Author: Krishna Bihari Mishra

राजनीति

JMM की राष्ट्रपति से गुहार, आदिवासियों-मूलवासियों को बचाने के लिए आगे आये, IFA 1927 के प्रस्तावित संशोधनों को तत्काल रद्द करें

भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा भारतीय वन कानून 1927 में प्रस्तावित संशोधन के विरुद्ध तथा वन अधिकार कानून 2006 के अक्षरशः अनुपालन हेतु झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में आज झारखण्ड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मिला तथा उनके माध्यम से भारतीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक ज्ञापन संप्रेषित किया।

Read More
अपनी बात

विधायक दल के नेताओं से स्पीकर ने पूछे सवाल, विधानसभा के प्रति उपेक्षा लोकतंत्र को कौन सी दिशा देगी?

झारखण्ड विधानसभा के आज से शुरु हुए मानसून सत्र के पहले दिन झारखण्ड विधानसभाध्यक्ष दिनेश उरांव ने अपने पहले प्रारम्भिक वक्तव्य में सदन के नेता समेत उन सारे विधायक दल के नेताओं को झिरकी लगाई, जो सदन की गरिमा को प्रभावित कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि मानसून सत्र को देखते हुए सदन को सुचारु रुप से चलाने के लिए स्पीकर दिनेश उरांव ने 19 जुलाई को अपने कक्ष में एक विशेष बैठक बुलाई थी। 

Read More
राजनीति

विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन सुखदेव भगत की मांग झारखण्ड को सूखा क्षेत्र घोषित करें सरकार

पूरा झारखण्ड सूखे की मार झेल रहा हैं, पर राज्य की रघुवर सरकार सूखे की मार झेल रहे किसानों को त्राण दिलाने के लिए कुछ कर नहीं रही, पूरी तरह से असंवेदनशील है, सोई हुई है, इसलिए उस सोई रघुवर सरकार को जगाने के लिए, उसके संज्ञान में लाने के लिए हमारा यह छोटा सा प्रयास है, ये कहना है राज्य के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुखदेव भगत का,

Read More
राजनीति

हेमन्त का बयान, एक-दो उपायुक्त को लटका दीजिये, भूख से मौत का सिलसिला ही बंद हो जायेगा

हेमन्त सोरेन ने कहा है कि भाजपा में जातीय संघर्ष जारी है, जितनी बात विद्वान मंत्री अखबारों में बोलते हैं, उतनी कैबिनेटऔर सदन में नहीं बोलते हैं। भाजपा ने पूरे राज्य को सत्ता में बने रहने के लिए जाति और धर्म में बांट दिया है। एक तरफ कंबल और हरमू नदी घोटाला के लिए मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री दोनों ही दोषी ही है,तथा दूसरी तरफ भूख से मौत के लिए विद्वान मंत्री भी दोषी है, हेमन्त सोरेन का इशारा राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय की ओर था।

Read More
राजनीति

वन क्षेत्रों से आदिवासियों-मूलवासियों को खदेड़ने की योजना को झामुमो नहीं करेगा बर्दाश्त, कल राजभवन के समक्ष JMM का धरना

कल झारखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है, और कल ही राजभवन के समक्ष वन क्षेत्रों में रहनेवाले आदिवासियों-मूलवासियों के जीवन पर गहराते संकट को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने राजभवन के समक्ष धरना देने का ऐलान कर दिया है, कल के धरने में झामुमो के सारे विधायक, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन तथा आदिवासियों-मूलवासियों के अधिकारों के लिए लड़ रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों के भी भाग लेने की संभावना है,

Read More
राजनीति

मैनहर्ट मामले और नगर विकास मंत्री के द्वारा किये गये सारे कार्यों की सीबीआई जांच हो – झामुमो

खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय के मैनहर्ट मामले में दिये गये बयान को लेकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है, झामुमो का कहना है कि राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय को चाहिए कि कल से शुरु हो रहे मानसून सत्र में मैनहर्ट मामले को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाएं, साथ ही नगर विकास मंत्री द्वारा अब तक कराये गये सारे कार्यों की सीबीआई जांच कराये

Read More
अपनी बात

“प्रभात खबर” ने कैलाश-मानसरोवर की यात्रा के नाम पर सब्सिडी लेनेवाले धनाढ्यों की खोली पोल

आम तौर पर सब्सिडी की बात जहां भी आती है, तो यही माना जाता है कि सरकार सब्सिडी वहीं देती है, जहां सब्सिडी की जरुरत पड़ती है, ताकि सब्सिडी प्राप्त कर रहे व्यक्ति के जीवन में कुछ बेहतर हो सकें तथा उसका जीवन स्तर सुधर सकें या समाज में सम्मान पूर्वक जीवन जी सकें, कुछ सब्सिडी गरीबों को भी दी जाती है, जिसकी सहायता से उनका जीवन सुधर भी रहा है,

Read More
अपनी बात

भारतीय राजनीति में शुद्धता एवं आदर्श के प्रतीक महान वामपंथी विचारक ए के राय नहीं रहे

कोई उन्हें वामपंथी विचारक मानता, कोई उन्हें आदर्शवादी राजनीतिज्ञ मानता तो कोई उन्हें एक ऐसा इन्सान जो “भूतो न भविष्यति” है। वैसे ए के राय अब इस दुनिया में नहीं है, आज उन्होंने धनबाद के सेन्ट्रल हास्पिटल में अंतिम सांस ली है। उनके निधन की खबर सिर्फ धनबाद या झारखण्ड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए शोकाकुल करनेवाला है, क्योंकि आज एक ऐसे व्यक्ति का निधन हुआ है

Read More
अपनी बात

बाबू लाल मरांडी इस कविता के भाव को समझिये, अचल रहा जो अपने पथ पर, लाख मुसीबत आने में…

1959 में बनी “कागज के फूल” का यह गीत, जिसे कैफी आजमी ने लिखा, मो. रफी ने गाया, धुन सचिन देव बर्मन ने बनाई। आज झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री एवं झाविमो सुप्रीमो बाबू लाल मरांडी पर खूब फिट बैठता है, इन्होंने जिस-जिस पर ज्यादा विश्वास किया, उसी ने इनके पीठ पर छूरा घोपने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसकी कोई औकात नहीं थी,

Read More
अपनी बात

इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीयन की तिथि बढ़ाए जैक बोर्ड, नहीं तो होगी अनिश्चितकालीन तालाबंदी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने सत्र 2018-20 हेतु इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीयन कराये जाने को लेकर मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, सचिव, मानव संसाधन विकास विभाग, अध्यक्ष, जैक बोर्ड, सचिव, जैक बोर्ड, रांची को पत्र लिखा है तथा इसकी तिथि बढ़ाने की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि सत्र 2018-20  के छात्र-छात्राओं के लिए पंजीयन की तिथि समाप्त कर दी गई है।

Read More