स्वयं को दिव्य प्रकाश से आलोकित करने का पर्व हैं दीपावली, इसे ऐसे जाने मत दीजिये – चिदानन्द
भारत दौरे के दौरान रांची प्रवास पर आये सेल्फ रियलाइजेशन फेलोशिप एवं योगदा सत्संग सोसाइटी के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द ने योगदा संत्संग मठ में एक बड़ी आध्यात्मिक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का अर्थ ही हैं, प्रकाश की ओर गमन करनेवाले लोगों का देश। प्राचीन काल से ही भारत के ऋषियों ने मन के अंधकार पर विजय प्राप्त करने के लिए दिव्य आध्यात्मिक प्रकाश को पाने को सदैव उत्सुक रहें, और उसे पाने में कामयाब भी रहे।
Read More