‘दैनिक जागरण’ ने गलत खबर किया प्रकाशित, संजय कुमार ने अभी तक नहीं सौंपा प्रभार

रांची से प्रकाशित ‘दैनिक जागरण’ ने आज अपने प्रथम पृष्ठ पर गलत खबर छाप दी। राज्य ब्यूरो, रांची के हवाले से छपी इस खबर में बताया गया है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने कल अपने पद का प्रभार सौंप दिया, जबकि सच्चाई यह है कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार ने अभी तक अपना प्रभार नहीं सौंपा है, वे अपना प्रभार 21 जनवरी को सौपेंगे।

‘दैनिक जागरण’ ने यह खबर ‘सीएम के प्रधान सचिव संजय ने सौंपा प्रभार’  के नाम से प्रकाशित किया है। मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार जल्द ही बिहार को लौटेंगे और वहां अपनी सेवा प्रदान करेंगे।

संजय कुमार के झारखण्ड से बिहार लौटने का समाचार सुनते ही, झारखण्ड के भ्रष्ट अधिकारियों और भ्रष्ट कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि इनके मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रुप में यहां कार्यरत रहने के कारण भ्रष्ट अधिकारियों को सीएमओ में दाल नहीं गल रही थी। हम आपको बता दें कि मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने आम दिनों की तरह आज का काम निबटाया और अपनी सेवाएं दी।