अपराध

अपराध

बंधक मरीज मो. अय्यूब की फरियाद भी नहीं सुनी CM रघुवर दास ने

ये देखिये झारखण्ड का हाल। सरकारी अस्पताल तो यहां खत्म ही हैं, जो स्वयं को बेहतर होने और सेवा का दंभ भरते है, जरा उसका हाल देखिये। बात हो रही है, मेदांता अस्पताल रांची की। बताया जा रहा है कि वहां एक बीपीएल मरीज पिछले एक महीने से बंधक बनाकर रखा गया है।

Read More
अपराध

PMO ने मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव को CS के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा

जैसे-जैसे झारखण्ड के मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के अवकाश प्राप्त होने के दिन नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उनकी मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं, एक समय ऐसा लग रहा था कि राज्य सरकार उन्हें एक्सटेंशन देगी।

Read More
अपराध

रांची SDO के खिलाफ HC में अभय करेंगे रिट याचिका दायर

श्रीरामकृष्ण सेवा संघ के सचिव एवं विवेकानन्द विदया मंदिर के प्रबंधक अभय कुमार मिश्र ने रांची की अनुमंडलाधिकारी पर आरोप लगाया है कि रांची की अनुंमडलाधिकारी अंजलि यादव ने सुरक्षा दिलाने के नाम पर उनके विरोधियों का चुनाव संपन्न करवाया।

Read More
अपराध

शर्मनाक, झारखण्ड में फिर एक की भूख से मौत, घटना पाकुड़ के धोवाडंगाल गांव की

पाकुड़ का घाघरजानी पंचायत का धोवाडंगाल गांव। इस गांव में अनुसूचित जनजाति की 32 वर्षीया लुखी मूर्मू की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार मौत का कारण भूख है, पर स्थानीय प्रशासन के अनुसार लुखी मुर्मू की मौत भूख से नहीं, बल्कि बीमारी से हो गई। झारखण्ड में जब भी कोई भूख से मरता है, स्थानीय प्रशासन व सरकार, उस मौत को बीमारी बता देता हैं।

Read More
अपराध

भाजपा नेता ने लातेहार के आदिवासी डीटीओ पर हाथ छोड़ा, अपमानित किया

लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूष बाखला की भाजपा नेता सह लातेहार बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव ने सरेआम पिटाई कर दी, अपमानित किया। बताया जाता है कि ये घटना उस वक्त हुई, जब जिला परिवहन पदाधिकारी, राजधानी यादव की गाड़ी में लगे नेम प्लेट को खुलवाने का कार्य करा रहे थे। जिसको लेकर राजधानी यादव भड़क उठे।

Read More
अपराध

नियुक्ति के लिए आये अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सीएम रघुवर दास के खिलाफ लगाये नारे

रांची के खेलगांव में नौकरी के लिए आये बेरोजगार युवाओं का आखिरकार गुस्सा फूट ही पड़ा। वे आज इतने गुस्से में थे कि वे सीएम रघुवर दास के खिलाफ नारे लगाने लगे। उनका कहना था कि रोजगार देने के नाम पर राज्य सरकार उनकी भावनाओं से खेल रही है। न तो यहां खाने-पीने का इंतजाम है और न ही कोई ऐसी व्यवस्था, जिसे लेकर यहां पहुंचे बेरोजगार युवाओं को लगे कि सचमुच राज्य सरकार उनकी बेरोजगारी दूर करने के लिए चिंतित है।

Read More
अपराध

मधु कोड़ा का न्यायालय पर भरोसा बढ़ा, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत

दिल्ली हाई कोर्ट ने झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को बड़ी राहत दी है। रांची की निचली अदालत ने कोयला घोटाले को लेकर मधु कोड़ा को जो सजा सुनाई थी, उस सजा पर दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। हम आपको बता दें कि कोयला घोटाले में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा समेत 4 दोषियों को सीबीआई कोर्ट ने तीन-तीन साल की सजा सुना दी थी और जब सजा सुनाई गई थी।

Read More
अपराध

CM रघुवर दास के खिलाफ गढ़वा के CJM की अदालत में केस दर्ज

गढ़वा निवासी नवलेश कुमार धर दूबे ने आज झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया है। यह केस मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गढ़वा की अदालत में सेक्शन 500/294 आईपीसी की धारा के तहत दर्ज कराई गई है। केस रजिस्टर्ड कर ली गई है। जिसकी संख्या 3338/17 हैं। नवलेश कुमार धर दूबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि…

Read More
अपराध

छात्रा के अपहरण मामले में भाजपा नेत्री के परिवार पर गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

रांची के महेन्द्र प्रसाद महिला क़ॉलेज की एक छात्रा ने आज लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी से पता चलता है कि इस अपहरण कांड में एक भाजपा नेतृ की अहम् भूमिका है। उसका कहना है कि अगस्त माह के प्रथम सप्ताह में उसके कॉलेज में बैंक के लिए कैंपस सेलेक्शन के लिए तीन लोग आये। इन तीनों के नाम थे – राहुल सिंह, अजीत सिंह और प्रशांत। इनलोगों ने छात्रा का मोबाइल नंबर लिय़ा और बोला कि हेड मैम का मैसेज या फोन आयेगा…

Read More
अपराध

कैसे आयेंगे अच्छे दिन? यहां तो ब्यूरोक्रेट्स सारे सिस्टम को हैक कर चुके हैं

कैसे आयेंगे अच्छे दिन?  जब सरकार के नाक के नीचे ब्यूरोक्रेट्स सारी व्यवस्था को हैक कर चुके हो। इधर कम्प्युटर ऑपरेटरों को कभी छह-सात हजार रुपये प्रतिमाह मिला करता था। अभी कुछ माह पहले तक अठारह हजार रुपये प्रतिमाह हो गया और अब घटकर दस-बारह हजार हो गया। नये पदाधिकारी का कहना है कि आप डेलीवेजेज पर हो, इसलिए यहीं मिलेगा।

Read More