AISMJWA ने झारखण्ड के DGP को मेल के माध्यम से एक बार फिर पत्रकारों के पक्ष में कराई शिकायत दर्ज
ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने इ-मेल के माध्यम से राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को एक बार फिर अपनी बातें संप्रेषित की, कि जितना जल्द हो राज्य में पत्रकारों पर हो रहे झूठे मुकदमें, दुर्व्यवहार और उन पर जानलेवा हमले बंद हो। जिसकी जानकारी विद्रोही24 को रांची प्रमंडल के अध्यक्ष नवल सिंह ने दी। उनका कहना था कि AISMJWA बिहार-झारखण्ड के प्रभारी प्रीतम सिंह भाटिया के निर्देश पर यह मेल आज संप्रेषित कर दिया गया।
Read More