बदनाम हुई” में पुलिस डांस करे तो ठीक और रियल जिंदगी में डांस करें तो गलत कैसे?

इन दिनों सबके जुबां पर बिहार के पुलिसकर्मियों की चर्चा हैं। कोई गोली चलाने के लिए चर्चा में हैं तो कोई ठुमके लगाने के लिए चर्चा में हैं। क्या सचमुच गोली चलाकर खुशियों का इजहार करना, विदाई समारोह को शादी की सालगिरह में कन्वर्ट करा देना या ठुमके लगाकर खुशियों का इजहार करना एक पुलिसकर्मी के लिए गंदी बात है? या इसके कुछ और वजह है? बेचारे इन पुलिसकर्मियों को गोली चलाना और ठुमके लगाना इतना महंगा पड़ गया है

Read More
अपनी बात

गरीबों से चैन, उनका स्वास्थ्य, उनके बच्चों से स्कूल तक छीन लिये और विकास की बात करते हैं?

आप नये विधानसभा भवन बना दो, उससे हमें क्या मतलब? उस विधानसभा भवन में नेता बैठेंगे, आप बैठोगे। आप नये उच्च न्यायालय भवन बना दो, उससे हमें क्या मतलब? उसमें बड़े-बड़े न्यायाधीश-अधिवक्ता बैठेंगे। आप राजधानी के मुख्यालय या राज्य के विभिन्न शहरों में बड़े-बड़े थ्री स्टार या फाइव स्टार टाइप के प्रेस क्लब बना दो, उससे भी हमे क्या मतलब? बड़े-बड़े अखबारों व चैनलों में काम करनेवाले रईस, उसमें बैठकर रईसी झाड़ेंगे।

Read More
अपनी बात

RU का कमाल, परीक्षा मैनेजरियल इकोनामिक्स का और बांट दिया गया एकाउंट का प्रश्न पत्र

रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत आनेवाली निर्मला कॉलेज डोरंडा में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब यहां परीक्षा दे रहे एम कॉम के छात्र-छात्राओं को परीक्षा देना था मैनेजरियल इकोनामिक्स का और उन्हें एकाउंट का प्रश्न पत्र थमा दिया गया। परीक्षा दे रहे छात्र इस अजीबोगरीब स्थिति पर भौचक्के रह गये, यानी वो लोकोक्ति चरितार्थ हो रही थी आए थे हरिभजन को ओटन लगे कपास।

Read More
अपनी बात

बदल गई बिहार के गांवों-मुहल्लों-शहरों में भोज-भात की व्यवस्था, पुराने आयटम पूरी तरह समाप्त

पहले बिहार के गांवों-कस्बों, मुहल्लों और शहरों में, किसी के घर में छट्ठी, अन्नप्राशन, मुंडन, जनेऊ, सत्यनारायण की पूजा, विवाह अथवा श्राद्ध होता, तो हर घर में एक ही प्रकार का आयटम दिखाई देता और सभी मिलकर जेवनार का आनन्द लेते, कोई भेदभाव नहीं, कोई ज्यादा दिखावा नहीं, बस सभी को पता है कि जहां जीमने जा रहे है, वहां किस प्रकार के भोजन उपलब्ध होंगे।

Read More
अपनी बात

अंग्रेजों से भी खतरनाक हैं हमारे देश के नेता, आइये इनसे अपने देश को बचाएं

पार्टी कोई हो, नेता सभी एक हैं। ये अंग्रेजों से भी ज्यादा खतरनाक है। आप इनकी तुलना जनरल डायर से भी कर सकते है, जिसने जालियांवाला बाग हत्याकांड कराया था। अंग्रेज तो देशभक्त भी थे, उनसे आप देशभक्ति तो सीख ही सकते हैं। क्या कोई भी व्यक्ति या नेता बता सकता है कि किस अंग्रेज ने अपने देश ब्रिटेन या ब्रिटेन को लोगों के खिलाफ आग उगला या ब्रिटेन के साथ गद्दारी की।

Read More
अपनी बात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल ये बता दें कि क्या झारखण्ड भारत में नहीं है?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केवल ये बता दें कि क्या झारखण्ड भारत में नहीं है? यह सवाल इसलिए कि अगर झारखण्ड भारत में होता तो कम से कम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी न तो कल ट्वीट करते और न ही आज फुल पेज के विज्ञापन के माध्यम से अपना पीठ थपथपाते हुए ये कह रहे होते कि उन्होंने भारत के प्रत्येक गांव में बिजली पहुंचाने का वादा पूरा कर दिया, सच्चाई यह है कि झारखण्ड के अभी सैकड़ों गांव ऐसे है, जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची है

Read More