Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

रांची के पत्रकार जानना चाहते हैं कि इन्दुकांत प्रशासनिक अधिकारी है या कर्मचारी या चपरासी?

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के दिन रांची के मोराबादी मैदान में पत्रकारों और छायाकारों की पुलिस द्वारा की गई पिटाई को लेकर रांची से दिल्ली तक बवाल मचा है, पर रांची के इक्के-दूक्के अखबार/चैनल/एजेंसियों में कार्य कर रहे इक्के-दूक्के लोग गद्दारी से बाज नहीं आ रहे, वे वहीं कर रहे हैं, जिससे पत्रकारों का यह आंदोलन प्रभावित हो जाये, पर ऐसा हो नहीं पा रहा, जिसको लेकर वे आक्रोशित हैं।

Read More
अपनी बात

शर्मनाकः जिस पुलिस अधिकारी पर पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप, उसे मिला जांच टीम का नेतृत्व

जिस पुलिस अधिकारी के खिलाफ लालपुर थाना में आक्रोशित पत्रकारों ने प्राथमिकी दर्ज कराई, उसी को जांच टीम का नेतृत्व मिला है। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोराबादी मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाचार कवरेज करने गये पत्रकारों पर हुए लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए स्थानीय प्रशासन ने एक जांच टीम गठित की है।

Read More
अपनी बात

जिस प्रशासन ने रांची के पत्रकारों को अपमानित किया, उसी से जाकर PTI के इंदुकांत ने हाथ मिलाया

इंदुकांत दीक्षित के इस हरकत पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र सोरेन ने अपने फेसबुक पर लिखा “ मैं जानता हूं कि हमारे अंदर का इंसान मर चुका है, पर जब तक सांसे चल रही है, तब तक कुछ तो बोलिये, कुछ कीजिये, इसका मतलब यह नहीं कि क्रिकेट खेलिये, एक वरिष्ठ पत्रकार ने आज दिल तोड़ दिया।” कुछ पत्रकारों ने तो इस क्रिकेट आयोजन पर भी सवाल उठाए कि जो स्टेडियम हॉकी के लिए जाना जाता है, वहां क्रिकेट कैसे हो सकता है?

Read More
अपराध

प्रेस क्लब ने पत्रकारों की निर्मम पिटाई के लिए रांची के प्रमुख पुलिस पदाधिकारियों एवं SDO को माना दोषी

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पत्रकारों-छायाकारों की टोली आज लालपुर थाना पहुंच गई और कल मोराबादी मैदान में पत्रकारों और छायाकारों पर पुलिस द्वारा किये गये अत्याचार और निर्ममता पूर्वक की गई पिटाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। प्राथमिकी में कल की घटना के लिए ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, सिटी एसपी अमन कुमार, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह समेत रांची की अनुमंडलाधिकारी गरिमा सिंह को भी दोषी ठहराया गया है।

Read More
अपनी बात

सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी जनता ने बनाई दूरियां, खाली रही कुर्सियां, पिटाई के बावजूद नहीं सुधरे पत्रकार

झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मोराबादी मैदान में रघुवर सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम से भी आम जनता ने दूरियां बना ली। बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां खाली पड़ी रह गई। सांध्य वेला में शुरु हुए इस कार्यक्रम में सांसदों, विधायकों, अधिकारियों की उपस्थिति भी कम रही। आश्चर्य इस बात की रही कि सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सुरेश वाडेकर और सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका कविता कृष्णमूर्ति के कार्यक्रम होने के बावजूद सांस्कृतिक कार्यक्रम का बुरा हाल रहा।

Read More
अपराध

यौन शोषण की शिकार धनबाद की भाजपा नेत्री ने दी आत्मदाह की धमकी

धनबाद कतरास की रहनेवाली यौन शोषण की शिकार भाजपा नेत्री कमला कुमारी ने आज प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब भाजपा नेत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिला क्या सुरक्षित रहेगी? कमला कुमारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर उसे तीन दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो वह कतरास थाना के सामने आत्मदाह कर लेगी।

Read More
अपनी बात

समाचार कवरेज करने गये पत्रकारों को झारखण्ड पुलिस ने जमकर पीटा, रांची प्रेस क्लब मौन

रांची के मोराबादी मैदान में झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का समाचार संकलन करने गये रांची के विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत पत्रकारों-छायाकारों को झारखण्ड पुलिस ने जमकर पीटा। आश्चर्य है कि जिनके हाथों में कैमरे थे, उनको पुलिसकर्मियों ने ज्यादा अपना निशाना बनाया। उनके हाथ-पैर तोड़ने की अच्छी प्रबंध झारखण्ड पुलिस ने की थी, पर इनके हाथ-पैर तो नहीं टूटे, लेकिन इन पत्रकारों-छायाकारों की हालत तो जरुर पस्त कर दी।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर की लाख बंदिशों के बावजूद पारा शिक्षकों ने दिखाई धमक, हंगामे की भेंट चढ़ा स्थापना दिवस

रांची के मोराबादी मैदान में आज झारखण्ड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम चल रहा था। मुख्यमंत्री रघुवर दास, अपनी आदत के अनुसार, विकास और सवा तीन करोड़ जनता की सेवा का रट लगाते रहे, और इसी कार्यक्रम में पारा शिक्षक रह-रहकर हंगामा करते रहे। आश्चर्य यह रहा कि पूरे राज्य में पारा शिक्षकों को मोराबादी मैदान रांची तक नहीं पहुंचने देने के लिए पूरे राज्य की पुलिस लगी थी,

Read More
अपनी बात

DVC की सरकार को धमकी, करो बकाये का भुगतान, नहीं तो झारखण्ड में फैलेगा 16 नवम्बर से अंधियारा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य को अंधकार युग में ले जाने की पूरी तैयारी कर ली है। झारखण्ड के धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, मुसाबनी (पूर्वी सिंहभूम) आदि शहरों के लोग कल से लोड शेडिंग के शिकार होंगे, क्योंकि डीवीसी का राज्य सरकार पर 3527 करोड़ का बकाया है, जिस बकाया को भरने में राज्य सरकार के पसीने छूट रहे हैं।

Read More
अपनी बात

बिरसा के परिवारों को सम्मान से वंचित रखनेवाले, CM रघुवर को स्थापना दिवस मनाने का अधिकार नहीं

झारखण्ड अपने स्थापना के 18 वें वर्ष में हैं। दुर्भाग्य इस झारखण्ड का है कि इस राज्य में वर्तमान में चल रही रघुवर सरकार ने स्वयं के द्वारा लिये गये निर्णयों से राज्य की जनता के स्वाभिमान को सर्वाधिक ठेस पहुंचाया, ऐसे-ऐसे निर्णय लिये, जिन निर्णयों को सुन और देख यहां की जनता अपना माथा पकड़ ली। जिस भाजपा के नेता जातिवाद से स्वयं को अलग रखते थे, इस राज्य के मुख्यमंत्री ने ऐसा जातिवाद फैलाया।

Read More