अपनी बात

अपनी बात

दुमका और राजमहल में गुरुजी और JMM की बल्ले-बल्ले, गोड्डा में JVM मजबूत, महागठबंधन ने BJP की बढ़ाई धड़कनें

पीएम मोदी की कल ही देवघर में सभा हुई हैं, पर वो सभा का असर गोड्डा में देखने को नहीं मिल रहा, यादव और मुस्लिम मतदाताओं की गोलबंदी निशिकांत दूबे के लिए परेशानी का कारण बनता दिख रहा है। राजनैतिक पंडितों की मानें तो 2014 में मोदी लहर के बावजूद गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दूबे की जीत वोट बंटने के कारण हुई थी, क्योंकि उस वक्त जेवीएम प्रत्याशी प्रदीप यादव वोटकटवा के रोल में थे,

Read More
अपनी बात

बंगाल मेें ममता का आतंक, कश्मीर से भी बदतर हालात, भाजपा छोड़ सारे राजनीतिक दलों ने तृणमूल कांग्रेस के इस गुंडागर्दी के आगे मौनव्रत साधा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या, उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं तथा उनके समर्थकों व गुंडों द्वारा कानून को हाथ में लेने की घटना को हम इसलिए जस्टिफाइ नहीं कर सकते, कि वो केन्द्र में बैठी भाजपा व मोदी सरकार से पश्चिम बंगाल में अकेले लोहा ले रही हैं और न ही हम किसी अन्य दलों द्वारा इस पूरे प्रकरण पर चुप्पी साध लेने की घटना को भी सही ठहरा सकते हैं।

Read More
अपनी बात

काश, JVM प्रत्याशी प्रदीप यादव को कोसने के साथ-साथ स्मृति ईरानी BJP MLA ढुलू को भी कोसती

पिछले दिनों गोड्डा के पोड़ैयाहाट के देवडांड़ में एक जनसभा को संबोधित करने के क्रम में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि यहां महागठबंधन के प्रत्याशी से पार्टी की महिला नेत्री सुरक्षित नहीं है, क्या ऐसा प्रत्याशी गोड्डा में किसी महिला को सम्मान दे पायेगा? यह चुनाव केवल निशिकांत दूबे को जीताने का चुनाव नहीं है, बल्कि यह चुनाव उस महिला को सम्मान दिलाने का भी है, जिसे महागठबंधन के प्रत्याशी ने बेइज्जत किया है,

Read More
अपनी बात

“निरहुआ” जीतेगा या हारेगा ये वक्त बतायेगा, पर उसने खुद को घाघ समझनेवाले पांच पत्रकारों को एक वैचारिक संघर्ष में जरुर धूल चटा दिया

ये जो पत्रकार होते हैं न, जो दिल्ली में बैठते हैं, जो रुपयों के बंडल देखते ही, उछलकर एक चैनल से दूसरे चैनलों की डाल पर बैठ जाते हैं, जो अपने आका के इशारों पर विभिन्न चैनल्सों में डांस व एक्टिंग करते हैं और एक विशेष दल के लिए जिससे उनके आका जुड़े होते हैं, या जिनसे उनका काम सध रहा होता हैं, उसके पक्ष में हर कुकर्म करने को तैयार रहते हैं, ये खुद को बहुत ही चालाक और एक नंबर के धूर्त समझते हैं,

Read More
अपनी बात

जब असली टाइगर जगरनाथ सामने आया तो नकली टाइगर ढुलू की हवा निकल गई, गुस्से में आए ढूलु के लोगों ने जगरनाथ समर्थकों को पीट डाला

कल गिरिडीह लोकसभा का भी मतदान था, जहां आजसू प्रत्याशी एवं खुद को राज्य को सर्वाधिक होनहार मंत्रियों में से एक मंत्री माननेवाला चंद्र प्रकाश चौधरी का झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो के साथ जबर्दस्त भिड़ंत था, चूंकि इस बार कांग्रेस, राजद, झाविमो का भी जगरनाथ महतो को समर्थन प्राप्त है, तो ऐसे में जगरनाथ महतो का पलड़ा इस प्रकार से भारी हो गया हैं कि उन्हें अब कोई हरा ही नहीं सकता।

Read More
अपनी बात

जिंदगी मौत न बन जाये जमशेदपुरवालों, पत्थरबाजों का टेटूआं पकड़िएं और कानून के तहत उन्हें सजा दिलवाइये

पूरे झारखण्ड में शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो रहे हैं, खुद जमशेदपुर में भी शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न हो रहे हैं, पर जमशेदपुर के छोटे से इलाके जुगसलाई में कुछ मुट्ठी भर, असामाजिक तत्वों ने ऐसी आग फैलाई कि जमशेदपुर पर एक दाग लग गया, बड़े शर्म की बात है कि एक मतदान केन्द्र पर पोलिंग एजेन्टों के बीच हुई कहा-सुनी, बाहर आकर दो गुटों में पत्थरबाजी तक पहुंच गई, दरअसल इतने पत्थर कहां से आ जाते हैं,

Read More
अपनी बात

छोड़ यार भाषण, मतदान, चुनावी दौरा, फिलहाल नींद आ रही है, मुझे एक नींद मार लेने दो, ठीक है

जब चुनाव के दिनों में मंच पर ही किसी पार्टी का स्टार प्रचारक सुस्ताने लगे, उसे नींद घेरने लगे,तो समझ लो उसका और उसकी पार्टी दोनों का बंटाधार सुनिश्चित हैं। आप जो उपर में फोटो देख रहे हैं, वह फोटो पाकुड़ की एक सभा का है, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भाषण देने आना था, और उनकी आने में देरी का जैसे ही राज्य के सीएम रघुवर दास को आभास हुआ, वे लगे सुस्ताने और निद्रासन का मजा लेने।

Read More
अपनी बात

चाईबासा, गिरिडीह व जमशेदपुर में महागठबंधन की बल्ले-बल्ले, धनबाद में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे की टक्कर

आज छठे चरण के चुनाव भी शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गये। झारखण्ड में पूर्व के दो चरणों की तरह संपन्न हुए मतदान का असर इस तीसरे चरण में भी देखा गया। भाजपा गठबंधन से जनता की नाराजगी साफ दिखी। सर्वाधिक यह गुस्सा चाईबासा में देखा गया, जहां लोगों ने लगभग एकतरफा वोट महागठबंधन की प्रत्याशी कांग्रेस की गीता कोड़ा के पक्ष में गिराया, यहां तो जो स्थिति हैं,

Read More
अपनी बात

बिना पंक्ति में लगे ही सीएम रघुवर दास ने अपने मतदान केन्द्र पर जाकर किया मताधिकार का प्रयोग

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया, वे सुबह नौ बजे के आसपास अपने मतदान केन्द्र हरिजन हाई स्कूल भालूबासा के मतदान केन्द्र संख्या 21 पर पहुंचे और बिना लाइन में लगे वे मतदान केन्द्र के अंदर प्रविष्ट होकर, मताधिकार का प्रयोग कर दिया। सूत्र बताते है कि जिस मतदान केन्द्र पर सीएम रघुवर दास ने मताधिकार का प्रयोग किया,

Read More
अपनी बात

चुनाव परिणाम की आहट से घबराए सीएम रघुवर संथाल परगना पहुंचते ही पकड़ लिये खटिया

लगता है राज्य के सीएम एवं भाजपा के स्टार प्रचारकों में से एक रघुवर दास को इस बात का ऐहसास हो गया है कि जनता का इस बार मूड क्या है? तभी तो बेचारे चुनाव के अंतिम चरण में संथाल परगना पहुंचते ही खटिया पकड़ लिए। संथाल परगना झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है और इस बार महागठबंधन हो जाने से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की शक्ति दोगुनी बढ़ गई है, पर जिन्हें अपने तथाकथित विकास और हाथी को उड़ाने में घमंड था,

Read More