Author: Krishna Bihari Mishra

धर्म

राम को छोड़ो, तुम अगर रावण भी बन जाते तो…

अरे राम को छोड़ो, तुम अगर रावण भी बन जाते, तो देश का कल्याण हो जाता, पर अफसोस की तुम रावण भी नहीं बन सकें। तुम हर साल रावण को जलाते हो, पर रावण को जलाने के पूर्व, यह भी नहीं सोचते कि रावण कौन था?  क्या था?  अगर ये जानने की कोशिश करते अथवा चिन्तन करते, तो तुम्हें पता चलता कि तुम रावण के आस-पास भी नहीं भटकते, तुम तो रावण से भी बहुत नीचे गिरे गये, भला तुम्हें रावण दहन करने की इजाजत किसने दे दी?

Read More
धर्म

2017 का दुर्गापूजा भारी बारिश, बिजली की कटौती और अव्यवस्थाओं के लिए लोग याद रखेंगे

जो भाग्यशाली थे, वे प्रतिदिन सुबह से लेकर दोपहर में ही विभिन्न पंडालों में जाकर अपनी उपस्थििति दर्ज कराई। मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, तथा विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बनाये गये पंडालों का अवलोकन किया। इस बार पुलिस व्यवस्था करीब हर जगह ठीक-ठाक रहीं, कहीं से भी कोई अलोकप्रिय समाचार प्राप्त नहीं हुआ। छोटे-छोटे दुकानदार, जो इस बार अपनी दुकान विभिन्न मार्गों पर लगाये थे, उनकी कमाई पर बारिश ने पानी फेर दिया।

Read More
धर्म

अजब-गजब, महानवमी को महाअष्टमी बना डाला सीएम रघुवर दास और उनके भक्तों ने…

झारखण्ड सरकार आज नवमी के दिन को नवमी तिथि मानने को तैयार नहीं, वह अपने विज्ञापन के माध्यम से बता रही है कि आज महाअष्टमी है, महाअष्टमी का ध्यान करिये। उसका प्रमाण है सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा निकाला गया वह विज्ञापन, जिस विज्ञापन में सूचना एवं जनसम्पर्क के विद्वानों ने आज महाअष्टमी का श्लोक दे दिया गया है। आम तौर पर ये श्लोक महाअष्टमी के लिए है, जिससे महागौरी का ध्यान किया जाता है। जिसका मंत्र है –

Read More
अपनी बात

झारखण्ड के राजा रघुवर दास को सिर्फ बोलने और आदेश देने आता है, सुनिश्चित करना नहीं आता

और सच्चाई क्या है? सीएम के इस नये आदेश और राज्य सरकार द्वारा सभी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा से पहले वेतन देने का आदेश जारी करने के बावजूद रांची नगर निगम के करीब 450 कर्मचारी वेतन पाने से वंचित रह गये। उन्हें राज्य सरकार ने वेतन उपलब्ध नहीं कराया। वेतन नहीं मिलने से सारे के सारे कर्मचारी आक्रोशित हैं।

Read More
अपनी बात

अंधेरे में मन रहा दुर्गापूजा का त्यौहार, मां के भक्तों में रघुवर सरकार के प्रति गहरा आक्रोश

सुमित प्रसाद अपने परिवार के साथ निकले है, दुर्गा पंडालों का परिभ्रमण करने के लिए, पूरा परिवार प्रसन्न है, पर ये क्या?  घर से निकलते चार-पांच कदम चले ही थे कि बिजली गुल हो गई। अचानक अंधेरा छा गया, कुछ दिखाई ही नहीं पड़ रहा। वे और उनका परिवार सड़क के किनारे एक कोने का सहारा लिया। तभी सामने से आती मनचलों की भीड़ से उनका सामना हो गया।

Read More
अपनी बात

रघुवर की सीधी बात, फरियादी दुखड़ा सुना रहे थें, अधिकारियों का दल उनकी मजाक उड़ा रहा था

आज सवा साल होने को आये। शोभा शिवानी फिर कल मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिली है और पता चला कि अब तक मुख्यमंत्री के कृपापात्र अधिकारियों ने, उस वक्त उसे जो तीन लाख रुपये देने की घोषणा की थी, उस तीन लाख में से उसे सिर्फ अब तक सवा लाख रुपये ही मिले है। ये हैं “मुख्यमंत्री जनसंवाद केन्द्र” और सीएम के “सीधी बात” का हाल।

Read More
धर्म

दुर्गा पंडाल में बिना नेता जी के चरण आये, भला महाशक्ति की पूजा कैसे प्रारंभ होगी?

आश्चर्य की बात है कि जिस महाशक्ति से सारा जगत व्याप्त है, जिनके नाम पर इतना तामझाम इनलोगों ने खड़ा किया। उसी महाशक्ति को स्वयं पूजा समितियां भी कुछ नहीं समझती। उसी महाशक्ति की महाप्रतिमाओं के सामने ये नेताओं को लाकर खड़ा कर देते हैं, और उनसे पंडाल का उद्घाटन करवाते हैं, नेताओं के इस कृत्य पर तालियां बजाते हैं, भला महाशक्ति के दरबार का उद्घाटन नेता करेंगे, ये सोचने की बात है।

Read More
अपनी बात

अभिनन्दन, रांची के मुस्लिमों का, जिन्होंने दुर्गापूजा को देखते हुए मुहर्रम के जुलूस की तिथि बढ़ा दी

रांची की मुहर्रम कमेटी और दुर्गापूजा समितियों ने करारा तमाचा मारा है, उन राजनीतिक दलों व विभेदाकारियों को जो धर्म के नाम पर विभेद करते हैं। मैं तो कहूंगा कि समस्त रांचीवासियों को अभिनन्दन करना चाहिए, इन सभी संस्थाओं का। जिन्होंने धर्म के मूल स्वरुप को अपनाते हुए, एक बेहतर संदेश पूरे देश को दिया हैं। हमें याद है कि ऐसा ही फैसला, इन संस्थाओं ने पिछले साल भी लिया था, जिसके कारण रांची में दोनों पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुए थे।

Read More
अपनी बात

CM रघुवर दास को पता ही नहीं, आज पं. दीनदयाल जी की जन्मशताब्दी वर्ष का समापन दिवस हैं

आज जबकि पूरा देश पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी वर्ष का समापन दिवस मना रहा हैं, स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पं. दीन दयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना सौभाग्य कार्यक्रम की शुरुआत एवं दीन दयाल ऊर्जा भवन का लोकार्पण नई दिल्ली में करने जा रहे हैं, वहीं झारखण्ड का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को आज का दिन एक मामूली दिन की तरह लग रहा हैं।

Read More
राजनीति

झारखण्ड पर सर्वेक्षण, फायदा लेना था CM रघुवर को और फायदा ले गये हेमन्त

रघुवर दास की सरकार अपना 1000वां दिन मना रही थी। उसी दिन एक सर्वे रिपोर्ट में रघुवर दास की आरती उतारी गई थी। उन्हें झारखण्ड हृदय सम्राट की तरह पेश किया गया था। रिपोर्ट से साफ लग रहा था कि यह सरकार की आरती उतारने के लिए बनाई गयी है, क्योंकि जो झारखण्ड की राजनीति और यहां की जनता की मनोस्थिति को जानते है, वे ये कतई मानने को तैयार नहीं होंगे कि भाजपा सरकार की यहां वापसी की कोई उम्मीद भी है।

Read More