अपनी बात

अपनी बात

ये सिर्फ BJP में ही नहीं, बल्कि अन्य पार्टियों ने भी इस प्रकार के कार्य कर अपने पक्ष में तालियां बटोरी हैं

ये सिर्फ भाजपा में ही नहीं होता, बल्कि बहुत सारी पार्टियों ने भी इस प्रकार के कार्य कर अपने पक्ष में तालियां बटोरी हैं, ये अलग बात है कि आप उनके द्वारा किये गये अच्छे कामों को इस फेसबुक और व्हाट्सएप युग में भूल गये। पर याद रखिये जब आप अन्य पार्टियों के द्वारा किये गये अच्छे कामों को भूलते चले जायेंगे, तो यकीन मानिये आप एक व्यक्ति अथवा उस पार्टी विशेष के गुलाम हो जायेंगे,

Read More
अपनी बात

जिसने नीतीश पर किया विश्वास, उसने खाया धोखा, नीतीश भारतीय राजनीति के सर्वाधिक अविश्वसनीय नेता

नाम जनता दल यू, पर सही में ये जनता दल यू हैं क्या? सच्चाई है कि यह भी राष्ट्रीय जनता दल व समाजवादी पार्टी के जैसा ही पार्टी है, ये अलग बात है कि उन पार्टियों में पारिवारिक फार्मूला ज्यादा टिकता है, यहां सिर्फ और सिर्फ नीतीश फार्मूला टिकता है, आखिर नीतीश फार्मूला है क्या? इसको समझने के लिए संस्कृत की एक सूक्ति ही काफी है, “एकोsहं, द्वितीयोनास्ति।”

Read More
अपनी बात

कुछ अच्छी बातें अपने दुश्मनों से भी सीख ली जाये, तो क्या हर्ज है? पर क्या भाजपा विरोधी पार्टियां सीख पायेंगी?

भाजपा ने एक बार फिर अकेले 303 सीटें जीतकर सिद्ध कर दिया, कि उसकी ग्राह्यता पूरे देश में अब भी प्रभावी है, कुछ इलाकों में जहां ग्राह्यता नहीं थी, वहां पर भी भारी भरकम जीत ने सारे रिकार्डों को ध्वस्त कर दिये। हमें याद है, जब प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार बने और संसद में विश्वास मत को लेकर बहस हुए, तो एक स्वर से सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा की थी पर उनकी पार्टी भाजपा को सांप्रदायिक बताते हुए, उनकी कटु आलोचना भी की थी।

Read More
अपनी बात

लोकतंत्र की खुबसूरती विपक्ष से है, विपक्ष को नजरंदाज करने का खामियाजा जनता को ही भुगतना पड़ेगा

पूरी दुनिया में जो भी देश लोकतांत्रिक व्यवस्था को अपनाये हुए हैं, उन देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था वहीं मजबूत हुई, जहां विपक्ष मजबूत हैं, नहीं तो सत्तापक्ष के मनमानेपन रवैये से लोकतांत्रिक व्यवस्था को ही गहरा आघात लगता है, चूंकि भारत में एक नई प्रकार की लोकतांत्रिक व्यवस्था है, यहां की जनता किसी पर भरोसा करती हैं, तो उसे छप्पड़ फाड़ कर दे देती हैं, और जिससे नाराज होती है, तो उसे धूल चटा देती है।

Read More
अपनी बात

सुख क्या है? सुख कहां होता है? कोई कल PM मोदी की मां से पूछता तो वो उसका सही उत्तर बता देती

कल हमें दुनिया की सबसे सुंदर तस्वीर देखने को मिली, एक मां जो बहुत ही सामान्य ढंग से अपना जीवन व्यतीत करती हैं, वह अपने बेटे को दुबारा भारत का प्रधानमंत्री बनता हुआ देख रही थी, उसका बेटा प्रधानमंत्री पद का शपथ ले रहा था, इसके पहले वह अपने बेटे को तीन-तीन बार गुजरात का मुख्यमंत्री बनते हुए देख चुकी थी, सचमुच ऐसा सौभाग्य बहुत कम मां को मिलता हैं, निश्चित ही नरेन्द्र मोदी की मां का प्रारब्ध बहुत ही सुंदर हैं, जो ऐसा देखने में वो सफल हुई।

Read More
अपनी बात

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर उन सारे पत्रकारों को बधाई, जो निरन्तर हिन्दी पत्रकारिता की साख को गिराने में लगे हैं

भाई, मैं तो धन्य हूं कि उस समय भी पत्रकारिता कर रहा हूं, जब पत्रकारिता अपने चाटुकारिता के स्वर्णिम युग में हैं। मैं आज हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उन सारे हिन्दी पत्रकारों को धन्यवाद देता हूं, दिल से बधाई देता हूं कि उन्होंने बड़ी मेहनत करके इस चाटुकारिता को एक धर्म का रुप प्रदान कर, स्वयं तो इसमें स्नान किया ही, और लोगों को भी इसमें स्नान करने को प्रेरित किया और जो इस पेश को अपनाना चाहते हैं,

Read More
अपनी बात

गांधी-वाजपेयी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने से अच्छा है कि उनके विचारधारा को आत्मसात् किया जाय

जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने पं. जवाहर लाल नेहरु से संबंधित एक वाकया लोकसभा में सुनाया। उन्होंने बताया कि साउथ ब्लॉक में पं. नेहरु की एक चित्र लगी हुई रहती थी, जब वे उधर से गुजरते थे, तो बराबर देखा करते थे। सदन में नेहरु जी के साथ उनकी एक बार नहीं, कई बार नोक-झोंक हुआ करती थी, कभी –कभी तो उन्हें बोलने के लिए सदन से वॉक आउट भी करना पड़ता था,

Read More
अपनी बात

हम भारत के लोगों को देश से ज्यादा अपनी जाति और धर्म प्यारी है, वोट किसे देना है, हमें कोई नहीं बताएं

53 साल का हो गया हूं, भारत की जनता को नजदीक से देखा हूं, गजब है, इसके दिलों के राज को जान लेना सबके वश की बात नहीं हैं, ये क्या कहेगी और क्या कर देगी? आप अंदाजा नहीं लगा सकते। जरा देखिये, पहले हम आपको ज्यादा दूर नहीं ले चलेंगे, झारखण्ड की ही बात करेंगे, जिस चतरा और पलामू के लोगों ने जमकर भाजपा कैडिंडेट को लताड़ा, उसका खुलकर विरोध किया,

Read More
अपनी बात

मैं CM रघुवर हूं, PM मोदी की बात नहीं मानूंगा, मैं भी ममता बनर्जी की तरह, अपने विरोधियों को जेल भेजूंगा

एक बार फिर पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कथन पढ़िये, जो उन्होंने बंगाल की एक चुनावी सभा में 15 मई 2019 को कहा था, जब एक भाजपा कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ भद्दी तस्वीर बनाने के जूर्म में गिरफ्तार कर लिया गया था, जरा देखिये पीएम नरेन्द्र मोदी क्या बोल रहे हैं –

Read More
अपनी बात

सुनो, सुनो, सुनो, साढ़े चार साल तक हाथी उड़ानेवाले CM रघुवर, बचे पांच महीनों में गांवों की तस्वीर बदलेंगे

हमारे राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास कितने होनहार है, वे गांवों की कितनी चिन्ता करते हैं, उनके लोग तथा उनके चाहनेवाले, उनके आगे-पीछे करनेवाले तो बताते है कि बेचारे गांवों की चिन्ता के कारण ही कभी मोटा नहीं पायें, हमेशा दुबले होते चले गये, जरा देखिये न कल ही मुखिया संघ के प्रतिनिधियों की एक बैठक की और कह दिया कि गांवों की तस्वीर बदलेगी, जल्द ही वहां शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी,

Read More