Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

बड़े पैमाने पर “घर-घर रघुवर” नारे का विरोध, भाजपा कार्यकर्ताओं-समर्थकों में बढ़ रहा आक्रोश

“कमल” से अधिक मंजूर नहीं, रघुवर तेरी खैर नहीं, नारे भी अब सोशल साइट पर तैरने लगे हैं। कल तक जो भाजपा नेताओं व समर्थकों को लेकर सोशल साइट पर सबसे उलझ जाते थे, आज वे भी रघुवर दास को अपना नेता मानने को तैयार नहीं, उनका कहना है कि रघुवर को इस विधानसभा में आगे बढ़ाने से भाजपा को ही सर्वाधिक नुकसान होगा, क्योंकि झारखण्ड भाजपा में रघुवर से भी ज्यादा कई लोकप्रिय नेता है,

Read More
अपनी बात

रघुवर सरकार पत्रकारों को 15-15 हजार में खरीदने को तैयार और पत्रकार जमीर बेचने को तैयार

जो पत्रकार इस सरकारी प्रलोभनों में आकर कलम/बूम का दुरुपयोग करेगा, वह खुद समझ लें कि उसे क्या कहना उचित होगा? राज्य सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग ने पत्रकारों के आगे पन्द्रह-पन्द्रह हजार रुपये का टूकड़ा फेंका है। इस विभाग ने उन पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किया है, जो झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे लाभप्रदत्त योजनाओं में रुचि रखते हैं।

Read More
अपनी बात

असामाजिक, अनैतिक, भ्रष्ट, अपराधी स्वभाव, कारपोरेट जगत व पूंजीपतियों की पहली पसंद हो गई भाजपा

बात 60-70 के दशक की है, जब भाजपा दूसरे नामों से जानी जाती थी, हालांकि लोकसभा व विधानसभाओं में इस पार्टी के इक्के-दूक्के विधायक हुआ करते थे, पर इनके नेताओं की जादूगरी आम जनता के बीच सर-चढ़कर बोला करती थी। जब यह पार्टी 1980-1990 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के रुप में उभरी, तब भी यह पार्टी अन्य पार्टियों की तुलना में कुछ अलग दिखती थी।

Read More
अपनी बात

भाड़ में जाये अब भाजपा का नीति-सिद्धांत, अगर कोई भ्रष्ट या अनैतिक हैं तो क्या, हम कौन से दूध के धुले हैं?

तुम कार्यकर्ता हो, तुम संघ के स्वयंसेवक हो, तुम गालियां ही खाने के लिए बने हो और जब तक जिन्दा रहोगे, देश और पार्टी के नाम पर गालियां खाते रहो और हम तुम्हारी छाती पर पांव रखकर देशसेवा का ढोंग कर, अपने परिवार अथवा प्रेमी-प्रेमिकाओं का भरण-पोषण करते रहेंगे, अपने जीवन-स्तर को बेहतर बनाते रहेंगे, और रही बात तुम पर कृपा की, तो ये तुम्हारी किस्मत है,

Read More
अपनी बात

CCTV ने विजय झा के बेटे पर लगे झूठे आरोपों का खोला राज, झूठी FIR करानेवालों पर गिर सकती है गाज

सीसीटीवी बता रहा है कि आरोप लगानेवाली महिला 08.18 बजे रात्रि में श्रीकृष्णा मातृ सदन से निकलती है, और 8.30 बजे कतरास थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करा देती है। वह प्राथमिकी में उसके साथ घटित घटना का समय रात्रि के 8 बजे बता रही है। खुद पुलिस ही अपने रिपोर्ट में श्रीकृष्णा मातृ सदन से कतरास थाने की दूरी आधा किलोमीटर बता रही है।

Read More
अपनी बात

लगातार झूठ बोल रहे CM रघुवर को हेमन्त ने भेजा लीगल नोटिस, कहा – मांगो माफी, नहीं तो कानूनी कार्रवाई के लिए रहो तैयार

नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने आज अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को एक लीगल नोटिस भेजा हैं, और उनसे कहा है कि वे सात दिनों के अंदर माफी मांगे, लिखित माफी मांगे, नहीं तो कानूनी कार्रवाई झेलने को तैयार रहे।

Read More
राजनीति

CM रघुवर अपने गलत निर्णयों और आदेशों को तत्काल रद्द करें और आम जनता से क्षमा मांगे – JMM

केन्द्र सरकार द्वारा नये ट्रैफिक नियम के तहत वसूले जा रहे जुर्माने को राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा तीन माह न वसूले जाने की परिवहन विभाग को दिये गए निर्देश सरकार के संवैधानिक निर्णय पर सवाल खड़ा करते हैं। चुनाव को देखते हुए रघुवर सरकार ने जनाक्रोश के समक्ष समर्पण करने का कार्य किया है। ये कहना है राज्य की दूसरी प्रमुख पार्टी एवं सत्ता की प्रबल दावेदार पार्टी झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का।

Read More
राजनीति

वामदलों ने संवैधानिक-लोकतांत्रिक अधिकारों के जबर्दस्त हनन पर राजभवन के समक्ष दिखाई धमक

भाकपा माले झारखंड राज्य सचिव जनार्दन प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि झारखंड में संबैधानिक व लोकतांत्रिक अधिकारों का जबरदस्त हनन, पुलिस हिरासत में मौत, मोब लिंचिंग के लगातार बढ़ती घटनाएं तथा मोब लिंचिंग के शिकार तबरेज अंसारी के हत्यारों को कानूनन बरी कर देना, कुख्यात मोटर यान अधिनियम 2019 के द्वारा 10 गुना से भी ज्यादा फाइन कर जबरदस्त ट्रैफिक आतंक,

Read More
अपनी बात

आज ही के दिन एक IAS ने बताया था कि सीएम और पत्रकारों के बीच का संबंध पति-पत्नी का होता है

आज का दिन बड़ा पवित्र है। आज केवल हिन्दी दिवस ही नहीं, बल्कि रांची के पत्रकारों के लिए बड़ा ही गौरव का दिन है, क्योंकि आज ही के दिन यानी 14 सितम्बर 2011 को राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव डी के तिवारी ने रांची के पत्रकारों का तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से संबंध पति-पत्नी वाला बता दिया था, और इस संबंध पर एक पत्रकार (कृष्ण बिहारी मिश्र) को छोड़कर किसी ने भी अपना विरोध दर्ज नहीं कराया था,

Read More
अपनी बात

पेंशन योजना का लाभ उठानेवालों PM मोदी से पूछो तो कि 60 साल के बाद 3000 का भैल्यू क्या होगा?

12 सितम्बर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रांची में थे। यहां उन्होंने आते ही झारखण्ड विधानसभा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया, साथ ही कारपोरेट जगत से जुड़े अतिप्रतिष्ठित धनाढ्यों को उनके अपने सामानों के इम्पोर्ट एवं एक्सपोर्ट के लिए साहेबगंज में बंदरगाह का भी उद्घाटन कर दिया, साथ ही रांची से देश को संबोधन के क्रम में दो और योजनाओं का शुभारंभ किया।

Read More