छठ को लेकर हेमन्त सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स को डाक्टरों ने सराहा, भाजपा ने शुरु की धरने की राजनीति, जनता को इस बात का मलाल सरकार अन्य मुद्दों पर भी सख्त गाइडलाइन्स क्यों नहीं जारी करती
छठ को लेकर हेमन्त सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स को झारखण्ड ही नहीं, अन्य राज्यों के चिकित्सकों ने भी सराहा है। डाक्टरों का कहना है कि झारखण्ड सरकार द्वारा लिया गया यह फैसला कि लोग घाटों पर जाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य न दें, पूजन न करें, ये सारे कार्य अपने घरों में ही संपन्न करें। ये छठव्रतियों व उनके परिवारों के ही हित में हैं, क्योंकि कोरोना अभी देश से गया नहीं हैं, बल्कि अभी भी हैं, कई राज्यों में इसका पुनः प्रसार हो रहा है।
Read More