अपराध

अपराध

रीना को अश्लील फोटो भेजनेवाला BJYM नेता की रक्षा में लगी सरकार और पुलिस, महिला आयोग से गुहार

गजब चल रही है, झारखण्ड में रघुवर सरकार और गजब ढा रही है यहां की पुलिस। यहां की पुलिस किसी भी पीड़िता का न तो प्राथमिकी दर्ज करती है और न ही जिसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होती है, उस प्राथमिकी की जांच कर, आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का प्रयास करती है, ऐसा क्यों और कैसे हो रहा है? इसके लिए आपको ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं हैं, ये आपको तब तक झेलना होगा, जब तक राज्य में रघुवर सरकार है।

Read More
अपराध

यौन शोषण की शिकार भाजपा नेत्री ने कहा, न्याय नहीं मिला तो पूरे परिवार के साथ कर लेगी आत्मदाह

यौन शोषण की शिकार धनबाद भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी ने आज धनबाद के गांधी सेवा सदन में पत्रकारों के बीच कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह कर लेगी। उसने कहा कि जब से उसने सही बात जनता के सामने रखा, उसका जीना मुहाल कर दिया गया है। उसके आजीविका पर प्रहार किया जा रहा है, पुलिस उसकी सुन ही नहीं रही।

Read More
अपराध

यौन शोषण के आरोपी, CM के अतिप्रिय विधायक ढुलू को बचाने में लगा पुलिस प्रशासन और संगठन

उपर के फोटो को ध्यान से देखिये। पार्टी के एक कार्यक्रम में कमला कुमारी और बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो एक साथ बैठे है। वह भी प्रसन्न मुद्रा में। किसी को कोई शिकायत नहीं, पर आज दोनों को एक दूसरे से शिकायत है। कमला कुमारी का कहना है कि ढुलू महतो ने उसका यौन शोषण किया और ढुलू महतो ने इस आरोप का जवाब यह कहकर दे दिया कि कमला तो सैक्स रैकेट की संचालिका है,

Read More
अपराध

जिस BJP नेत्री ने यौन शोषण का आरोप लगाया, उसके चरित्र पर ही BJP MLA ने उठाई अंगूली

भारतीय जनता पार्टी धनबाद की जिला मंत्री कमला कुमारी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के अतिप्रिय बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलू महतो पर यौन शोषण का आरोप क्या लगा दिया? बाघमारा भाजपा विधायक ढुलू महतो तिलमिला उठे, और आज उन्होंने प्रेंस कांफ्रेस कर, अपनी पीड़ा संवाददाताओं के समक्ष रख दी। बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने इस दौरान, भाजपा की जिला मंत्री कमला कुमारी के चरित्र पर ही सवाल उठा दिया।

Read More
अपराध

amazon की फ्रॉडगिरी, उपभोक्ताओं को डिफेक्टिव सामान की आपूर्ति और पैसे भी नहीं लौटा रहा

amazon की फ्रॉडगिरी से सामान्य भारतीय उपभोक्ता परेशान है। आश्चर्य है amazon भारतीय उपभोक्ताओं द्वारा दिये जा रहे आर्डर पर, उपभोक्ताओं को डिफेक्टिव सामान की आपूर्ति कर रहा हैं, जब भारतीय उपभोक्ता उन घटियास्तर की सामग्रियों को रिटर्न कर रहे हैं, तो वह उनके पैसे भी नहीं लौटा रहा, बल्कि उन्हें विभिन्न प्रकार से परेशान करने में ज्यादा दिमाग लगा रहा है,

Read More
अपराध

CM के अतिप्रिय BJP विधायक ढुलू पर यौन शोषण का आरोप, BJP नेत्री ने किया आत्मदाह का प्रयास

आखिरकार धनबाद की जिला मंत्री कमला कुमारी ने अपने पूर्व में दिये गये बयान के अनुसार न्याय नहीं मिलने के कारण, कतरास थाना के ठीक सामने आत्मदाह करने का प्रयास किया, फिलहाल कमला कुमारी को बचा लिया गया है, पर वो आज भी पत्रकारों को बताई कि अगर उसे न्याय नहीं मिला, तो वह अब रांची आकर, मुख्यमंत्री रघुवर दास के सामने आत्मदाह का प्रयास करेगी।

Read More
अपराध

प्रेस क्लब ने पत्रकारों की निर्मम पिटाई के लिए रांची के प्रमुख पुलिस पदाधिकारियों एवं SDO को माना दोषी

रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश सिंह की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में पत्रकारों-छायाकारों की टोली आज लालपुर थाना पहुंच गई और कल मोराबादी मैदान में पत्रकारों और छायाकारों पर पुलिस द्वारा किये गये अत्याचार और निर्ममता पूर्वक की गई पिटाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया। प्राथमिकी में कल की घटना के लिए ग्रामीण एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, सिटी एसपी अमन कुमार, ट्रैफिक एसपी संजय रंजन सिंह समेत रांची की अनुमंडलाधिकारी गरिमा सिंह को भी दोषी ठहराया गया है।

Read More
अपराध

यौन शोषण की शिकार धनबाद की भाजपा नेत्री ने दी आत्मदाह की धमकी

धनबाद कतरास की रहनेवाली यौन शोषण की शिकार भाजपा नेत्री कमला कुमारी ने आज प्रेस कांफ्रेस कर बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जब भाजपा नेत्री सुरक्षित नहीं हैं तो आम महिला क्या सुरक्षित रहेगी? कमला कुमारी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर उसे तीन दिन के अंदर न्याय नहीं मिला तो वह कतरास थाना के सामने आत्मदाह कर लेगी।

Read More
अपराध

BJP नेतृ का यौन शोषण, आरोपी को बचाने का प्रयास, ऑनलाइन FIR 8 दिनों तक पुलिस दबाएं रखी

ये हैं रघुवर सरकार की धनबाद पुलिस का चाल-चरित्र, धनबाद भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री कमला कुमारी 31 अक्टूबर 2018 को ऑनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराती है, जिसमें जिक्र है कि उनका यौन शोषण हुआ है। यौन शोषण का आरोप कतरास थाना में बिचौलिया का काम करनेवाला अयोध्या ठाकुर पर है, जो बाघमारा के ही कद्दावर नेता का खासमखास है, फिर भी न तो आरोपी को पकड़ा जा सका

Read More
अपराध

बकोरिया कांड में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में CBI को ज्यादा दिमाग लगाना नहीं पड़ेगा

चूंकि झारखण्ड उच्च न्यायालय ने बकोरिया कांड की सीबीआई जांच के आदेश दे दिये हैं, तो हमें नहीं लगता कि सीबीआई को इस जांच रिपोर्ट को झारखण्ड उच्च न्यायालय को सौंपने में ज्यादा समय लगेगा, क्योंकि मामला पूर्णतः आइने की तरह साफ हैं और इसके लिए बधाई देनी होगी, राज्य के उन पुलिस पदाधिकारियों को, जिन्होंने तरह-तरह के प्रलोभन मिलने एवं नाना प्रकार के दबावों के बावजूद अपनी नैतिकता को बचाये रखा,

Read More