अपनी बात

अपनी बात

मृत बच्चों की आत्मा और उनके माता-पिता की आह से निकली आग, आपकी सत्ता में कही आग न लगा दें

सुना है भारत से कई गुणा छोटा देश है ट्यूनीशिया, जहां एक अस्पताल में 11 बच्चों की मौत के समाचार आने के तुरन्त बाद, वहां के स्वास्थ्य मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था, पर भारत जैसे महान देश कहे जानेवाले देश में क्या होता है? यहां एक अस्पताल में 150 से भी ज्यादा बच्चे काल-कलवित हो जाते हैं, पर यहां के बिहार राज्य का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय इस्तीफा देने के बजाय, यह पूछता है कि भारत का क्रिकेट स्कोर क्या है?

Read More
अपनी बात

नीतीश के डर से थर-थर कांपते हैं पटना के अखबार और पत्रकार, बेइज्जत होने के बावजूद भी अपनी खबर नहीं छाप पाते

कल बिहार विधानसभा के सचिव के कक्ष में राम विलास पासवान का नामजदगी का पर्चा दाखिल करने में शामिल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, अचानक प्रेस-फोटोग्राफरों, कैमरामैनों पर भड़क उठे, फिर क्या था? उधर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भड़के और इधर पुलिसकर्मियों ने अपना काम कर दिया, धक्के मारकर तथा कुछ को गरदनिया देकर बिहार विधानसभा के सचिव के कक्ष से उन्हें निकाल बाहर कर दिया गया।

Read More
अपनी बात

योग करने आये पीएम मोदी के आगे रांची की मीडिया लोट-पोट, पर जनता पीएम मोदी से भारी नाराज

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हजारों जवानों, स्कूली बच्चों, भाजपा समर्थकों, कट्टर मोदी समर्थक मीडियाकर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची के प्रभात तारा मैदान में योग किया। उधर रांची के प्रभात तारा मैदान में नरेन्द्र मोदी के चाहनेवालों की संख्या नरेन्द्र मोदी की जय-जय कर रही थी, और इधर जनता में भारी आक्रोश देखा जा रहा था, जो सोशल मीडिया में रह-रहकर वो गुस्सा प्रकट हो रहा था।

Read More
अपनी बात

चले थे योग से चित्त की वृत्तियों पर अंकुश लगाने, पर उन्होंने जानवर की तरह ट्रीट किया और वे जानवर बन बैठे

चले थे योग करने, चले थे अपने चित्त की वृत्तियों पर योग के माध्यम से अंकुश लगाने, पर आज हुआ क्या?  जब रांची में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव खत्म हुआ, तभी जिला प्रशासन की ओर से भोजन के पैकेट बांटे जाने लगे, और वे पैकेट इस प्रकार से बांटे जा रहे थे, या कहिये फेंके जा रहे थे, जैसे वे किसी पशुओं के सामने चारा या अनाज फेंक रहे हो, आश्चर्य तो तब लगा कि इस योग महोत्सव में आये लोग भी इनके द्वारा फेके जा रहे भोजन के पैकेटों…

Read More
अपनी बात

योग के नाम पर कसरत करनेवाले लोग “योग से निरोग” हो जाते, तो दुनिया के सारे बेइमान सुखी हो जाते

आपको क्या लगता है कि झूठ बोलेंगे, डकैती करेंगे, लूट-पाट करेंगे, भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनायेंगे, लोगों का जीना हराम कर देंगे और एक दिन योग के नाम पर हाथ-पैर का व्यायाम कर लेंगे तो आप निरोग हो जायेंगे? ऐसा कभी हुआ है क्या? कि जिसने डकैती की, लूट-पाट की, भ्रष्टाचार का रिकार्ड बनाया, लोगों का जीना हराम किया और दुनिया से आनन्द प्राप्त कर चला गया। अरे भाई आपको नहीं पता क्या कि योग चार प्रकार के होते हैं, जिसमें प्रथम है – कर्म योग।

Read More
अपनी बात

पत्रकारिता वो नहीं, जो आप करते हैं, पत्रकारिता तो वो हैं जो आनन्द कर रहा हैं, जियो आनन्द, अब ‘चमकी’ जरुर हारेगी

हां भाई, इससे अच्छा, अच्छा दिन और क्या हो सकता हैं? आपके पार्टी के कार्यकर्ता आपको पीएम बनाने के लिए जान उत्सर्ग कर दें, तो आप उनसे अपनी जनसभा के दौरान, अलग से मिले। जब आप पीएम पद की शपथ लें, तो उन्हें विशेष रुप से शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित करें, और जब आपके गरीब वोटर चमकी बीमारी से मरे तो उसके लिए आपके पास समय ही नहीं,

Read More
अपनी बात

विद्रोही 24.कॉम यानी कबीर शैली में विशुद्ध पत्रकारिता को जनता के बीच रखने की ईमानदार कोशिश

विद्रोही24.कॉम के आज पूरे दो वर्ष हो गये। इसमें कोई दो मत नहीं कि यह पोर्टल किसी को बहुत अच्छा तो किसी को बहुत ही खराब लगा होगा। ऐसे भी हम किसी को खुश या किसी को दुखी करने के लिए इसे नहीं बनाया था। यह हमने कबीर शैली में विशुद्ध पत्रकारिता को जनता के बीच रखने की ईमानदार कोशिश करने के लिए इसकी नींव रखी थी, और हमें खुशी है कि हम अब तक इसे बनाये रखे हैं, क्योंकि हमें कबीर की वो पंक्ति बहुत ही अच्छी लगती है,

Read More
अपनी बात

पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से जमशेदपुर की वरिष्ठ पत्रकार अन्नी अमृता को मिला शौर्य सम्मान

कल अन्नी बहुत खुश थी, खुश होना भी चाहिए, अन्नी को कल शौर्य सम्मान मिला है, यह शौर्य सम्मान उस दिन मिला, जिस दिन भारत की महान वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई शहीद हो गई। जिनके बारे में सुप्रसिद्ध कवयित्री लिखती है – “अंग्रेजों के मित्र सिंधिंया ने छोड़ी रजधानी थी, खुब लड़ी मर्दानी वो तो झांसीवाली रानी थी।” ऐसे तो अन्नी को जमशेदपुर में बहुत सारे सम्मान समय-समय पर मिले हैं, पर इस  पुरस्कार से अन्नी कुछ ज्यादा ही चहकी,

Read More
अपनी बात

CM रघुवर को पुनः सत्ता दिलाने के लिए CMO सक्रिय, प्रभात खबर के संपादकों पर किया चोट, कराया स्थानान्तरण

भाजपा ने विधानसभा चुनाव जीतने के लिए लिये अभी से ही साम-दाम-दंड-भेद का सहारा लेना शुरु कर दिया हैं। इसी क्रम में सर्वप्रथम झारखण्ड के विभिन्न नगरों से प्रकाशित होनेवाले प्रभात खबर पर उसने पहला प्रहार किया है। जिसमें इसका सहयोग प्रभात खबर में काम करनेवाले लोगों ने भी खुलकर किया है। आश्चर्य इस बात की भी हैं, जो संपादक हर दम सीएम रघुवर के इशारे पर सीएमओ में हाजिर हो जाया करते थे,

Read More
अपनी बात

क्या कहते हैं 2019 में इस बार बारिश के भारतीय नक्षत्र?

पूरे देश में पड़ रही भीषण गर्मी ने सभी को बेचैन कर रखा है। इधर मानसून में हो रही देरी ने लोगों की नींद उड़ा दी हैं, सभी आकाश की ओर टकटकी लगाए हुए हैं कि कब काले-काले बादल आकाश में आए और धरती पर बरस कर सिर्फ धरती को ही नहीं, सभी के दिलों को ठंडक पहुंचाएं। जब भारत में सभ्यता का उदय हुआ, तो हमारे ऋषियों-मणीषियों ने अपने ज्ञान के आधार पर नक्षत्रों की भाषा को जानने की कोशिश की,

Read More