अपनी बात

अपनी बात

भाजपा में लोकसभा चुनाव के दौरान झारखण्ड में होनेवाले ‘अमंगल’ को ‘मंगल’ भी नहीं रोक पायेंगे?

आप कितना भी पटना से रांची या दिल्ली से रांची भाया पटना का चक्कर लगा लीजिये, भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पाडेय जी, पर आप झारखण्ड में भाजपा के उपर लगनेवाले इस बार के ग्रहण को आप नहीं बचा पायेंगे, क्योंकि उसके एक नहीं अनेक कारण हैं, जिसे आप न तो कभी सुलझा पायेंगे और न आपसे वह सुलझ ही सकता है।

Read More
अपनी बात

अमित शाह की कमेटी में बेटे का नाम देख गदगद BJP नेता की सारी हेकड़ी जनता ने फेसबुक पर निकाली

भाई, बाप अमीर हो या गरीब, किसे अपने बेटे की तरक्की अच्छी नहीं लगती, और खासकर उस वक्त और, जब सत्ता के सर्वोच्च शिखर पर बैठे दल का अध्यक्ष जब उसे अपने द्वारा बनाई जा रही कमेटी में महत्वपूर्ण स्थान दे दें। भाजपा के एक बहुत बड़े नेता तथा पटना साहिब सीट से भाजपा की ओर से लोकसभा के संभावित प्रत्याशी आर के सिन्हा इन दिनों बहुत खुश है,

Read More
अपनी बात

CM से सवाल, जब उपायुक्त और एसपी ही सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाएं तब आम आदमी क्या करें?

याद करिये दिसम्बर 2013 रांची की घटना, रांची के बड़ा तालाब में एक घटना घटी थी, जिसमें बोटिंग के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती दुर्घटना का शिकार होते-होते बचे थे, जिसमें तीन लोगों की जानें चली गई थी, वह भी इसलिए कि यहां सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा गया था। इस घटना के बाद ऐसा लगा कि राज्य के अधिकारी सबक लेंगे तथा नौका विहार करने के दौरान सुरक्षा-मानकों का पालन करेंगे,

Read More
अपनी बात

केरल की वामपंथी सरकार और ‘द टेलीग्राफ’ की घटिया स्तर की मनोवृत्ति को आदित्य की सटीक चुनौती

जिन केरल के वामपंथी महिलाओं ने अचानक धर्म का स्वाद चखा है, जिन्हें भगवान अयप्पा में अचानक श्रद्धा उमड़ पड़ी हैं, हालांकि ये श्रद्धा अचानक क्यों उमड़ी हैं, केरल के धर्मप्रेमी बुद्धिजीवी अच्छी तरह जानते हैं, उन्हें रांची का अय्यपा मंदिर बुला रहा हैं, क्या वे केरल से यहां दर्शन करने आयेंगी? क्योंकि धर्म और भगवान को जो जानते हैं, वे तो मानते है कि वो सर्वत्र हैं, तो क्या जरुरत हैं,

Read More
अपनी बात

LS चुनाव को लेकर अमित शाह ने बनाई कमेटी, अर्जुन मुंडा को मिली जगह, रघुवर को नहीं मिला स्थान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियां शुरु कर दी है। अमित शाह ने भाजपा को सफलता दिलाने के लिए फिलहाल कई कमेटियां बनाई हैं, जिनमें एक भाजपा के लिए संकल्प पत्र तैयार करेगी, दूसरी प्रचार-प्रसार, जबकि तीसरी कमेटी सामाजिक-स्वयंसेवी संगठन संपर्क का काम देखेंगी।

Read More
अपनी बात

वामपंथियों ने केरल में चखा धर्म का स्वाद, ‘द टेलीग्राफ’ ने आतंकी समर्थित पत्थरबाजों के प्रति दिखाई सहानुभूति

हमने तो सोचा था कि वामपंथी, गरीबों की रोजी-रोटी की लड़ाई लड़ते हैं, पर वे दंगे भी फैलाते हैं, ये हमने सपने में भी नहीं सोचा था। केरल में भगवान अयप्पा के नाम पर केरल की वामपंथी सरकार द्वारा पूरे राज्य में सांप्रदायिक दंगे की लगाई आग ने सारी गलतफहमियां बहुतों की दूर कर दी, भला जो दल धर्म को अफीम समझता हो, उसे धर्म के मामले में इतना दखल देने की आवश्यकता क्यों पड़ गई?

Read More
अपनी बात

मि. PM, अपने CM की प्रशंसा करने तथा विरोधियों की आलोचना करने के पूर्व राज्य की सच्चाई तो जान लें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पलामू में थे, वे मंडल डैम का शिलान्यास करने आये थे, चूंकि अब पूरा देश चुनावी माहौल में धीरे-धीरे डूब रहा है, वे भी इसका लाभ लेना चाह रहे हैं, वे यहां भी कांग्रेस पर खुब बरसे, वे अपने सीएम रघुवर दास की खूब तारीफ करते है, पर वे भूल जाते है कि यहां के सीएम रघुवर दास ने किसानों के नाकों में दम कर दिया है, इनके राज्य में किसान आत्महत्या तक कर चुके हैं।

Read More
अपनी बात

राहुल ने संसद में दुबारा कनखी मारकर सिद्ध किया कि उनके जैसा कनखी मारनेवाला कोई नेता नहीं

1885 में कांग्रेस पार्टी की स्थापना हुई, अपनी स्थापना के बाद से इस कांग्रेस पार्टी के कई महान नेता अध्यक्ष बने, जिनकी कीर्तियां आज भी गाई जाती है, पर उन महान नेताओं में शायद एक कीर्ति का अभाव रहा, वह था संसद में कनखी मारने का, जिसको पूरा किया वर्तमान कांग्रेस पार्टी के होनहार अध्यक्ष राहुल गांधी ने। राहुल गांधी सचमुच में होनहार हैं। कनखी मारना कोई सामान्य बात नहीं, कनखी मारने की कला सबको नहीं आती,

Read More
अपनी बात

पहले क्रूरता दिखाई, पारा-टीचरों को जेल में डाला, मरने पर मजबूर किया, अब दया दिखाने की कोशिश

हमारे राज्य के होनहार मुख्यमंत्री कितने दयालु हैं, कितने परोपकारी हैं, वे झारखण्ड की जनता पर कितना दया बरसाते हैं। देखिये न, आजकल कही भी वे जाते हैं तो बच्चों को गोद में ले लेते हैं। कहीं बुजुर्गों को देखते हैं, तो पांव छू लेते हैं। अपने लोगों को देखते हैं तो उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। अपनी आरती उतारने को बेकरार पत्रकारों को जब वे देखते हैं तो वे उनके साथ चाय पर चर्चा करने लगते हैं।

Read More
अपनी बात

जयंती पर भूल गये जयपाल सिंह मुंडा को राज्य के CM, पर विपक्ष नहीं भूला, भावभीनी श्रद्धांजलि दी

जयपाल सिंह मुंडा जी को श्रद्धांजलि देने में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय, थियोडोर किड़ो, ललित मुर्मू भी आगे हैं। झारखण्ड विकास मोर्चा के वरिष्ठ नेता बाबू लाल मरांडी हो या अन्य वाम दलों के नेता अथवा जनसंगठन सभी ने जयपाल सिंह मुंडा जी को श्रद्धाजंलि देकर, अपनी कृतज्ञता ज्ञापित की, पर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जयपाल सिंह मुंडा को श्रद्धांजलि देना तो दूर, उन्हें सोशल साइट के माध्यम से याद करना भी जरुरी नहीं समझा।

Read More