राजनीति

राजनीति

CM से आक्रोशित ब्राह्मणों ने प्रारंभ किया रघुवर सत्ता विनाशक जप, रांची में पुतला दहन

रांची के कोकर चौक में झारखण्ड ब्राह्मण युवा मंच ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इनका कहना था कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जो गढ़वा में जाकर ब्राह्मणों को अपमानजनक शब्द कहें, वह असहनीय है। झारखण्ड ब्राह्मण युवा मंच के बैनर तले जुटे इन युवाओं को कहना था कि हमारे वोट से इनकी सरकार बनी और ये हमें ही आंख दिखा रहे हैं, ये बर्दाश्त से बाहर की चीज हैं,

Read More
राजनीति

CM रघुवर के खिलाफ नहीं थम रहा ब्राह्मणों का आक्रोश, गढ़वा की आग पटना पहुंची

झारखण्ड के सीएम रघुवर दास के खिलाफ ब्राह्मणों का गुस्सा थमने का नहीं नाम ले रहा। अब यह आक्रोश झारखण्ड के बाद बिहार पहुंच गया। यहीं नहीं ब्राह्मणों का गुस्सा धीरे-धीरे पूरे देश को अपने लपेटे में ले रहा हैं। ज्यादातर इलाकों में ब्राह्मणों ने झारखण्ड के सीएम रघुवर दास द्वारा गढ़वा में दिये गये आपत्तिजनक बयान को शर्मनाक बताते हुए उनसे माफी मांगने को कहा हैं।

Read More
राजनीति

लीजिये, अब झारखण्ड की मुख्य सचिव राजबाला वर्मा भी माननीया हो गई

आम तौर पर माननीय/माननीया शब्दों का प्रयोग राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय/राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों के लिए ही होता हैं, पर झारखण्ड में अब खूले तौर पर मुख्य सचिव के लिए भी माननीया शब्द का प्रयोग होने लगा हैं, कल अगर प्रधान सचिवों/सचिवों के लिए, भी अगर माननीय/माननीया शब्द का प्रयोग होने लगे तो आश्चर्य मत करियेगा।

Read More
राजनीति

उतावला होकर जब कोई खुद को जगदीश्वर मान लें तो ऐसे ही शब्द निकलेंगेः नामधारी

झारखण्ड के प्रथम विधानसभाध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी कल विधानसभा में घटी घटना और मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा विपक्षी नेताओं के खिलाफ बोले गये आपत्तिजनक शब्दों को लेकर काफी मर्माहत है। कल विधानसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा दिये गये आपत्तिजनक बयान और राज्य की अन्य महत्वपूर्ण राजनीतिक बिंदुओं पर विद्रोही 24.कॉम ने उनसे बातचीत की। प्रस्तुत हैं, उसके कुछ अंश…

Read More
राजनीति

CM रघुवर दास ने विधानसभा को भी नहीं छोड़ा, विपक्षी नेताओं को गाली से नवाजा

देखिये, ये हैं झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास। इन्हें बोलने की तमीज नहीं। गत्  6  दिसम्बर को गढ़वा में ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया और आज झारखण्ड विधानसभा में विपक्षी नेताओं को गाली दे दिया। ध्यान से सुनिये, क्या ऐसा व्यक्ति हमारे राज्य का मुख्यमंत्री बनने लायक हैं ?सवाल भाजपा से भी, क्या भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की अब यहीं भाषा रह गयी हैं?  

Read More
राजनीति

थेथरोलॉजी में पीएचडी करने के लिए रघुवर टीम करें ज्वाइन

थेथरोलॉजी इन पीएचडी की पढ़ाई करा-करा कर कांग्रेस आज देश में सिमट गई हैं, हमने भी थेथरोलॉजी की पढ़ाई शुरु कर दी है, भगवान बचाएं – ये स्टेटमेंट हैं, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम कटारुका का, जिसका समर्थन वरिष्ठ पत्रकार रजत कुमार गुप्ता ने यह कहकर किया कि आपने ईमानदारी से स्वीकार किया, इसके लिए बधाई। वरिष्ठ प्राध्यापक सह स्वतंत्र पत्रकार प्रकाश सहाय ने सहमति प्रदान करते हुए लिखा कि ऐसी ईमानदारी और सच्चाई सलामत रहे।

Read More
राजनीति

विद्रोही 24.कॉम ने रघुवर भक्त भाजपाइयों और मठाधीश पत्रकारों की उड़ाई नींद

कल सायं समय की बात है। अचानक मेरे व्हाट्सएप्प पर बहुत पुरानी आर्टिकल जो मुख्यमंत्री रघुवर दास के अनन्य भक्त अखबार ‘आजाद सिपाही’ में आज से एक साल पहले छपी थी। अचानक अवतरित हुआ। कई हमारे चाहनेवाले इसे भेजकर पूछे कि क्या ये आपने लिखा है? भला मैं झूठ क्यों बोलू? कि मैंने नहीं लिखा। मैंने खुद ही बताया कि, हां मैंने लिखा। कायदे से उन्हें ये सवाल करना नही चाहिए था, क्योंकि उस अखबार में मेरे नाम भी अंकित थे।

Read More
राजनीति

CM रघुवर दास द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ लगाई आग से झूलसा झारखण्ड

सीएम रघुवर दास द्वारा ब्राह्मणों के खिलाफ लगाई गई आग पलामू से जमशेदपुर होते हुए रांची तक पहुंच गई। कल देर रात झारखण्ड के कई इलाकों में ब्राह्मण संगठनों ने सीएम रघुवर का पुतला फूंका। रांची में राष्ट्रीय ब्राह्मण संघ द्वारा मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सीएम रघुवर दास का पुतला फूंका गया। पुतला फूंकने के क्रम में कई लोगों ने सीएम के इस आपत्तिजनक बयान की कड़ी भर्त्सना की।

Read More
राजनीति

ब्राह्मणों के खिलाफ बोलनेवाले CM रघुवर, क्या विष्णु को सुचना आयुक्त बनायेंगे?

पलामू में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान क्या दे दिया?  खुद को वामपंथी माननेवाले और समय-समय पर वामपंथी कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं को मार्क्स और लेनिन के पद पर चलने का दावा करनेवाले, लुक-छिप कर कुछ पाने की मन में आशा रखकर, भाजपा-झामुमो का तलवा सहलानेवाले, येन-केन-प्रकारेण सत्ता का लाभ उठाकर सूचना आयुक्त बनने की महत्वाकांक्षा रखनेवाले, मुख्यमंत्री रघुवर दास की आरती उतारने में लग गये।

Read More
राजनीति

CM बताएं कि सरयू, सीपी, महेश और जय प्रकाश को भाजपा से कब निलंबित कर रहे हैं?

गांडेय से भाजपा विधायक है जयप्रकाश वर्मा। इनका कहना है कि झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास, अपने ही विधायकों को उचित इज्जत नहीं देते। ये बातें उन्होंने जमुआ में लक्ष्य स्वयंसेवी संस्था द्वारा संचालित महिला प्रशिक्षण केन्द्र के उद्घाटन कार्यक्रम में पत्रकारों से कही। उन्होंने साफ कहा कि वे अपने विधायकों की एक नहीं सुनते, जबकि विपक्षियों को खुब लाभ पहुंचाते है।

Read More