अपराध

भाजपा नेता ने लातेहार के आदिवासी डीटीओ पर हाथ छोड़ा, अपमानित किया

लातेहार के जिला परिवहन पदाधिकारी फिलबीयूष बाखला की भाजपा नेता सह लातेहार बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजधानी यादव ने सरेआम पिटाई कर दी, अपमानित किया। बताया जाता है कि ये घटना उस वक्त हुई, जब जिला परिवहन पदाधिकारी, राजधानी यादव की गाड़ी में लगे नेम प्लेट को खुलवाने का कार्य करा रहे थे। जिसको लेकर राजधानी यादव भड़क उठे और जिला परिवहन पदाधिकारी की ओर लपके तथा उनकी पिटाई कर दी। घटना लातेहार समाहरणालय का है।

हालांकि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है, राजधानी यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। राजधानी यादव डीटीओ पर हाथ चलाये जा रहे थे और उन्हें अपशब्द भी कह रहे थे। राजधानी यादव को इस बात को लेकर गुस्सा था कि बिना सूचना दिये, डीटीओ ने उनका नेम प्लेट हटाने की कोशिश कैसे कर दी? जबकि डीटीओ का कहना था कि अखबार के माध्यम से इस संबंध में सबको जानकारी दे दी गई थी, जिस पर राजधानी यादव गुस्से से और भड़क गये और कहा कि क्या अखबार से दुनिया चलता हैं। देखिये वीडियो क्या कर रहे भाजपा नेता सह 20 सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष, डीटीओ के साथ…
https://www.facebook.com/kbmishra24/videos/1681717585225488/