अपनी बात

अपनी बात

सीखिये धनबाद के इस भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा से कि सही मायनों में राष्ट्रीय पर्व कैसे मनाया जाता हैं?

आज 70वां गणतंत्र दिवस हैं, पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है, वह बता रहा हैं कि हमारा गणतंत्र प्रौढ़ावस्था में हैं, पर क्या हमने सही मायनों में गणतंत्र का अर्थ समझा है? गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है, सीखा है? अपने महापुरुषों का इस अवसर पर कैसे सम्मान करना चाहिए, ये सीखा है? अगर नहीं तो ये सीखने की कोशिश करिये, चाहे वह कोई भी सीखायें। आज धनबाद के भाजपा नेता हरि प्रकाश लाटा ने वह कर दिखाया, जो उनसे उम्मीद की जाती है।

Read More
अपनी बात

पुरस्कार मतलब सत्ता का खिलौना, जिसे समय-समय पर सत्ता के लोग उन्हें थमाते हैं, जिन्होंने उनकी कभी मदद की

पुरस्कार क्या है? सही बोले तो सत्ता का खिलौना, जिसे समय-समय पर सत्ता के लोग उन्हें थमाते हैं, जिन्होंने उनकी कभी मदद की, या आनेवाले समय में उनसे मदद की आस है या उनको पुरस्कार देने से येन-केन-प्रकारेण आनेवाले समय में फायदा होगा। आजकल कुछ अखबारवाले भी हैं, जो इस प्रकार के धंधे में लिप्त हैं, वे करते क्या हैं? वे इसके लिए पुरस्कार या सम्मान समारोह आयोजित करते हैं,

Read More
अपनी बात

क्या CM साहेब, सब कुछ ठीक हैं न, गणतंत्र दिवस के दिन स्वतंत्रता दिवस की बधाई समझ में नहीं आया

हमारे होनहार मुख्यमंत्री इन दिनों बहुत ही काम-धाम में लगे हैं, वे विकास कार्यों में इतने डूबे हुए हैं कि वे क्या बयान दे रहे हैं? इसका भी सुध नहीं रहता, न्यू झारखण्ड बनाने के चक्कर में वे गणतंत्र दिवस को स्वतंत्रता दिवस में परिवर्तित कर देते हैं, शायद उन्हें लगता हो कि जब न्यू झारखण्ड बनाना ही हैं तो हर चीज ही न्यू-न्यू हो जाये, इसलिए वे बड़ी मेहनत कर रहे हैं तथा उनके साथ चलनेवाले लोग भी बड़ी ही सेवाभाव से उनके आगे-पीछे लगे रहते हैं,

Read More
अपनी बात

झाविमो नेता बंधु तिर्की सलमान खान हो गये, बाबू लाल मरांडी ने ‘टाइगर अभी जिंदा है’ कहकर बंधु का स्वागत किया

भाई हर उस नेता के लिए जिसने एक नई पार्टी को जन्म दिया, जिसका एक अपना अलग इमेज है, जिसने राज्य को कुछ दिया है, जिसके दिल में झारखण्ड धड़कता है, जब उसे एक युवा नेता के रुप में जुझारु, संघर्ष करनेवाला तथा विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जमीर नहीं बेचनेवाला नेता मिलेगा तो वह यही कहेगा, जो बाबू लाल मरांडी ने बंधु तिर्की के लिए कहा। झारखण्ड डोमिसाइल आंदोलन की उपज बंधु तिर्की आज झारखण्ड में किसी परिचय के मोहताज नहीं है, आदिवासियों-मूलवासियों में उनकी अच्छी पकड़ हैं,

Read More
अपनी बात

होनहार CM रघुवर को ‘जनसंवाद’ कैसे चलाया जाता है? इसका ट्रेनिंग बिहार जाकर ‘नीतीश कुमार’ से लेना चाहिए

झारखण्ड में अपने होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने खासमखास लोगों तथा कनफूंकवों की मदद से ‘मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र’ चलाते हैं, ठीक इसके विपरीत बिहार में भी इसी प्रकार का मिलता-जुलता कार्यक्रम चलता है, जिसका नाम है ‘लोकसंवाद’, जहां न तो कोई सीएम नीतीश कुमार का कोई खामसखास व्यक्ति मिलेगा और न ही कोई कनफूंकवां मिलेगा, जो सीएम नीतीश कुमार के कान में कुछ भी फूंक दें और नीतीश कुमार उसे मान लें।

Read More
अपनी बात

नौ माह में बजट का 50% भी खर्च न कर पानेवाले CM रघुवर ने जनता के हाथों में थमाया झुनझुना

जो सरकार विकास योजनाओं की राशि नौ महीने में 50 प्रतिशत भी खर्च नहीं कर पाती हो, वह कितना भी सुंदर बजट क्यों न पेश कर ले। जनता जानती है कि ये सब हवा-हवाई है, इसका सच्चाई से कुछ भी लेना देना नहीं। 21 जनवरी 2019 को राज्य सरकार स्वयं विधानसभा में बजट पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर रही थी, जिसमें सरकार स्वयं स्वीकार कर रही थी कि कृषि, वानिकी, व मत्स्य के क्षेत्र में विकास की गति बहुत ही धीमी है,

Read More
अपनी बात

लोकसभा चुनाव में मंडराती हार को देख भाजपा का रेल-ड्रामा, धनबाद-चंद्रपुरा लाइन पर दौड़ेगी ट्रेन  

धनबाद-चंद्रपुरा रेललाइन ट्रेन चलाने के लिए पूरी तरह फिट हैं तो फिर धनबाद रेल मंडल और भारत सरकार का रेल मंत्रालय ही बता दे कि किसके कहने पर इस रेललाइन पर 15 जून 2017 से रेलसेवा बंद कर दी गई और इस रेललाइन पर आश्रित लाखों लोगों की जिंदगी को तबाह कर दिया गया? मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक की माने तो उनका कहना है कि धनबाद-चंद्रपुरा लाइन ट्रैक पूरी तरह से फिट हैं…

Read More
अपनी बात

केन्द्र में मोदी और UP में SP-BSP की जोड़ी ने किया विवश, बहन प्रियंका के शरण में राहुल भाई

भाई पार्टी आपकी है, आप किसको राष्ट्रीय अध्यक्ष बनायेंगे? किसको महासचिव बनायेंगे? उससे हमें या और किसी को क्या लेना देना? आप बनाते रहिये, पर जनता को बेवकूफ बनाने का जो काम, आप या आपके जैसी अन्य पार्टियां करती है, वो आम जनता को तनिक पसन्द नहीं। आज की घटना, जिस प्रियंका वाड्रा को प्रियंका गांधी बनाकर कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया गया और उत्तर प्रदेश तथा ईस्ट की जिम्मेवारी दी गई, ऐसा नहीं कि लोग कांग्रेस की इस रणनीति को नहीं जानते।

Read More
अपनी बात

7 बच्चों के नामांकन नहीं होने पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने धनबाद के DC से मांगा जवाब

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने धनबाद के उपायुक्त ए डोड्डे को पत्र लिखकर धनबाद में EWS वर्ग के सात बच्चों के नामांकन नहीं किये जाने तथा शिक्षा के अधिकार अधिनियम की धारा 12 (1)(सी) के उल्लंघन पर पन्द्रह दिनों के अंदर जवाब मांगा है। यह पत्र राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के रजिस्ट्रार जे पति ने उपायुक्त धनबाद को लिखी है।

Read More
अपनी बात

इतना भी आसां नहीं मोदी को 2019 में शिकस्त दे देना, विपक्ष मोदी की व्यूहरचना से सीखे

1984 में भाजपा दो थी और आज केन्द्र में उसकी बहुमत की सरकार है। कभी भाजपा एक-दो राज्यों में दिखाई पड़ती थी, तो आज पूर्व से लेकर पश्चिम तथा उत्तर से लेकर दक्षिण तक उसका प्रभाव है, यानी जो उस वक्त स्थिति कांग्रेस की थी, वो अब भाजपा की है, कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, और उसके अस्तित्व को चुनौती, उसके साथ चल रहे छोटे-छोटे क्षेत्रीय दल ही दे रहे हैं।

Read More