अपराध

अपराध

संघ के दिवंगत स्वयंसेवक के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करनेवाले के खिलाफ FIR दर्ज

अमृत रमण ने अपनी प्राथमिकी में लिखा है कि एक समाचार पत्र में छपी समाचार को कट पेस्ट कर कच्छप ज्योति दीप ने अपने फेसबुक एकाउंट पर खुशी जाहिर करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करते हुए हिन्दू धर्म का अपमान किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता के लिए उसने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा “एक पापी तो कम हुआ, भगवान चड्डी गैंग अपने पास बुला लें, आज मेरे तरफ से बीफ (प्रतिबंधित मांस) पार्टी रहेगा।

Read More
अपराध

झारखण्ड में यौन शोषणकर्ताओं को ही बचाने में लगे हैं राज्य के वरीय पुलिस अधिकारी

राज्य में कोई भी महिला पुलिसकर्मी सुरक्षित नहीं हैं, आये दिन महिला पुलिसकर्मियों के यौन शोषण का समाचार झारखण्ड के अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं, पर जो यौन शोषणकर्ता हैं, उन पर कार्रवाई नहीं होती, बल्कि उन्हें शानदार ढंग से बचा लिया जाता है, यहीं नहीं उन्हें हर प्रकार की सुविधा भी दे दी जाती हैं, ताजा मामला जामताड़ा का हैं, जहां एक ईमानदार पुलिस पदाधिकारी सुमन गुप्ता तीन महिला आरक्षियों के सम्मान के लिए चट्टान की भांति खड़ी हैं,

Read More
अपराध

गोमो में कोयला चोरों का आतंक, मालगाड़ी से कोयले को रेलवे ट्रैक पर गिराया, अप लाइन ठप

गोमो जंक्शन के पम्पू तालाब के निकट आज अहले सुबह चार बजे के करीब कोयला चोरों ने कोयले से लदी मालगाड़ी के गेट को खोलकर अप लाइन रेलवे ट्रैक पर भारी मात्रा में कोयला गिरा दिया, और जमकर कोयले की लूटपाट की, कोयला चोरों ने इतना कोयला गिरा दिया कि उससे अपलाइन की रेलवे ट्रैक ही प्रभावित हो गई, कोयला रेलवे ट्रेक पर आ गया, जिससे गोमो गया अपलाइन पर रेल सेवा ठप हो गई।

Read More
अपराध

त्रिपुरा में भाजपा को लेनिन की प्रतिमा ध्वस्त करने का जनता ने जनादेश नहीं दिया

त्रिपुरा में जो भी कुछ हो रहा है, उसे सही नहीं ठहराया जा सकता। भाजपा को त्रिपुरा की जनता ने लेनिन की प्रतिमाओं को तोड़ने के लिए जनादेश नहीं दिया था और न ही किसी प्रकार का आतंक या माकपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व में की गई गलतियों या अत्याचारों के बदले, इन्हें भी आतंक फैलाने या अत्याचार करने का लाइसेंस दे दिया है। अच्छा रहेगा कि जितनी जल्दी हो ऐसी घटनाओं पर लगाम लगे।

Read More
अपराध

महिला कक्षपालों के साथ दुर्व्यवहार करनेवाला कोडरमा मंडल कारापाल निलंबित

अधीक्षक लोकनायक जयप्रकाश नारायण, केन्द्रीय कारा हजारीबाग एवं अधीक्षक मंडल कारा कोडरमा द्वारा प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हो गया है कि मंडल कारा कोडरमा में कार्यरत प्रभारी कारापाल मो. सैय्यद गुलाम दानिश ने कोडरमा मंडल कारा में कार्यरत तीन महिला कक्षपालों के साथ दुर्व्यवहार किया था, जिसके कारण प्रभारी कारापाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

Read More
अपराध

CM रघुवर दास जी, वे सफेदपोश आखिर कब पकड़े जायेंगे?

याद करिये, रांची की वह हृदय विदारक घटना, जब इस घटना से सारे रांचीवासी उद्वेलित हो गये थे, और जिस घटना ने रांचीवासियों की कई दिनों तक नींद उड़ा दी थी। वह घटना थी – रांची के बूटी में बीटेक की छात्रा से रेप की घटना, जिसे गला दबा कर मार डाला गया और फिर उसे जला दिया गया।

Read More
अपराध

अपनी रांची को बलात्कारियों का शहर बनने से रोकिये, ये हम सब की जिम्मेदारी भी हैं

अपनी रांची को बलात्कारियों का शहर बनने से रोकिये, ये हम सब की जिम्मेदारी भी हैं। जरा देखिये, बलात्कारियों का मनोबल कितना बढ़ा हुआ हैं? कल की ही बात है, प्रेमी के साथ घूमने गयी छात्रा से आठ युवकों ने सामूहिक बलाल्कार किया। घटना धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब के पास रविवार रात दस बजे की है, हालांकि पुलिस ने देर रात सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक भागने में सफल रहा।

Read More
अपराध

कोयला तस्करी में लगे लोगों के लिए सेफ जोन बन गया सीएम-स्पीकर आवास मार्ग

कोयला तस्करी में लगे लोग इन दिनों बहुत ही अधिक प्रसन्न हैं, प्रसन्न होने का कारण हैं, कांके रोड में स्थित जहां मुख्यमंत्री आवास हैं, जहां विधानसभाध्यक्ष रहते हैं, जहां नेता प्रतिपक्ष का आवास हैं, ये मार्ग कोयला तस्करी के लिए सेफ जोन बन गया हैं। बड़ी संख्या में अहले सुबह इन कोयला तस्करी में लगे लोगों को साइकिल के माध्यम से बेतरतीब ढंग से कोयले को बोरियों में लादकर, इस मार्ग से ले जाते हुए देखा जा सकता हैं।

Read More
अपराध

मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला कक्षपालों ने कारापाल पर लगाया गंभीर आरोप

मंडल कारा कोडरमा की तीन महिला कक्षपालों ने कोडरमा मंडल कारा के कारापाल पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया हैं, तथा इसकी शिकायत काराधीक्षक कोडरमा, पुलिस अधीक्षक कोडरमा, कारा महानिरीक्षक रांची, महिला समिति रांची तथा मुख्यमंत्री झारखण्ड से आज कर दी। आश्चर्य इस बात की है कि इन तीनों महिला कक्षपालों ने इसकी शिकायत सभी लोगों को कर दी, पर इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास उच्चस्तर पर प्रारंभ कर दिया गया हैं।

Read More
अपराध

संरक्षा व नियमों को ताक पर रख चलाया जा रहा रांची हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

प्राप्त जानकारों के अनुसार शताब्दी एक्सप्रेस हाई स्पीड ट्रेन है। जिसकी गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है। रांची के चालक दल इस ट्रेन को धनबाद तक ले जाते हैं, इंजीनियरिंग विभाग के आदेशानुसार रांची से गोमो तक रेलवे ट्रैक 105 किलोमीटर प्रतिघंटा से ट्रेन चलाने के लिए फिट है। इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन भी तय  गतिसीमा के अनुसार होता है। गोमो से धनबाद के बीच रेल ट्रेक 130 किलोमीटर प्रतिघंटा के लिए उपयुक्त है।

Read More