अपनी बात

अपनी बात

पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग को लेकर अलबर्ट एक्का चौक पर अकेला खड़ा है 12वीं का छात्र शलभ

वो किसान का बेटा हैं, उसके पिता अरविन्द चौधरी बिहार के मुंगेर में किसान हैं। शलभ चौधरी रांची के जेवीएम श्यामली में 12वीं का छात्र हैं। वह प्रचार-प्रसार से दूर, हाथों में तिरंगा लिए, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सिर्फ एक ही मांग कर रहा है कि वो पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाएं, ताकि फिर कोई आतंकी घटना भारत में न हो, तथा कोई जवान आतंकी घटना का शिकार न हो सकें।

Read More
अपनी बात

पटना को मेट्रो रेल और इधर रांची की जनता को न मेट्रो- न मोनो, सिर्फ हाथ आया ठन-ठन गोपाल

याद करिये अपने होनहार सीएम रघुवर दास की हवाबाजी, दिसम्बर 2014 के अंतिम सप्ताह में नये-नये मुख्यमंत्री बने थे, और जनवरी 2015 आते-आते इन्होंने रांची में मोनो रेल प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी। इसके लिए आइडीएफसी को परामर्शी नियुक्त किया गया। शहर में जल्दी ही मोनो रेल चलाने के प्रस्ताव को पथ निर्माण विभाग की मंजूरी भी मिल गई। विधि विभाग का सहमति भी प्राप्त हो गया।

Read More
अपनी बात

पुलवामा में शहीद विजय के पिता ने CM रघुवर द्वारा घोषित दस लाख की राशि लेने से किया इनकार

आखिर वहीं हुआ, जिसका डर था, कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए गुमला के विजय सोरेंग के पिता पूर्व सैनिक वृज सोरेंग ने राज्य सरकार द्वारा घोषित दस लाख रुपये की घोषणा को लेने से इनकार कर दिया हैं। उनका कहना है कि जैसे अन्य राज्यों की सरकारों ने अपने-अपने राज्यों के वीर शहीदों के लिए दिल खोलकर राशियां देने की घोषणा की, ठीक उसी प्रकार यहां की भी रघुवर सरकार शहीदों को सम्मान करना सीखें और राशि बढ़ाएं।

Read More
अपनी बात

जिस देश मे गद्दारों की फौज नेताओं व पत्रकारों के रुप में विद्यमान हो, वहां जवान मरेंगे नहीं तो क्या करेंगे?

पुलवामा की घटना, स्पष्ट करती हैं कि हमारे देश के क्या हालात है? अपने देश के हालात के बारें मे किसी से पूछने की जरुरत नहीं हैं, आप थोड़ा सा दिमाग पर जोड़ डालेंगे, सब कुछ अपने आप क्लियर हो जायेगा। शायद भारत विश्व में अकेला देश हैं, जहां अपने ही देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगते हैं और लोग इन नारों को लगानेवालों का दिल खोलकर समर्थन करते हैं। नवजोत सिंह सिद्धु जैसा क्रिकेटर, कल भाजपा तो आज कांग्रेस का झोला ढोनेवाला यह नेता पुलवामा कांड के बाद बयान देता है कि…

Read More
अपनी बात

वाह CM साहेब, जो देश के लिए मरे उसे सिर्फ 10 लाख, और जो देश को चोट पहुंचाए उसे 15 लाख

जिस इन्सान पर 128 अपराधिक मामले दर्ज थे, जिस पर पूर्व मंत्री के हत्या का आरोप था, जिस पर एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर और कई पुलिसवालों की हत्या का आरोप था, उस नक्सली कुन्दन पाहन को एक भव्य समारोह आयोजित कर, उसका अभिनन्दन करते हुए राज्य सरकार 15 लाख रुपये का चेक थमाती हैं और जो देश के लिए शहीद होता है, उस शहीद विजय सोरेंग के परिवार को देने के लिए अपने सीएम रघुवर दास के पास मात्र दस लाख रुपये हैं।

Read More
अपनी बात

अभिनन्दन रिलायन्स फाउंडेशन, तुमने शहीद जवानों के बच्चों की पढ़ाई और उनके रोजगार की जिम्मेदारी उठाई

सचमुच अगर देश के उद्योगपति व उनकी संस्थाएं इसी प्रकार अपनी सामाजिक जिम्मेदारी उठाने शुरु कर दें, तो आनेवाले समय में हमारे देश के सैनिकों के मनोबल कोई तोड़ ही नहीं सकता, साथ ही हमारे जवानों के मोरल को भी कोई प्रभावित नहीं कर सकता, क्योंकि तब उनके दिल में एक बात जरुर घर करेगा, हम रहे या न रहे, पर देश के लोग, उनके परिवारों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभायेंगे, और उनका परिवार उनके न रहने पर भी खुशहाल होगा।

Read More
अपनी बात

खुद को मजदूर बतानेवाले CM रघुवर अपने बेटे की शादी रायपुर में और रिसेप्शन तीन जगहों पर करेंगे

जब से एक खबर, मैंने एक दैनिक अखबार में पढ़ी है, मेरा दिमाग उड़ सा गया है। भला खुद को मजदूर का बेटा कहनेवाला, खुद को बार-बार गरीब मजदूर बतानेवाला व्यक्ति, भला अपने बेटे का रिसेप्शन वह भी तीन बड़े-बड़े शहरों में कैसे कर सकता है? इतनी बड़ी रकम उसके पास कैसे और कहां से आ गई? कि वह ट्रेन में बारात जाने के लिए एक स्पेशल बॉगी तक बुक करा ले रहा है।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर और कृषि मंत्री रणधीर सिंह के अंदर छुपी ‘नाच’ के हुनर को जनता कर रही पसन्द

नाचना बुरी बात थोड़े ही हैं, नाचे तो हमारे भोलेनाथ भी हैं, नाचे तो भगवान श्रीकृष्ण भी हैं, नाची तो मीरा भी है, अपने श्रीकृष्ण के लिए, ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री रघुवर दास या उनके कैबिनेट में शामिल झाविमो से दल बदलकर आये कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह नाच दिये तो क्या हुआ? नाचना-गाना तो हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार हैं। हमारे झारखण्ड में तो प्रकृति भी नाचती हैं, सरहुल में अगर नहीं नाचे तो सरहुल पर्व ही संपन्न नहीं होगा।

Read More
अपनी बात

अखिलेश की सपा मुलायम ढाहे, मुलायम कहे फिर से मोदी पीएम बन जाये

लीजिये, भाजपाइयों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि लोकसभा में समाजवादी पार्टी के जन्मदाता मुलायम सिंह यादव वो बाते कह देंगे, जो बात कभी कोई विरोधी दल का नेता कह ही नहीं सकता। लोकसभा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि वे चाहते है मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें।मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में साफ कहा कि हमलोग इतने बहुमत में नहीं आ सकते हैं,

Read More
अपनी बात

ये दर्द केवल पत्रकार राज सिंह का थोड़े ही न हैं, ये तो सभी का है, पर नेता-डाक्टर इस बात को समझे तब न

राज सिंह, रांची में पत्रकारिता करते हैं, आज के युग में जहां लोग माता-पिता को भगवान भरोसे छोड़कर अपना काम करते हैं, ये ठीक उससे अलग है, ये अपने माता-पिता को बेहद प्यार करते हैं, माता-पिता से उनका जुड़ाव मैं महसूस कर चुका है, वह भी तब जब वे कुछ समय के लिए हमारे साथ कशिश टीवी से जुड़े। आज जो उन्होंने सोशल साइट पर जो अपना दर्द उकेरा है, वो हमारे जैसे संवेदनशील व्यक्ति को अंदर से हिलाकर रख दिया है,

Read More