अनगड़ा में हुई मॉब लिंचिंग को लेकर कल गरमायेगा सदन, विधानसभा में हंगामे के आसार, भाजपा ने ताल ठोके
रांची के अनगड़ा के सिरका गांव में महेशपुर निवासी 26 वर्षीय मुबारक खान नामक युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। कांग्रेस पार्टी के जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि मुबारक पर आरोप था कि वह टायर चोरी कर रहा था। टायर चोरी के आरोप में ही उसे खंभे से बांधकर इतना पीटा गया कि मुबारक की मौत हो गई। इरफान अंसारी का कहना है कि अगर मुबारक ने चोरी की थी तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए थी, कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।
Read More