हेमन्त ने कहा – चुनाव तो बहाना था, दरअसल जनाब को आइना दिखाना था
सिल्ली व गोमिया में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने शानदार जीत हासिल की है। सिल्ली में जहां उन्होंने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को मात दी, वहीं गोमिया में रघुवर दास के चक्रव्यूह को तोड़ा ही नहीं, बल्कि उनके प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर धकेलवा दिया। इस उपचुनाव में महानायक के रुप में उभरे नेता प्रतिपक्ष हेमन्त सोरेन ने एक तरह से दिखला दिया कि कोई नहीं है, उनके टक्कर में, क्यों पड़े हो चक्कर में।
Read More