Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

राहुल का मोदी पर गंभीर आरोप, 15-20 उद्योगपतियों को मदद पहुंचाने के लिए की गई थी नोटबंदी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाया है, उन्होंने आज नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने नोटबंदी कर देश की अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। पीएम मोदी ने नोटबंदी जानबूझकर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट करने के लिए लाया था,

Read More
अपनी बात

रांची रेलवे कॉलोनी की सड़कें बदहाल, रेलवे के वरीय अधिकारियों को इससे कोई मतलब नहीं

रांची जंक्शन के दक्षिण में हैं रेलवे कॉलोनी, जहां बड़ी संख्या में रेलवे में कार्य करनेवाले टीटीई, स्टेशन मास्टर, गार्ड, व फोर्थ ग्रेड के रेलवे कर्मचारियों का परिवार रहता हैं, पर सच्चाई यह है कि ये सारे रेलवे कर्मचारियों के परिवारों की जिन्दगी नरकमय बनी हुई हैं, उनकी ओर देखने की फुर्सत किसी को भी नहीं।

Read More
अपराध

विपक्षी दलों और नूरजहां ने कहा पुलिस की पिटाई से हुई थी मो. जलील की मौत

रांची पुलिस पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। इस बार आरोप लगाई है, मो. जलील की पत्नी नूरजहां और विपक्षी दलों ने। नूरजहां ने इसको लेकर लोअर बाजार थाना में 28 अगस्त को प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। नूरजहां का कहना है कि उसके पति मो. जलील, जिसकी उम्र 40 वर्ष थी, इस्लाम नगर, पत्थलकुदवा, आजाद बस्ती में रहते थे और बक्सा बनाने का काम करते थे।

Read More
अपनी बात

पत्रकार या नमूना, ईटीवी भारत के प्रवीण बागी ने एक हत्या को प्राकृतिक न्याय बता दिया

जब नमूना ‘पत्रकार’ बनता है, तो ऐसे ही विचार आते हैं। कल उत्तर बिहार में एक बहुत बड़ी घटना घट गई। सीतामढ़ी कोर्ट में एक कुख्यात अपराधी संतोष झा की, कुछ अपराधियों ने मिलकर हत्या कर दी। इस हत्या का समाचार सुनते ही समाज के कई वर्गों ने राहत की सांस ली। बताया जाता है कि संतोष झा उत्तर बिहार में आतंक का पर्याय बन चुका था।

Read More
अपनी बात

एक कैंसर पीड़ित पत्रकार के साथ विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका ने किया घोर अन्याय

हाँ तो हम बात कर रहे थे, न्यायालय और न्याय प्रक्रिया की, जिसके अधिष्ठाता जज होते हैं। उनके कार्य की कोई आलोचना नहीं की जा सकती, लेकिन ये तो बताया जा सकता है कि कार्य उन्होंने क्या किया? कि ये भी बताया नहीं जा सकता। 23/24 अप्रैल 2012 को रांची शहर के राजमार्ग पर सहजानंद चौक के पास एक उम्रदराज गरीब आदिवासी महिला के साथ सरे शाम दुष्कर्म हुआ

Read More
अपनी बात

जब न्यायालय गलत करें, तो ‘गांधी’ और ‘तिलक’ की तरह उसका विरोध करें, सच दिखाएं

जमाने बाद मालूम हुआ आज, एडिटर्स गिल्ड जिन्दा है। उसने मुजफ्फरपुर मास-रेप की रिपोर्टिंग पर पटना हाई कोर्ट के प्रतिबन्ध की आलोचना की है। होना तो ये चाहिए कि भारत में न्यायपालिका और न्यायाधीशों को मिले विशेषाधिकारों की रिव्यू हो। अगर न्यायाधीश गलती करे तो आप उसके खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते, भला क्यों? सवाल है अगर गलती करे तो?

Read More
राजनीति

देशव्यापी मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की हुई गिरफ्तारी की भाकपा माले ने की कड़ी भर्त्सना

भाकपा माले ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के घर आज अहले सुबह हुई छापेमारी और उनकी हुई गिरफ्तारी पर गहरा आक्रोश जताते हुए, इसकी तुलना आपातकाल से कर दी हैं। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि आज गिरफ्तार होनेवालों में जानी मानी कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज भी हैं, जो एक वकील है, और आजीवन छत्तीसगढ़ के उत्पीड़ित समुदायों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम करती आ रही हैं।

Read More
राजनीति

स्टेन स्वामी के आवास पर महाराष्ट्र पुलिस का छापा, सामग्रियां जब्त, आदिवासियों में नाराजगी

मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेनस्वामी के नामकुम बगइचा स्थित आवास पर अहले सुबह महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर, राज्य के सारे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की नींद उड़ा दी। फादर स्टेन स्वामी झारखण्ड का जाना मान नाम और हस्ती हैं, जिन्हें सभी मानवाधिकार कार्यकर्ता ही नहीं, आदिवासी समाज भी उनका नाम आदर से लेता है।

Read More
अपनी बात

सच हो रही पीएम मोदी की बात, नाले की गैस से चाय बनानेवालों की संख्या बढ़ रही हैं…

याद करिये, कोई ज्यादा दिनों की बात नहीं, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व  जैव-ईंधन दिवस के दिन एक अपना संस्मरण सुनाया था, कि कैसे एक नाले के निकट बैठनेवाला चाय दुकानदार, नाले से निकलनेवाली गैस के माध्यम से अपना चुल्हा जलाता और चाय बनाकर लोगों को देता था, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ये बातें कहीं, ठीक उनके कहने के बाद ही, जैसा कि भारत में होता हैं,

Read More
राजनीति

बार-बालाओं के साथ डांस करनेवाले बलदेव को मिली सफलता, पत्रकारों का एक वर्ग मायूस

मोतिहारी का पताही प्रखण्ड इन दिनों खुब चर्चा में हैं। चर्चा का कारण यहां के प्रखण्ड प्रमुख पद पर नवनिर्वाचित बलदेव पासवान हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने पताही प्रखण्ड प्रमुख पद पर स्वयं को स्थापित करने के लिए पताही के पंचायत समिति सदस्यों को कुछ दिन पहले नेपाल ले गये, और वहां जाकर बार-बालाओं के साथ डांस किया और मस्ती की।

Read More