झारखण्ड में आर्थिक रुप से सक्षम सभी लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापू्र्वक दान देना चाहिए
झारखण्ड का हाल पहले से ही खास्ता हैं, पूर्व की रघुवर सरकार ने राज्य का वो हाल बनाया है कि आज कोरोना वायरस से लड़ने में हेमन्त सरकार की हालत पस्त हो रही हैं, फिर भी कम संसाधनों में अगर कोई सरकार अपने लोगों को बेहतर सेवा उपलब्ध करा रही हैं तो इसकी प्रशंसा करनी होगी। हम तो झारखण्ड में रह रहे उन धन-कूबेरों को भी कहेंगे कि वे थोड़ा दरियादिली दिखाये, और मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारता से दान दें।
Read More