झारखण्ड उच्च न्यायालय ने बकोरिया मुठभेड़ मामले में सीबीआई जांच के दिये आदेश
आखिरकार झारखण्ड उच्च न्यायालय ने पलामू के बहुचर्चित बकोरिया कांड को सीबीआई से जांच कराने का आदेश दे ही दिया। ज्ञातव्य है कि पलामू के बकोरिया में 8 जून 2015 को पांच नाबालिग एवं भाकपा माओवादी अनुराग समेत 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसी मामले में सीआईडी ने झारखण्ड पुलिस को क्लीन चिट दे दी थी तथा इस जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट पलामू कोर्ट को सौप दी थी।
Read More