अपराध

अपराध

IPRD का अधिकारी कर रहा BJP का प्रचार, JMM ने की EC से शिकायत, अपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि झारखण्ड सरकार के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक पद पर आसीन पदाधिकारी सौरभ के भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में प्रचार अभियान संचालित कर रहा है, जिसे तत्काल बर्खास्त किया जाये और उस पर अपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये।

Read More
अपराध

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ झारखण्ड उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर

झारखण्ड उच्च न्यायालय में आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ जनहित याचिका दायर कर दिया गया। जनहित याचिका दायर करनेवाले व्यक्ति है दानयाल दानिश। दानिश का कहना है कि लक्ष्मण गिलुवा के नक्सलियों के साथ संबंध है, जिसकी जांच नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) कर रही है। दानिश ने यह भी कहा कि लक्ष्मण गिलुवा का जिस नक्सली से संबंध है, उसका नाम है – रमाकांत पांडेय,

Read More
अपराध

चुनाव आयोग का आदेश, 2 अप्रैल को रेजिडेंट कमिश्नर दिल्ली को रिपोर्ट करे ADGP अनुराग गुप्ता

भारत निर्वाचन आयोग के अंडर सेक्रेटरी राकेश कुमार ने मुख्य निर्वाची पदाधिकारी झारखण्ड को आज पत्र लिखकर सूचित किया है कि राज्य में एडीजीपी स्पेशल ब्रांच के पद पर कार्यरत अनुराग गुप्ता को वर्तमान पद से हटाकर, दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त झारखण्ड को कल यानी दो अप्रैल को दिन के एक बजे तक रिपोर्ट करने को कहा जाय। साथ ही यह भी कहा कि इस दौरान जब तक चुनाव प्रक्रिया समाप्त नहीं हो जाती

Read More
अपराध

कृषि मंत्री के बाद, अब BJP कार्यकर्ताओं ने दिखाए हाथ, सिपाहियों की कर दी पिटाई, मेंस एसोसिएशन गुस्से में

बस अब यहीं बाकी रह गया था, उधर इनके प्रधानमंत्री ‘मैं भी चौकीदार’ का रट लगा रहे हैं, इनके नेता ‘मैं भी चौकीदार’ का अपने नाम के साथ नारे चिपका रहे हैं और देखिये इनके भाजपा कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी, ये ड्यूटी पर तैनात भाजपा कार्यालय की सुरक्षा में लगे सिपाहियों की जमकर पिटाई कर देते हैं। कुछ दिन पहले ही इनके नेता राज्य के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह ने जिप सदस्य पिंकी कुमारी पर हाथ छोड़ दिया था,

Read More
अपराध

शर्मनाक, राज्य के भाजपाई मंत्री का हाल देखिये, महिलाओं का भी सम्मान नहीं करते, उन पर हाथ छोड़ देते हैं

राज्य के कृषि मंत्री रणधीर कुमार सिंह का विवादों से गहरा नाता रहा है, वे हमेशा सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी-ऐसी हरकतें करते हैं,  जिसकी सर्वत्र आलोचना व भर्त्सना होती है, आश्चर्य है ऐसे मंत्री पर इसका कोई असर नहीं पड़ता, वे नई-नई हरकत करने बे बाज नहीं आते। कभी उन्होंने सुप्रसिद्ध अर्थशास्त्री ज्यां द्रेज को भी अपमानित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी,

Read More
अपराध

धनबाद में रंग में भंग, शराब के नशे में ASI ने चलाई गोली, एक बच्चा घायल, आक्रोशित ग्रामीणों का सड़क जाम

खबर धनबाद से हैं। धनबाद के टुंडी इलाके में एक एएसआई ने शराब के नशे में अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी, जो जाकर एक नौ वर्षीय बच्चे को लगी, बच्चा घायल है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है। हालांकि घटनास्थल पर डीएसपी पहुंच चुके हैं और मामले को शांत करने में लगे हैं।

Read More
अपराध

धनबाद के दो सहोदर भाइयों महेन्द्र और हेमन्त की रांची में नृशंस हत्या, पूरे कोयलांचल में शोक की लहर

रांची स्थित साधना न्यूज चैनल के कार्यालय में धनबाद निवासी हेमन्त अग्रवाल और महेन्द्र अग्रवाल की नृशंस हत्या कर दी गई। सूत्र बताते है कि महेन्द्र और हेमन्त अपना बकाया पैसा मांगने के लिए साधना न्यूज चैनल पहुंचे थे, जहां उसकी हत्या कर दी गई। ऑफिस के कर्मचारी फिलहाल फरार है। इस दोहरे हत्या का आरोप साधना न्यूज की फ्रैंचाइजी चलानेवाले लोकेश चौधरी पर है।

Read More
अपराध

बकोरिया कांड पर SC ने खारिज की रघुवर सरकार की SLP याचिका, राज्य सरकार की हुई किरकिरी

हुआ वहीं, जो होना था।  राज्य की सारी जनता और बुद्धिजीवी जानते थे, कि सर्वोच्च न्यायालय राज्य सरकार की बकोरिया कांड को लेकर दायर की गई एसएलपी याचिका को खारिज कर देगी, पर शायद राज्य के होनहार सीएम रघुवर दास को इस बात की जानकारी नहीं थी। लीजिये सुप्रीम कोर्ट ने भी झारखण्ड सरकार को एक बहुत बड़ा झटका दिया है,

Read More
अपराध

गुमला के दो दर्जन मजदूर बंधक बने हैं आंध्र प्रदेश में, आखिर इन्हें मुक्त करायेगा कौन?

गुमला से खबर है कि आंध्र प्रदेश के राजामंद्री स्थित गोदावरी नदी के किनारे कबूर गांव में गत् 11 दिसम्बर को भवन निर्माण कार्य के लिए गुमला से जिन दो दर्जन मजदूरों को लाया गया था। उन्हें वहां बंधक बनाकर रखा गया हैं तथा न तो उन्हें खाना-पीना दिया जा रहा और न ही उन्हें मजदूरी दी जा रही हैं। अपने उपर हो रहे इन जुल्म को देख, वहां के एक मजदूर ने गुमला में एक मीडियाकर्मी को सूचना दी तथा उससे मुक्त कराने का अनुरोध किया है।

Read More
अपराध

धनबाद का एक गांव, जो प्रत्येक 26 जनवरी के दिन 20-25 लाख केवल सट्टे और दारु में फूंक देता है

आज 26 जनवरी है, इसका मतलब धनबाद के तोपचांची प्रखण्ड के रामकुंडा पंचायत अंतर्गत आमटांड गांव के टांड में महफिल जरुर जमेगा, और लीजिये जमा भी। बड़ी संख्या में आज लोग टांड में जमा हो चुके हैं, कई युवाओं के हाथों में भांति-भांति के मुर्गे शोभायमान हो रहे हैं, जो मुर्गे लड़ा रहे हैं। इन मुर्गों पर जमकर दांव भी लगाये जा रहे हैं, लीजिये जिस मुर्गे पर दांव लगी और वह मुर्गा जीत गया…

Read More