धनबाद प्रशासन बताएं कि किसके इशारे पर और कौन चला रहा है अवैध उत्खनन, जिसके कारण कई लोगों ने जानें गवां दी
धनबाद का निरसा इलाका, जहां इसीएल के कापासरा आउटसोर्सिंग के समीप अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से करीब आधा दर्जन लोगों के मौत की संभावना बतायी जा रही हैं तथा आधा दर्जन लोगों के घायल होने की भी खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चूंकि इस इलाके में अवैध खनन का जाल फैला हुआ हैं, जिसके दौरान इस प्रकार की घटना, धनबाद में आम बात है। समय-समय पर इस प्रकार की खबरें धनबाद तथा पूरे कोयलांचल में सुर्खियां बनती रहती हैं।
Read More