Author: Krishna Bihari Mishra

अपनी बात

मद्रास हाइकोर्ट ने कहा सप्ताह में एक बार वंदे मातरम् गाना अनिवार्य

मद्रास हाइकोर्ट ने एक बहुत बड़ा फैसला सुनाया है। मद्रास हाइकोर्ट ने कहा है कि राज्य के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सप्ताह में कम से कम एक बार वंदे मातरम गाना अनिवार्य है। कोर्ट का यह भी कहना है कि राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, निजी कंपनियों में भी महीने में एक बार राष्ट्रगीत अवश्य बजना चाहिए।

Read More
अपनी बात

झारखण्ड में भारी वर्षा, स्कूल बंद, पुल-पुलिये बहे, भारी तबाही

झारखण्ड में पिछले चार दिनों से हो रही भारी बारिश ने भारी तबाही मचा दिये है, भारी वर्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है, जन-जीवन अस्त व्यस्त है, सड़कों-बाजारों में सन्नाटा पसरा है, घर में लोग दुबके है, निकल वहीं रहा हैं, जिसे ज्यादा जरुरी कोई काम आ गया है, सरकारी कार्यालयों में भी इस भारी बारिश के प्रभाव है। मुख्य मार्गों पर पानी बह रहा है, कई गांव टापूओं में बदल गये है

Read More
धर्म

मन न रंगाये, रंगाये जोगी कपड़ा…

श्रावण की तीसरी सोमवारी झारखण्ड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भगवान भोले के शरण में गये। उनके साथ उनका कुनबा भी था। उन्होंने जमशेदपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोले को जलार्पण किया और उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। हम चाहेंगे कि भगवान भोले उन पर कृपा बरसाये, ताकि वे कनफूंकवें के चक्कर में न पड़े।

Read More
राजनीति

झारखण्ड के पूर्व प्रभारी रह चुके हरेन्द्र ने भाजपा नेताओं को चेताया, जातीय सम्मेलन से परहेज करें

झारखण्ड के पूर्व प्रभारी रह चुके हरेन्द्र प्रताप ने जातिवाद की राजनीति शुरु कर रहे भाजपा नेताओं को चेताया, बंद करें जातिवाद की राजनीति, भाजपा जातिवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती, अगर भाजपा ने यह सब बंद नहीं किया तो इसके दुष्परिणाम भी हो सकते है। उन्होंने सोशल साइट पर अपने फेसबुक में लिखा है कि भाजपा के नेताओं कम से कम पं. दीन दयाल उपाध्याय जी के शताब्दी वर्ष में तो जाति के सम्मेलन से परहेज करो।

Read More
राजनीति

रघुवर दास ने भाजपा छोड़ लालू यादव की जातिवादी पैटर्न पर कदम बढ़ाया…

ये है भाजपा। ये है भाजपा का नेता। ये है झारखण्ड का मुख्यमंत्री रघुवर दास। कहा जाता है कि भाजपा जातिरहित समता-ममतामूलक समाज की बात करती है, पर इन दिनों भाजपा के नेता जातिवादी समाज बनाने को लेकर कुछ ज्यादा ही दिमाग लगा रहे है, वे अपनी जाति द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है और अपने दिवंगत नेताओं के सम्मान पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

Read More
धर्म

यह तो बाबा वैद्यनाथ और वासुकिनाथ जानेवाले तीर्थयात्रियों के आंखों में धूल झोंकना हुआ…

याद करिये, मुख्यमंत्री रघुवर दास का वो बयान – देव तुल्य श्रद्धालुओं, क्या कोई भी व्यक्ति जिसके जुबां से निकले, देवतुल्य श्रद्धालुओं। वह देवतुल्य श्रद्धालुओं के साथ ऐसा व्यवहार करता है। जरा ध्यान से देखिये, इस आलेख में दिये गये तस्वीरों को, कैसी व्यवस्था है – वैद्यनाथधाम की, बाबा मंदिर की ओर जानेवाले रास्तों की…

Read More
राजनीति

ढाई साल बीत गये, जनाब कठिनाइयों व प्राथमिकताओं का अवलोकन ही कर रहे है, काम कब करेंगे?

ढाई साल बीत गये, और अभी भी मुख्यमंत्री रघुवर दास कठिनाइयों और प्राथमिकताओं का अवलोकन ही कर रहे है, तो फिर काम कब करेंगे? हर बार यहीं रोना रोते है, वह भी ढोल पीटकर कि 70 सालों में झारखण्ड का विकास अपेक्षित नहीं रहा, 14 वर्षों तक राजनीतिक अस्थिरता के कारण भी राज्य का विकास प्रभावित रहा, ये डॉयलॉगबाजी कब बंद होगी?  राज्य की जनता जानना चाहती है, अब तो आपकी सरकार है, स्थिर सरकार है, केन्द्र में भी आपकी सरकार है और फिर भी नीति आयोग को यह कहना पड़े कि झारखण्ड बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई में राष्ट्रीय औसत से पीछे चल रहा है, तो इसके लिए जिम्मेवार कौन है?

Read More
अपराध

इस्लाम अपनाओ, नहीं तो हाथ-पैर कटवाओ

केरल के जाने-माने मलयाली लेखक के पी रामानुन्नी को इस्लामिक कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन ने धमकी दी है, कि उन्हें छह माह का मौका दिया गया है, वे छह माह के अंदर इस्लाम अपना लें, नहीं तो उनके हाथ-पैर काट दिये जायेंगे। के पी रामानुन्नी ने इस संबंध में अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज करा दी है।

Read More
अपनी बात

मुख्यमंत्री रघुवर दास का छत्तीसगढ़ प्रेम छलका, अब टच स्टोन के हवाले गरीबों का निवाला

क्या झारखण्ड की जनता इतनी गई गुजरी हैं कि, वह अपने भाई-बहनों को ठीक से खाना भी नहीं खिला सकती?  यह सवाल मैं इसलिये उठा रहा हूं क्योंकि रघुवर सरकार ने खिलाने-पिलाने के लिए भी एक नई कंपनी को हायर कर लिया है, जो शर्मनाक है। राज्य की भोली-भाली जनता को शायद ही मालूम है कि रघुवर सरकार ने पिछली मंगलवार की कैबिनेट में मुख्यमंत्री दाल भात योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री कैंटीन योजना रख दिया और इसका जिम्मा सौंप दिया छतीसगढ़ की कंपनी मेसर्स टच स्टोन फाउँडेशन को।

Read More
अपराध

ना इज्जत की चिंता, न फिक्र कोई अपमान की, गिरोह चड्डी-बनियान की, जय बोलो…

आजकल पूरे झारखण्ड में चड्डी-बनियान गिरोह की चर्चा हैं। लोगों की नींद, रातों की चैन गायब है। पुलिसवाले भी माथा-पच्ची में जुटे है, ये कैसा गिरोह हैं भाई, जो चोरी-डकैती करने के पूर्व अतिपवित्र अंतरंग वस्त्रों को धारण करता है, और उसी से अपने चोरी-डकैती के कार्यों को अंजाम देता हैं।

Read More