राजनीति

राजनीति

झारखण्ड विधानसभा में फिर हंगामा, स्पीकर ने बैठक बुलाई, नहीं बनी बात

आज फिर झारखण्ड विधानसभा में वहीं चीज देखने को मिला, जो पिछले दिनों से देखने को मिल रहा है। विधानसभा के अंदर और बाहर एक बार फिर संपूर्ण विपक्ष ने सरकार को घेरा तथा राज्य के तीन प्रमुख पदाधिकारियों, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पुलिस महानिदेशक डी के पांडेय और एडीजी अनुराग गुप्ता को बर्खास्त करने की मांग की। विधानसभा परिसर में आज संपूर्ण विपक्ष ने सरकार विरोधी नारे लगाये

Read More
राजनीति

राज्य में पहली बार, संपूर्ण विपक्ष 19 जनवरी को करेगा राज्य सरकार का पुतला दहन

राज्य में पहली बार, राजधानी रांची में 19 जनवरी को दिन के 4 बजे नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में संपूर्ण विपक्ष राज्य सरकार का पुतला फुंकेगा। इस दौरान राज्य के सभी प्रमुख विपक्षी दलों के सांसदों-विधायकों के समूह मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है, इसमें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, झाविमो के विधायकों, नेताओं व कार्यकर्ताओं का हुजुम रांची विश्वविद्यालय के प्रांगण में एकत्रित होने के बाद, यहां से अलबर्ट एक्का चौक की ओर प्रस्थान करेंगे।

Read More
राजनीति

हेमन्त ने कहा राज्य में जालियावाला बाग की स्थिति, प्रदीप ने कहा राज्य की साख दांव पर

झारखण्ड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष द्वारा लाये कार्यस्थगन प्रस्ताव को हालांकि विधानसभाध्यक्ष ने अमान्य कर दिया, फिर भी विपक्ष सत्तापक्ष पर हमला करता रहा, जिसको लेकर विधानसभाध्यक्ष ने सदन भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी। भोजनावकाश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने राज्य सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि राज्य में जालियांवाला बाग की स्थिति है।

Read More
राजनीति

मंत्री सरयू राय ने सीएस के खिलाफ खोला मोर्चा, CM रघुवर को भी पत्र के माध्यम से घेरा

संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय इन दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा लिये जा रहे निर्णयों से बेहद नाराज चल रहे हैं और इसे लेकर वे समय-समय पर अपनी नाराजगी पत्र के माध्यम से कर दे रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने सीएम रघुवर दास को पत्र लिखकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर दी है। इस बार उनकी नाराजगी सीएम राजबाला वर्मा को लेकर है। उन्होंने साफ कहा है कि कैबिनेट की बैठक में सीएस के आने का क्या औचित्य है?

Read More
राजनीति

‘दैनिक जागरण’ ने गलत खबर किया प्रकाशित, संजय कुमार ने अभी तक नहीं सौंपा प्रभार

रांची से प्रकाशित ‘दैनिक जागरण’ ने आज अपने प्रथम पृष्ठ पर गलत खबर छाप दी। राज्य ब्यूरो, रांची के हवाले से छपी इस खबर में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कल अपने पद का प्रभार सौंप दिया, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अभी तक अपना प्रभार नहीं सौंपा है, वे अपना प्रभार 21 जनवरी को सौपेंगे।

Read More
राजनीति

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विपक्ष का भारी हंगामा

झारखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने जबर्दस्त हंगामा किया, तथा सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया। विपक्ष का कहना था कि बकोरिया कांड, पुलिस महानिदेशक और राज्य के मुख्य सचिव को लेकर सरकार का गैरजिम्मेदाराना कार्य, राज्य में हो रही भूख से मौत तथा विपक्षी नेताओं के खिलाफ सदन में गाली-गलौज बताता है कि यहां राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

Read More
राजनीति

विधानसभा सभागार में आयोजित समयोचित परिसंवाद में गिने-चुने माननीयों ने भाग लिया

झारखण्ड विधानसभा विधायी शोध संदर्भ एवं प्रशिक्षण कोषांग द्वारा ‘सभा वेश्म में आए दिन बढ़ती अव्यवस्था की प्रवृत्ति के कारण एवं निदान’ विषयक परिसंवाद का आयोजन विधायक क्लब सभागार में आयोजित हुआ। विषय बहुत ही सारगर्भित तथा समयोचित था, पर उतना ही आश्चर्य यह रहा कि इस विषय में माननीयों ने कोई रुचि नहीं दिखाई, भाजपा के गिने-जुने विधायक तथा झारखण्ड विकास मोर्चा की ओर से मात्र एक विधायक प्रदीप यादव शामिल हुए।

Read More
राजनीति

जेड प्लस सुरक्षा का हाल-बेहाल, तोगड़िया लापता, बेहोशी हालत में मिले

संघ के एक आनुषांगिक संगठन विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया दिन भर लापता रहे और बाद में बेहोशी अवस्था में मिले, ये बहुत ही चिंताजनक बात है, वह भी तब जबकि केन्द्र और राज्य में उनकी ही पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सरकार हो। आश्चर्य इस बात की भी कि प्रवीण भाई तोगड़िया को जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त है।

Read More
राजनीति

मीट-भात के बहाने दरकते जनाधारों को बचाने की कोशिश में लगे भाजपा विधायक

अगले साल लोकसभा-विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपाई विधायकों और भाजपा से लालच में सटे दूसरे दलों से दलबदल कर भाजपा में शामिल वर्तमान विधायकों व मंत्रियों को लगता है, आभास हो चुका है कि आनेवाले समय में जब भी कभी चुनाव होंगे, उनका वर्तमान सीट से जीतना नामुमकिन हैं, इसलिए उन्होंने वनभोज का सहारा लिया हैं।

Read More
राजनीति

‘बीजेपी हमलोगों को तेल लगायेगा, हमलोग बीजेपी को तेल लगानेवाला नहीं हैं।’

जब पिकनिक का माहौल हो और आपके चाहनेवालों की तादाद जरुरत से ज्यादा हो, तो आपको वहीं बोलना पड़ेगा, जो लोग आपके मुख से सुनना चाहते हैं, आप कोई तुलसीदास तो है नहीं कि आपके मुख से श्रीरामचरितमानस का चौपाई निकलेगा, आप तो विशुद्ध आधुनिक जमात के नेता है, जो अपने तरीके से सब को एक ही लाठी से हांक देता है।

Read More