Author: Krishna Bihari Mishra

बाल कोना

उच्च मानवीय मूल्यों के बिना किसी का जीवन महान नहीं बन सकता – विवेकानन्द

बहुत दिनों से तुमलोगों से किसी गंभीर विषय को लेकर बात नहीं हुई, सोचता हूं समय भी है और हमारे देश के एक महान आध्यात्मिक पुरुष स्वामी विवेकानन्द का जन्मदिवस भी है, ऐसे में क्यों न तुमलोगों से अपने मन की बात कह दूं। स्वामी विवेकानन्द ने कहा था क्या भारत समाप्त हो जायेगा?  अगर हां तो, दुनिया से आध्यात्मिकता समाप्त हो जायेगी, सब नैतिक पूर्णताओं का अवसान हो जायेगा।

Read More
राजनीति

रघुवर सरकार की गलत नीतियों से आहत छात्रों के रांची बंद का मिला-जुला असर

झारखण्ड लोक सेवा आयोग, जेएसएससी एवं अन्य परीक्षाओं में आरक्षण खत्म करने के विरोध में आज रांची बंद का मिला जुला असर राजधानी में दीख रहा है। आज के रांची बंद में आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच, केन्द्रीय सरना समिति, केन्द्रीय प्रार्थना सभा, आदिवासी युवा मोर्चा, मूलनिवासी छात्र संघ, छात्र लोक समता, झारखण्ड आदिवासी विकास समिति, आदिवासी सेंगेल आंदोलन समेत कई छात्र संगठनों ने भाग लिया।

Read More
राजनीति

डिजिटल झारखण्ड के नारे को हवा में उड़ा रहा कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग

डिजिटल झारखण्ड, पारदर्शिता, जनता के प्रति समर्पण का सर्वाधिक शोर करनेवाली झारखण्ड सरकार, स्वयं कितना डिजिटल है, वह कैसे और कितना पारदर्शिता इसमें अपनाती हैं? उसका सबसे सुंदर उदाहरण है – झारखण्ड सरकार का कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग। हाल ही में इस विभाग ने गत 4 जनवरी को मुख्यमंत्री रघुवर दास के आदेश पर मुख्य सचिव राजबाला वर्मा को नोटिस जारी किया।

Read More
अपनी बात

बहुत वर्षों बाद दीखे लाल बहादुर शास्त्री केन्द्र सरकार के विज्ञापनों में अपने पुण्य तिथि पर

11 जनवरी 1966, आज ही के दिन हमारे देश के प्रिय पूर्व प्रधानमंत्री, भारत मां के लाल, सही मायनों  में भारत रत्न, लाल बहादुर शास्त्री का निधन रुस के ताशकंद में हो गया था। उनकी सादगी, उनकी देशभक्ति, उनकी गांधीवादी मनोवृत्ति पर भला कौन दल अंगूली उठा सकता है। मैं इक्यावन साल में हूं। कई अखबारों व चैनलों में काम किया हूं।

Read More
अपनी बात

शिल्पा शेट्टी को सबसे पहले रांची नगर निगम का इज्जत का कचड़ा निकालना चाहिए

रांची के चुटिया स्थित पावर हाउस से आलू गोदाम जाने का रास्ता। रांची नगर निगम ने जहां कुड़ा फेंका जाता है, वहीं पर दो होर्डिंग लगाये हैं। एक होर्डिंग में लिखा है – लेट्स मेक द राइट च्वाइस एंड यूज डस्टबिन। इसी होर्डिंग में हिंदी में लिखा है – अपना शहर को स्वच्छ रखने और स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने में अपना योगदान दें, स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 और दूसरे होर्डिंग में दो-दो डस्टबिन दिखाये गये है – एक सूखा कचड़ा और दूसरा गीला कचड़ा के लिए।

Read More
अपराध

नियुक्ति के लिए आये अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, सीएम रघुवर दास के खिलाफ लगाये नारे

रांची के खेलगांव में नौकरी के लिए आये बेरोजगार युवाओं का आखिरकार गुस्सा फूट ही पड़ा। वे आज इतने गुस्से में थे कि वे सीएम रघुवर दास के खिलाफ नारे लगाने लगे। उनका कहना था कि रोजगार देने के नाम पर राज्य सरकार उनकी भावनाओं से खेल रही है। न तो यहां खाने-पीने का इंतजाम है और न ही कोई ऐसी व्यवस्था, जिसे लेकर यहां पहुंचे बेरोजगार युवाओं को लगे कि सचमुच राज्य सरकार उनकी बेरोजगारी दूर करने के लिए चिंतित है।

Read More
अपनी बात

पर वे लोकतंत्र में बर्दाश्त करने को तैयार नहीं, न ही सुप्रीम कोर्ट से सीख लेने को तैयार

सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि मीडिया को अभिव्यक्ति की आजादी देना आवश्यक है। सर्वोच्च न्यायालय ने एक टीवी पत्रकार के खिलाफ दायर मानहानि के मामले पर सुनवाई करते हुए कहा  “आपको लोकंतंत्र में बर्दाश्त करना सीखना चाहिए। यह संभव है कि अदालत ने मानहानि कानून को सही ठहराया हो पर इसका मतलब यह नहीं कि हर मामला मानहानि का हो जाये”  

Read More
राजनीति

नियुक्ति पत्र बांटे जाने को लेकर सीएम के सोशल साइट पर ही युवाओं ने दागे सवाल

‘जनता भाड़ में जाये, युवाओं का हित मिट्टी में मिल जाये, हमें कोई मतलब नहीं, बस हमें लाखों-करोड़ों का विज्ञापन मिल जाये, मेरे परिवार का कहीं अच्छा सेट हो जाये, हम जब तक जिंदा रहे, लाखों-करोड़ों में खेलते रहे, हमें दुनिया के महंगी से महंगी होटलों में सरकार या सरकार के लोग रहने-ठहरने की व्यवस्था कर दें, और हमें क्या चाहिए?  बस सरकार इतनी सी व्यवस्था कर दें, उसके बाद देखिये।

Read More
राजनीति

पीएम ने रघुवर को डायनेमिक नहीं बताया, ये रांची के अखबारों की दिमागी उपज हैं

लीजिये, अब समाचार आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐसा कोई बयान ही नहीं दिया, जिसमें उन्होंने सीएम रघुवर दास के लिए डायनेमिक शब्द का प्रयोग किया हो। ये कहना है भारत के एक महत्वपूर्ण न्यूज एजेंसी में कार्यरत ब्यूरो प्रमुख का, इन्होंने www.vidrohi24.com को बताया कि ऐसी कोई बात ही नहीं है, ये सिर्फ रांची के अखबारों की दिमागी उपज है, जिन्होंने मुख्यमंत्री रघुवर दास की जमकर आरती उतार दी और पीएम के मुख से बोलवा दिया कि यहां के सीएम डायनेमिक है।

Read More
राजनीति

लो कर लो बात, अपने सीएम रघुवर दास पीएम की नजरों में डायनेमिक हो गये

लो कर लो बात। अपने सीएम रघुवर दास, पीएम नरेन्द्र मोदी की नजरों में डायनेमिक हो गये। पीएम नरेन्द्र मोदी ने नीति आयोग की बैठक में उन्हे यह उपाधि दे दी हैं और इसका प्रमाण यह कहकर दे दिया कि वे तत्काल निर्णय लेते हैं। हां प्रधानमंत्री जी, आपने बिल्कुल ठीक कहा, वे त्वरित निर्णय लेते हैं, तभी तो…
जहां से ओडीएफ की शुरुआत हुई थी, उसी ओडीएफ इलाके में कल 12 साल की मधु जो खुले में शौच करने गयी थी, उसे कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला।

Read More