Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

CM रघुवर दास ने आखिरकार कल देर रात ‘धर्म’ का परित्याग कर ही दिया

जी हां, सीएम रघुवर दास ने आखिरकार कल देर रात ‘धर्म’ का परित्याग कर ही दिया। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री कार्यालय हो या मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय। मुझे सीएम रघुवर दास के साथ एक ही व्यक्ति, एक ही भारतीय प्रशासनिक सेवा का व्यक्ति ऐसा नजर आया, जिसके पास धर्म था, मानवीय मूल्य थे और उस व्यक्ति का नाम हैं – संजय कुमार, बाकी तो जो उनके साथ हैं, वो क्या हैं? वो खुद ही समझ लें।

Read More
अपनी बात

भाजपाइयों द्वारा दिये जा रहे फूलों के हार और शॉल के चक्कर में फंसते जा रहे पत्रकार

लोकसभा व विधानसभा चुनाव को नजदीक आता देख, भाजपाइयों ने नाना प्रकार के तिकड़म शुरु कर दिये हैं। इन्हीं तिकड़मों में से एक तिकड़म हैं – छोटे मंझौले पत्रकारों या प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकारों को सम्मान समारोह आयोजित कर उनको माला पहनाना, छोटे-मोटे गिफ्ट देकर, उनके दिलों में अपना जगह बनाना, ताकि लोकसभा-विधानसभा चुनावों के दौरान ये उनकी बेहतर ढंग से मदद तथा उनके लिए विशेष रुप से काम आ सकें।

Read More
राजनीति

मीट-भात के बहाने दरकते जनाधारों को बचाने की कोशिश में लगे भाजपा विधायक

अगले साल लोकसभा-विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपाई विधायकों और भाजपा से लालच में सटे दूसरे दलों से दलबदल कर भाजपा में शामिल वर्तमान विधायकों व मंत्रियों को लगता है, आभास हो चुका है कि आनेवाले समय में जब भी कभी चुनाव होंगे, उनका वर्तमान सीट से जीतना नामुमकिन हैं, इसलिए उन्होंने वनभोज का सहारा लिया हैं।

Read More
अपनी बात

शर्मनाक, कल बिल्डर ने तो आज रांची प्रेस क्लब ने सरकारी लोगो का इस्तेमाल किया

कुछ दिन पहले की बात है कि रांची के एक बिल्डर ने अपने एक कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार के लोगो का इस्तेमाल किया था, जिसको लेकर राज्य सरकार की काफी किरकिरी हुई थी, इसे अखबारों और कुछ चैनलों ने मुद्दा भी बनाया था, लेकिन जब रांची प्रेस क्लब की बात आई तो सभी ने चुप्पी साध ली। आखिर क्यों? क्या रांची प्रेस क्लब को अपने कार्यक्रमों के लिए राज्य सरकार के लोगो का इस्तेमाल करने का कानूनी हक है?

Read More
राजनीति

‘बीजेपी हमलोगों को तेल लगायेगा, हमलोग बीजेपी को तेल लगानेवाला नहीं हैं।’

जब पिकनिक का माहौल हो और आपके चाहनेवालों की तादाद जरुरत से ज्यादा हो, तो आपको वहीं बोलना पड़ेगा, जो लोग आपके मुख से सुनना चाहते हैं, आप कोई तुलसीदास तो है नहीं कि आपके मुख से श्रीरामचरितमानस का चौपाई निकलेगा, आप तो विशुद्ध आधुनिक जमात के नेता है, जो अपने तरीके से सब को एक ही लाठी से हांक देता है।

Read More
अपनी बात

लक्षण ठीक नहीं दीख रहे रांची प्रेस क्लब के, खरमास की समाप्ति का इंतजार ठीक नहीं

रांची प्रेस क्लब का चुनाव हो गया, परिणाम आ गये, पर अभी तक जीते प्रत्याशियों ने शपथ ग्रहण नहीं किये हैं। सूत्र बताते हैं कि जीते हुए प्रत्याशी खरमास समाप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। अब सवाल उठता है कि जब आपने शपथ ग्रहण ही नहीं किया, तो आपने निर्णय लेना कैसे शुरु कर दिया? क्या बिना शपथ लिये बैठक कर आपको निर्णय लेने का अधिकार है? क्या ऐसी निर्णयों को मान्यता दी जा सकती हैं?

Read More
राजनीति

1980 में डेढ़ हजार वेतन पानेवाला कभी भी गरीब नहीं हो सकता CM साहेब

कल की ही बात है, मुख्यमंत्री रघुवर दास कौशल विकास को लेकर खेलगांव में एक बड़ी भीड़ को संबोधित करने के दौरान दिये जा रहे थे। उन्होंने भाषण के दौरान कहा कि गरीबी क्या होती है? वे जानते है। वे इसका प्रमाण देते हुए कहते है कि उन्होंने खुद मजदूरी की है। वे बताते है कि 1977 में जब उनके पिता टाटा कंपनी से सेवानिवृत्त हुए, तब उन्होंने 1980 में टाटा कंपनी में 1500 रुपये में अस्थायी मजदूर के रुप में नौकरी शुरु की। ये सीएम का बयान है।

Read More
अपनी बात

बस पांच से छः हजार रुपये की नौकरी युवाओं को दिलवाकर खुब उछल रही सरकार

पूरे राजधानी की सड़कों पर अपना होर्डिंग लगवाना, पूरे देश के अखबारों में अपने नाम का विज्ञापन छपवाना तथा बिरदावली गानेवाले समूहों को बुलाकर अपनी जय-जयकार कराना अलग बात है, पर जिन युवाओं को नौकरी देने की बात हो रही हैं, उनके दर्द को जानना अलग बात है। वे राजनेता है, वह हर प्रकार की तिकड़म खेलेंगे, वे अपने इर्द-गिर्द परिक्रमा करनेवाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से वह हर प्रकार का काम करायेंगे।

Read More
राजनीति

कौशल विकास-मोमेंटम झारखण्ड में शामिल सभी घोटालेबाज जेल जायेंगे

झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने कहा है कि पहले मोमेंटम झारखण्ड के नाम पर रघुवर सरकार ने करोड़ों लूटा और अब कौशल विकास तथा युवाओं को नौकरी देने के नाम पर करोड़ों का लूट-खसोट यहां चल पड़ा है। राज्य सरकार ने रोजगार व निवेश के नाम पर राज्य की जनता को छला अब कौशल विकास के नाम पर राज्य के युवाओँ के साथ धोखा कर रही है।

Read More
अपनी बात

जनता के साथ धोखा, एफडीआई प्रकरण पर पीएम मोदी ने अपना असली चेहरा दिखाया

याद करिये, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वह चेहरा, जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, थोड़ा अपने मस्तिष्क पर जोर दीजिये, जब केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने एफडीआई लाने की बात की थी, तब उन्होंने ट्विट कर क्या कहा था – Congress is giving nation to foreigners. Most parties opposed FDI but due to sword of CBI, some didn’t vote & Cong won through back door!  

Read More