धनबाद में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान ट्रैफिक नियमों की उड़ी धज्जियां, एक मरा, एंबुलेंस जाम में फंसा
16 एवं 17 अक्टूबर को राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास धनबाद में थे। मुख्यमंत्री के इस जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान जैसी की संभावना थी कि पूरे कोयलांचल में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ेंगी, वैसा हुआ भी। पूरे धनबाद की सड़कों पर इस दौरान भाजपा और सीएम रघुवर के चहेते बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो की टाइगर सेना के लोगों का कब्जा रहा और ये जैसे पाये, वैसे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गये।
Read More