Author: Krishna Bihari Mishra

अपराध

CMO के अजय नाथ झा पर वित्तीय अनियमितता का आरोप, विभागीय कार्यवाही प्रारम्भ

और आखिर वहीं हुआ, जिसका अंदेशा पूर्व में ही विद्रोही 24. कॉम ने जताया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के उप निदेशक के पद पर कार्यरत अजय नाथ झा के खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। अजय नाथ झा पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है। वित्तीय अनियमितता के आरोप पाये जाने पर सीएम रघुवर दास ने भी इनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है।

Read More
अपनी बात

हेलिकॉप्टर नहीं मिलने के कारण जांच के लिए नहीं जानेवाली आराधना का विभाग बदला

हेलिकॉप्टर नहीं मिलने के कारण सीएम के आदेश का पालन नहीं करनेवाली आराधना पटनायक, सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को आज सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग झारखण्ड, रांची के पद पर योगदान करने का आदेश पारित कर दिया गया। आराधना पटनायक का स्थान अमरेन्द्र प्रताप सिंह लेंगे, उन्हें सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के पद पर योगदान करने को कहा गया है।

Read More
राजनीति

प्रेस क्लब की सदस्यता में व्याप्त गड़बड़ी से क्षुब्ध अवधेश ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

सातवां सच के सम्पादक अवधेश कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से न्याय की गुहार लगाई हैं।कहीं से कोई आशा नहीं मिलता देख, रांची प्रेस क्लब की सदस्यता से वंचित किये गये सातवां सच के संपादक अवधेश कुमार सिंह ने आखिरकार मुख्यमंत्री का दरवाजा खटखटा ही दिया, साथ ही न्याय की गुहार भी लगा दी।

Read More
राजनीति

एक पत्रकार ने बहुत सारे नेताओं और मठाधीशी कर रहे पत्रकारों की नींद उड़ा दी

उमाकांत महतो झारखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार है। फिलहाल वे राष्ट्रीय सागर से जुड़े हैं। कलम के धनी और बहुत सारे मठाधीशी में लिप्त पत्रकारों-नेताओं की चुनौती वे बखूबी स्वीकार करते हैं। इन दिनों वे चर्चाओं में हैं। सीएनटी-एसपीटी एक्ट को लेकर इन दिनों चल रही उठा-पटक पर उन्होंने अच्छे-अच्छों की क्लास ले ली है। उन्होंने इसी पर एक किताब लिखी है। किताब का नाम है – सीएनटी – एसपीटी एक्ट के परिप्रेक्ष्य में झारखण्ड।

Read More
अपराध

सदस्यता न मिलने से नाराज अवधेश ने भी बलबीर दत्त को भेजी लीगल नोटिस

द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष बलबीर दत्त को एक और पत्रकार अवधेश कुमार सिंह ने आज लीगल नोटिस भेज दी। अवधेश अपने अधिवक्ता आनन्द प्रकाश के माध्यम से नोटिस भेजी है। अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि उनके अखबार नियुक्ति, सातवां सच और न्यू रांची मेल के किसी भी सदस्य को रांची प्रेस क्लब की सदस्यता नहीं प्रदान की गई है।

Read More
अपनी बात

अगर सिस्टम फेल है, तो कैसे सुधरेगा सिस्टम? कौन सुधारेगा सिस्टम?

संतोषी भूख से मर जाती है। किसान आत्महत्या कर रहे है। युवा भी आत्महत्या कर रहे है। आत्महत्या करनेवालों में युवतियां और महिलाएं भी शामिल है। एक पिता अपने छोटे से बच्चे के शव को कंधे पर लेकर ढोता हुआ श्मशान घाट तक पहुंच जाता है। एक लड़की का दुष्कर्म कर हत्या कर दी जाती है, बेचारा पिता मुख्यमंत्री से संवेदना के दो शब्द सुनने की इच्छा रखता है, पर उसे सीएम की डांट मिलती है।

Read More
राजनीति

गुजरात के विधानसभा चुनाव प्रचार में छा गये हैं झारखण्ड के अर्जुन मुंडा

गुजरात के विधानसभा चुनाव में आदिवासी बहुल इलाकों में भाजपा की ओर से अर्जुन मुंडा की मांग है। आदिवासी बहुल इलाकों में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को सुनने बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं और उनमें दिलचस्पी भी ले रहे हैं। अर्जुन मुंडा स्वयं इन इलाकों में मिल रहे प्रेम से आह्लादित है। भाजपा कार्यकर्ताओं का समूह उनसे कुछ प्रश्न भी करता है, तो वे उसका जवाब उपलब्ध करा रहे है।

Read More
अपनी बात

चेहरा देखकर आता है CM का बयान, पूरे राज्य में सिस्टम फेल, जनता सरकार से नाराज

याद करिये 31 अक्टूबर। एक फरियादी ने गुमला की छात्रा के अपहरण का मामला मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र में सीएम के समक्ष सीधी बात कार्यक्रम में उठाया था। मुख्यमंत्री इस मामले में इतने आग बबूला हो गये, कि उन्होंने सीधे गुमला के एसपी से पूछ दिया कि आपको किसने आइपीएस बना दिया?  यहीं नहीं सुबह उसे खरी-खोटी सुनाई और शाम होते-होते सजा भी सुना दिया और उसे गुमला एसपी से हटाकर सीआइडी का एसपी बना दिया।

Read More
राजनीति

द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सचिव को मुकेश भारतीय ने भेजी लीगल नोटिस

प्रेस क्लब रांची का सदस्य नहीं बनाये जाने से नाराज मुकेश भारतीय ने आखिरकार अपने अधिवक्ता के माध्यम से द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष और सचिव को लीगल नोटिस भेज ही दिया। इस लीगल नोटिस में मुकेश भारतीय को प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान करने को कहा गया है, ताकि मुकेश भारतीय को उनका संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो जाये।

Read More
अपनी बात

रांची में सड़क जाम के नाम पर दहशत फैलाने की कोशिश, जनाक्रोश फैलने की संभावना

नाच न जाने आंगन टेढ़ा। जी हां, ये लोकोक्ति आप बचपन से सुनते आये होंगे। शायद इस लोकोक्ति को जमीन पर उतारने का फैसला झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अक्षरशः ले लिया हैं। उन्हें, उनके उच्चाधिकारियों और रांची के एक-दो अखबारों ने अपने दिव्य ज्ञान से ऐसे माया-जाल में फंसा लिया हैं, जैसे लगता हो, कि वे मुख्यमंत्री के सबसे बड़े शुभचिन्तक हैं।

Read More