जो आप 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन करेंगे, वह केवल व्यायाम है, न कि योग
इसमें कोई दो मत नहीं कि जो आप 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन करेंगे, वह केवल व्यायाम है, न कि योग, तो फिर योग है क्या? योग कसरत करने का नाम नहीं, योग व्यायाम करने का नाम नहीं, योग हाथ-पांव या सिर-गाल हिलाने का नाम नहीं। योग का मतलब है चित्त को विभिन्न वृत्तियों अर्थात् आकारों में परिणत होने से रोकना, जिसे उपनिषद ने कह डाला – योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः। तदा द्रष्टुः स्वरुपेSवस्थानम्।
Read More