Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

‘पूर्वोदय’ की बात छोड़ ‘हिन्दुस्तान’, तू सिर्फ इतना बता कि इस कार्यक्रम के लिए ‘रघुवर सरकार’ से कितने पैसे लिये?

जब – जब किसी भी राज्य में चुनाव आता है, आप देखेंगे कि बड़े-बड़े अखबार और चैनलों की लॉटरी निकल आती हैं। संपादकों और इनके यहां काम कर रहे छुटभैये पत्रकारों की मौज शुरु हो जाती हैं, और ये अपनी मौज तथा आर्थिक सेहत को ठीक करने के लिए बड़े-बड़े कॉनक्लेव-विशेष चर्चा आदि शुरु कर देते है, अब चूंकि झारखण्ड में भी विधानसभा चुनाव होने है, तो जितने भी देश के बड़े-बड़े अखबार व चैनल हैं,

Read More
अपनी बात

विज्ञापन रुपी चांदी के जूते का कमाल, रांची के अखबारों में रघुवर ‘IN’ और अर्जुन ‘OUT’

विज्ञापन रुपी चांदी के जूते का कमाल देखिये,  रांची के अखबारों में सिर्फ और सिर्फ रघुवर नजर आ रहे हैं और भाजपा के कद्दावर नेता को जानबूझकर मेनस्ट्रीम से आउट कर दिया गया है, आखिर ये सब कैसे हुआ और कौन लोग हैं उसके पीछे, ये जानना जरुरी है। जरा आज का ‘प्रभात खबर’ देखिये। ऐसे तो यह अखबार रघुवर भक्ति में ऐसा लीन है कि ऐसी भक्ति मीरा ने भी श्रीकृष्ण के लिए नहीं की होगी।

Read More
अपराध

कुख्यात भाजपा विधायक ढुलू के आंतक से सुप्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा और उनके परिवार को खतरा

झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास का दाहिना हाथ एवं बाघमारा का दबंग भाजपा विधायक ढुलू महतो का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा, उसका आतंक अभी भी जारी है, जो गरीब लोग हैं, उसके आतंक के आगे सर झूका ले रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई विकल्प नहीं है, अगर ये लोग उसके आगे सर नहीं झूकायेंगे तो वह ऐसे लोगों को झूठे केस में फंसाकर उसकी जिंदगी तबाह कर देता है।

Read More
अपनी बात

फीका रहा जन आशीर्वाद यात्रा का पहला दिन, युवाओं ने उठाए सवाल, रघुवर से ज्यादा अर्जुन लोगों की पहली पसंद

जिस दिन का इंतजार था, वो दिन आज खत्म हो गया, संथाल परगना से झामुमो को उखाड़ फेंकने के लिए यूपी से मंगाई गई बस से मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जोहार जन आशीर्वाद यात्रा प्रारम्भ कर दी। भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने संथाल की सभी 18 सीटों पर भाजपा को जीताने के लिए लोगों से अपील की, पर इसका लाभ मिलेगा, ये भविष्य के गर्भ में हैं, पर आज की सभा ने ये क्लियर कर दिया कि आज भी अर्जुन मंडा लोगों की पहली पसन्द है,

Read More
अपनी बात

जनता मोटर व्हेकिल एक्ट का उल्लंघन कर लें तो उसका कॉलर पकड़ा जाता है और CM करें तो…

जब राज्य के होनहार मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गत् 13 सितम्बर को अचानक नये मोटर व्हिकल अधिनियम को तीन महीने के लिए शिथिल करने की अधिसूचना जारी की, तो अचानक भाजपा के महान कार्यकर्ताओं, रघुवर भक्तों तथा उनके समर्थकों ने राज्य के हूकुमत-ए-झारखंड को इस कदर पेश किया, जैसे लगता हो कि उन्होंने कोई नजीर पेश कर दिया हो,

Read More
अपनी बात

आदिवासी इतिहास लिखने के लिए निकला ठेका, दिल्ली के मूर्धन्य विद्वानों ने की तीखी टिप्पणी

रांची स्थित डा. राम दयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीच्यूट द्वारा दिल्ली के इंडियन एक्सप्रेस में 14 सितम्बर 2019 को प्रकाशित एक विज्ञापन देश के मूर्धन्य विद्वानों के बीच हास्य का विषय बन चुका है, बहुत सारे लोग इस विज्ञापन को देख व्यंग्य भी कर रहे और कुछ तीखी टिप्पणी भी कर रहे हैं, पर इन सबसे अलग रांची स्थित डा. राम दयाल मुंडा ट्राइबल वेलफेयर रिसर्च इंस्टीच्यूट पर लगता है कि कोई फर्क नहीं पड़ रहा।

Read More
अपनी बात

CM की फिसली जुबान, कहा झारखण्ड ‘आदिवासी मुक्त’ राज्य बने, फिर सुधारा ‘प्लास्टिक मुक्त’ कहा

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस है, सभी भाजपाई अपने-अपने ढंग से उनके जन्मदिवस को मना रहे हैं, मना तो वे लोग भी रहे हैं, जो सरकार में हैं, जो उनकी कृपा से सत्ता का परम आनन्द ले रहे हैं, परम सुख को प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन आज झारखण्ड में उसी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर, उनके जन्मदिवस के दिन ही दो घटनाएं घट गई, जो बताता है कि राज्य में जो लोग सत्ता सुख भोग रहे हैं,

Read More
अपनी बात

बिना टेंडर पुल का शिलान्यास, CM नहीं हैं फिर भी शिलापट्ट बता रहा रघुवर दास के हाथों हुआ शिलान्यास

जरा ये नेता जी को देखिये, नेता जी का नाम राज किशोर महतो है, ये टुंडी से आजसू के विधायक है, कभी किसी समय ये भाजपा के भी विधायक हुआ करते थे। इन्होंने आज यानी 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजनान्तर्गत नवनिर्मित धनबाद जिला के तोपचांची प्रखण्ड अंतर्गत जीतपुर पंचायत में लालडीह और मिशन स्कूल के बीच सेतु निर्माण कार्य का शिलान्यास कर दिया।

Read More
अपनी बात

वाह चंद्रवंशी जी, जिसकी कृपा से मंत्री बने, उसी ‘नरेन्द्र मोदी’ को साइड पकड़ा दिये, नाम भूल गये

ऐसे तो राज्य में जितने भी मंत्री हैं, सभी होनहार है, उनके अंदर छुपी अजब-गजब की विद्वता के किस्से बराबर देश व राज्य के अंदर सुने और सुनाये जाते हैं, लेकिन इनमें भी सर्वश्रेष्ठ होनहार की बात अगर की जाये, तो सबसे पहला नाम स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का चला आता है। पहले ये जनाब खुब हरी बंडी पहनकर इठलाया करते थे, जब वे लालू की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल में हुआ करते थे,

Read More
अपनी बात

अभिनन्दन करिये, विजय झा का, जो CM के चहेते विधायक ढुलू महतो के अत्याचारों के आगे सर नहीं झूका रहा

ये आज की भाजपा है, आज की भाजपा में ढुलू महतो जैसे विधायक है, जो समाजसेवियों को भी चुनौती देता है, ढुलू कतरास में रह रहे समाजसेवी विजय झा को चुनौती देता है, वह कहता है जो जिस भाषा में समझेगा, उसे वह उसी भाषा में समझायेगा, कहने का तात्पर्य है कि वह अब ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और समाजसेवियों को अपने समर्थकों द्वारा विभिन्न केसों में फंसवायेगा,

Read More