अपनी बात

अपनी बात

छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नये दौर में लिखेंगे, रांची प्रेस क्लब की नई कहानी

जब रांची प्रेस क्लब बन रहा था। संयोग से उस वक्त मैं आइपीआरडी से जुड़ा था। मुझे अच्छी तरह याद है कि जब भी समय मिलता, तत्कालीन मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, आइपीआरडी के निदेशक अवधेश कुमार पांडेय को लेकर उस वक्त बन रहे प्रेस क्लब को देखने के लिए पहुंच जाते और वहां कार्यरत अभियंता और कान्ट्रेक्टर को दिशा-निर्देश दे दिया करते।

Read More
अपनी बात

हेमन्त जी संभालिये राज्य को, नहीं तो आपके एक गलत निर्णय से, कही आपके इमेज और राज्य को धक्का न लग जाये

हेमन्त जी, सचमुच राज्य को संभालिये। आपके एक गलत निर्णय से, कही आपके इमेज और राज्य को धक्का लग गया, तो जनता खुद को माफ नहीं करेगी, क्योंकि राज्य की जनता और युवाओं ने बहुत ही ज्यादा आप पर विश्वास किया और आपने जो कहा, वो आपके हाथों में थमा दिया। कांग्रेस को जनता पसन्द आज भी नहीं करती, पर आपके कहने पर उसे अपने माथे पर बिठा लिया और उसे 16 सीटें थमा दी,

Read More
अपनी बात

अपनी आदत से लाचार बेशर्म कांग्रेसियों ने सेवा भाव छोड़ अपने विधायकों को मंत्री बनाने पर लगाया ज्यादा जोर, हेमन्त को मुश्किलों में डाला

यही सच्चाई है। अपनी आदत से लाचार बेशर्म कांग्रेसियों ने जनता की सेवा पर ध्यान न देने के बजाय, अपने विधायकों को कैसे ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। उन्हें मंत्री पद कैसे दिलवाई जाये। उन्हें ज्यादा से ज्यादा मलाईदार विभाग कैसे दिलाई जाये। इस पर ज्यादा जोर लगा दिया है। इस जोर लगाने की प्रवृत्ति में सभी लगे हैं। क्या सोनिया, क्या राहुल, क्या रामेश्वर, क्या इरफान, क्या आरपीएन सिंह यानी किसकी बात की जाय।

Read More
अपनी बात

कर्मवीर कुंदन और उसकी पत्नी सुमन के लिए कोई काम छोटा नहीं, काम में ईमानदारी, देश में खुशहाली

इन दिनों मैं अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में एक चिरप्रतीक्षित सपने को पूरा करने में लगा हूं। वह सपना है, अपने घर का निर्माण। कुछ बच्चों के पास पैसे थे, कुछ हमने बचा कर रखे थे और कुछ मैंने अपने मित्रों से कर्ज लिये हैं और इस प्रकार मैं अपने सपने को सच करने में लगा हूं। आशा ही नहीं, बल्कि पूर्ण विश्वास है कि ईश्वरीय कृपा से यह कार्य निर्विघ्नता पूर्वक संपन्न हो जायेगा।

Read More
अपनी बात

आदिम जनजाति के लोग आये थे मदद मांगने और मिल गई CM हेमन्त सोरेन की ओर से VVIP ट्रीटमेंट

कल देर रात आदिम जनजातियों का एक प्रतिनिधिमंडल अचानक सीएम आवास पहुंच गया। इस प्रतिनिधिमंडल में रामपृत कोरबा, महेन्द्र कोरबा, नारायण कोरवा, रामचन्द्र कोरवा, और लालमन कोरवा मौजूद थे। ये सभी लोग पारसपानी खुर्द, थाना धुरकी, जिला गढ़वा के रहनेवाले लोग थे। इन लोगों का कहना था कि वन भूमि में रह रहे जमीन की बंदोबस्ती उनके बीच कर दी जाये ताकि उनका जीवन बेहतर ढंग से कट सकें।

Read More
अपनी बात

दलित बच्चों को कराटे ड्रेस दिया जा रहा था पर धनबाद के मीडिया हाउसों के लिए यह समाचार नहीं था

 

कल मैं धनबाद में था। अम्बेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्टस के संस्थापक निदेशक अनिल बांसफोड़ ने मुझे अपने कार्यक्रम में आने को आमंत्रित किया था। अनिल बांसफोड़ एक दलित परिवार से आता है और उसने अपनी प्रतिभा के बल पर खुद व अन्य दलित बच्चों को भी उस मुकाम पर ले गया है, जहां जाने की हर की इच्छा रहती है, यही कारण है कि धनबाद के प्रबुद्ध लोग दिल खोलकर अनिल बांसफोड़ की मदद करते हैं।

Read More
अपनी बात

विद्रोही24.कॉम के समाचार पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लिया एक्शन, 19 को सामान्य जन के लिए अब खुला रहेगा पतरातू लेक

अब से थोड़ी देर पहले विद्रोही24.कॉम पर उठाये गये यह मुद्दे कि “आइएएस अधिकारियों की पत्नियों और उनके बच्चों के पिकनिक व फन में कोई सामान्य नागरिक खलल न डालें, इसलिए सर्वसाधारण के लिए कल यानी 19 जनवरी को रामगढ़ डीसी द्वारा पतरातू लेक रिसोर्ट को बंद कर दिया गया है।” इस पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तुरन्त एक्शन लिया और रामगढ़ डीसी को आदेश दिया कि कल सामान्य जन के लिए भी पतरातू लेक रिसोर्ट खुला रहेगा,

Read More
अपनी बात

सावधान, 19 को सिर्फ IAS की पत्नियां-बच्चे पतरातू लेक के मजे लेंगे, इसलिए आम जनता का यहां प्रवेश बंद रहेगा

आइएएस अधिकारियों की पत्नियों और उनके बच्चों के पिकनिक व फन में कोई सामान्य नागरिक या पर्यटक खलल न डालें, इसलिए सर्वसाधारण के लिए कल यानी 19 जनवरी को पतरातू लेक रिसोर्ट को बंद कर दिया गया है। आश्चर्य की बात है कि इसके लिए रामगढ़ के उपायुक्त ने अखबारों में आम सूचना तक निकाल डाली है, यानी एक आइएएस, अपने जैसे आइएएस व खुद की अपनी पत्नी व बच्चों के लिए किस प्रकार अपने पद का दुरुपयोग करता है

Read More
अपनी बात

आखिर रांची पुलिस गरीबों के मौत का मजाक बनाना कब छोड़ेगी, नशे में गाड़ी चलानेवालों पर कब तक कृपा लुटाएगी

आज एक बार फिर रांची के सहजानन्द चौक पर गरीबों का गुस्सा देखने को मिला। ये सड़कों पर उतरे टायर जलाया और गुस्से में सड़कों पर बैठ गये। फिर क्या था, अति महत्वपूर्ण इलाके में सड़क जाम होने से स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गये, क्योंकि यही वह इलाका है, जिस रास्ते से होकर भीभीआइपी अपने गंतव्य स्थानों के लिए आते-जाते हैं।

Read More
अपनी बात

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को अपने ग्रिप में लेने के लिए विभिन्न मीडिया हाउस ने शुरु किये डोरे डालने

23 दिसम्बर के पहले तक जिन चैनलों में हेमन्त सोरेन दिखाई नहीं पड़ते थे। जहां हेमन्त सोरेन के लिए इमरजेंसी लगी थी। जहां केवल हर जगह रघुवर ही रघुवर नजर आते थे। जिनके चैनल पर हर बार मोदी मैजिक दिखाई-सुनाई पड़ती थी। आज उन चैनलों पर हेमन्त सोरेन छाये हुए हैं। बेचारे चैनल करें, भी तो क्या करें, रघुवर दास की जगह हेमन्त सोरेन जो बैठ गये,

Read More