चतरा के पत्थलगड़ा से दैनिक ‘आज’ के संवाददाता चन्दन तिवारी की हत्या
चतरा के पत्थलगड़ा से दैनिक ‘आज’ के संवाददाता चन्दन तिवारी की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। बताया जाता है कि चंदन अंतिम बार बीती रात लगभग 8 बजे, पत्थलगड़ा चौक पर देखे गये थे। उसके बाद पुलिस को सूचना मिली कि उनका अपहरण कर लिया गया है, जिन्हें घायलावस्था में जंगल से बरामद किया गया, जहां सिमरिया अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चंदन के शरीर पर मार-पीट के घाव के निशान भी पाये गये।
Read More